आंध्र प्रदेश सरकार देगी TCS को 99 पैसे में ज़मीन, 12 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

JAGRAN DESK

आंध्र प्रदेश में आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। देश की अग्रणी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को विशाखापत्तनम स्थित आईटी हिल नंबर-3 पर 21.16 एकड़ जमीन महज 99 पैसे के टोकन लीज़ प्राइस पर अलॉट की जाएगी। इस फैसले को राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को मंजूरी दे दी।

इस ज़मीन पर TCS एक अत्याधुनिक आईटी कैंपस तैयार करेगी, जिसमें कंपनी करीब 1,370 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। सरकार को उम्मीद है कि इस परियोजना से करीब 12,000 नई नौकरियों का सृजन होगा।

स्टील उद्योग को भी मिला बढ़ावा

कैबिनेट बैठक में एक अन्य अहम फैसले के तहत विजयनगरम जिले में एक इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट के विस्तार के लिए महामाया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी गई। यह कदम राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने वाला माना जा रहा है।

TCS की तिमाही रिपोर्ट में मामूली गिरावट

उधर कंपनी की ताज़ा वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार, TCS का जनवरी से मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट 1.6% घटकर 12,224 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, कंपनी का सालाना रेवेन्यू बढ़ा है और इसी तिमाही में उसे रिकॉर्ड 12.2 बिलियन डॉलर के नए कॉन्ट्रैक्ट्स मिले हैं। साथ ही, कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में 30 बिलियन डॉलर रेवेन्यू का माइलस्टोन भी पार कर लिया है।

शेयर बाज़ार में हल्की तेजी, लेकिन अब भी 52 वीक हाई से नीचे

मंगलवार को टीसीएस के शेयर बीएसई पर 0.48% की बढ़त के साथ ₹3247.70 पर बंद हुए। हालांकि, यह अब भी कंपनी के 52 वीक हाई ₹4585.90 से काफी नीचे है। फिलहाल, TCS का मार्केट कैप ₹11.75 लाख करोड़ के पार है, जिससे वह भारत की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है — रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के बाद।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Apr 2025 By दैनिक जागरण

आंध्र प्रदेश सरकार देगी TCS को 99 पैसे में ज़मीन, 12 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

JAGRAN DESK

आंध्र प्रदेश में आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। देश की अग्रणी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को विशाखापत्तनम स्थित आईटी हिल नंबर-3 पर 21.16 एकड़ जमीन महज 99 पैसे के टोकन लीज़ प्राइस पर अलॉट की जाएगी। इस फैसले को राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को मंजूरी दे दी।

इस ज़मीन पर TCS एक अत्याधुनिक आईटी कैंपस तैयार करेगी, जिसमें कंपनी करीब 1,370 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। सरकार को उम्मीद है कि इस परियोजना से करीब 12,000 नई नौकरियों का सृजन होगा।

स्टील उद्योग को भी मिला बढ़ावा

कैबिनेट बैठक में एक अन्य अहम फैसले के तहत विजयनगरम जिले में एक इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट के विस्तार के लिए महामाया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी गई। यह कदम राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने वाला माना जा रहा है।

TCS की तिमाही रिपोर्ट में मामूली गिरावट

उधर कंपनी की ताज़ा वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार, TCS का जनवरी से मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट 1.6% घटकर 12,224 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, कंपनी का सालाना रेवेन्यू बढ़ा है और इसी तिमाही में उसे रिकॉर्ड 12.2 बिलियन डॉलर के नए कॉन्ट्रैक्ट्स मिले हैं। साथ ही, कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में 30 बिलियन डॉलर रेवेन्यू का माइलस्टोन भी पार कर लिया है।

शेयर बाज़ार में हल्की तेजी, लेकिन अब भी 52 वीक हाई से नीचे

मंगलवार को टीसीएस के शेयर बीएसई पर 0.48% की बढ़त के साथ ₹3247.70 पर बंद हुए। हालांकि, यह अब भी कंपनी के 52 वीक हाई ₹4585.90 से काफी नीचे है। फिलहाल, TCS का मार्केट कैप ₹11.75 लाख करोड़ के पार है, जिससे वह भारत की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है — रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के बाद।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/andhra-pradesh-government-will-provide-tcs-for-99-paise-12/article-17825

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.