श्योपुर में दलित के शव के अंतिम संस्कार पर विवाद, कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना

Sheopur

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के लीलधा गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां दबंगों ने दलित समाज के एक मृतक के शव के अंतिम संस्कार को रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव भी हुआ। मामला बढ़ने पर गुस्साए लोगों ने श्योपुर-मुरैना मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

 बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरी के सिलसिले में केरल गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। सोमवार सुबह जब शव गांव पहुंचा और अंतिम संस्कार की तैयारी होने लगी, तो दबंगों ने दलित समाज के लोगों को रोक दिया। आरोप है कि विवादित जमीन पर रावत समाज के कुछ लोगों का कब्जा था और उन्होंने न सिर्फ अंतिम संस्कार से रोका बल्कि पथराव भी किया।

प्रशासन ने दिया कार्रवाई का भरोसा

घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति संभाली। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने बताया कि शांति धाम के लिए जो जमीन निर्धारित थी, वह रेलवे परियोजना के अंतर्गत आ गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही दलित समाज को अंतिम संस्कार के लिए नई जमीन आवंटित की जाएगी। दोनों पक्षों को समझाइश देने के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया।

कमलनाथ ने सरकार पर बोला हमला

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना को लेकर भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, "प्रदेश के श्योपुर जिले में दलित समाज के व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने से रोका गया। भाजपा के राज में दलितों पर हर स्तर पर अत्याचार हो रहा है।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Apr 2025 By दैनिक जागरण

श्योपुर में दलित के शव के अंतिम संस्कार पर विवाद, कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना

Sheopur

 बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरी के सिलसिले में केरल गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। सोमवार सुबह जब शव गांव पहुंचा और अंतिम संस्कार की तैयारी होने लगी, तो दबंगों ने दलित समाज के लोगों को रोक दिया। आरोप है कि विवादित जमीन पर रावत समाज के कुछ लोगों का कब्जा था और उन्होंने न सिर्फ अंतिम संस्कार से रोका बल्कि पथराव भी किया।

प्रशासन ने दिया कार्रवाई का भरोसा

घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति संभाली। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने बताया कि शांति धाम के लिए जो जमीन निर्धारित थी, वह रेलवे परियोजना के अंतर्गत आ गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही दलित समाज को अंतिम संस्कार के लिए नई जमीन आवंटित की जाएगी। दोनों पक्षों को समझाइश देने के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया।

कमलनाथ ने सरकार पर बोला हमला

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना को लेकर भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, "प्रदेश के श्योपुर जिले में दलित समाज के व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने से रोका गया। भाजपा के राज में दलितों पर हर स्तर पर अत्याचार हो रहा है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/controversy-on-the-funeral-of-the-dead-body-in-sheopur/article-18931

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.