ग्वालियर पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, तोमर के बेटे के रिसेप्शन में हुए शामिल

Gwalior

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे प्रबल सिंह तोमर के विवाह समारोह का रिसेप्शन आज ग्वालियर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे और नवविवाहित दंपति को मंच पर आशीर्वाद दिया। एयरपोर्ट पर सीएम योगी का स्वागत "जय श्री राम" के नारों के साथ किया गया।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे ही ग्वालियर एयरपोर्ट पर उतरे, वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। सीएम योगी ने भी हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते हुए ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया। इसके बाद वे सीधे कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो गए, जहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और उनके परिवार से मुलाकात की।

प्रबल सिंह तोमर और उनकी पत्नी अरुंधति को आशीर्वाद देते हुए सीएम योगी ने उनके सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मंच पर खासा उत्साह और उल्लास का माहौल देखा गया।

बॉलीवुड सितारों की भी रही मौजूदगी

इस विशेष आयोजन में बॉलीवुड से भी कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। अभिनेता सुनील शेट्टी और सोनू सूद दोपहर में ही ग्वालियर पहुंच चुके थे। दोनों कलाकारों ने भी नव दंपत्ति को बधाई दी और समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।

वीआईपी मेहमानों का जमावड़ा

रिसेप्शन में देश की कई प्रमुख हस्तियां शिरकत कर रही हैं। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत भाजपा और अन्य दलों के कई वरिष्ठ नेता इस समारोह में मौजूद रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच आयोजन स्थल पर वीआईपी मूवमेंट लगातार जारी रहा।

प्रशासन रहा सतर्क

ग्वालियर में इतने बड़े नेताओं और सेलेब्रिटीज की मौजूदगी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर पुख्ता इंतजाम किए थे। ग्वालियर पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

यह आयोजन न सिर्फ राजनीतिक बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी खास रहा, जिसमें राजनीति, फिल्म जगत और प्रशासनिक क्षेत्र की बड़ी हस्तियों ने एक साथ सहभागिता की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 May 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, तोमर के बेटे के रिसेप्शन में हुए शामिल

Gwalior

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे ही ग्वालियर एयरपोर्ट पर उतरे, वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। सीएम योगी ने भी हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते हुए ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया। इसके बाद वे सीधे कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो गए, जहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और उनके परिवार से मुलाकात की।

प्रबल सिंह तोमर और उनकी पत्नी अरुंधति को आशीर्वाद देते हुए सीएम योगी ने उनके सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मंच पर खासा उत्साह और उल्लास का माहौल देखा गया।

बॉलीवुड सितारों की भी रही मौजूदगी

इस विशेष आयोजन में बॉलीवुड से भी कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। अभिनेता सुनील शेट्टी और सोनू सूद दोपहर में ही ग्वालियर पहुंच चुके थे। दोनों कलाकारों ने भी नव दंपत्ति को बधाई दी और समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।

वीआईपी मेहमानों का जमावड़ा

रिसेप्शन में देश की कई प्रमुख हस्तियां शिरकत कर रही हैं। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत भाजपा और अन्य दलों के कई वरिष्ठ नेता इस समारोह में मौजूद रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच आयोजन स्थल पर वीआईपी मूवमेंट लगातार जारी रहा।

प्रशासन रहा सतर्क

ग्वालियर में इतने बड़े नेताओं और सेलेब्रिटीज की मौजूदगी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर पुख्ता इंतजाम किए थे। ग्वालियर पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

यह आयोजन न सिर्फ राजनीतिक बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी खास रहा, जिसमें राजनीति, फिल्म जगत और प्रशासनिक क्षेत्र की बड़ी हस्तियों ने एक साथ सहभागिता की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/up-cm-yogi-adityanath-attended-gwalior-attended-the-reception-of/article-19641

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.