ग्वालियर में कांग्रेस का 'संविधान बचाओ रैली' से शंखनाद, सिंधिया पर तीखे हमले, भाजपा का पलटवार

Gwalior

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से कांग्रेस ने सोमवार को 'संविधान बचाओ रैली' की शुरुआत की। लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने आयोजित इस रैली में कांग्रेस नेताओं ने एक सुर में केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर राजघराने के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला।

 पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, लाखन सिंह और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी जैसे दिग्गज नेताओं ने मंच से तीखे शब्दों में सिंधिया पर निशाना साधते हुए 2020 में कांग्रेस सरकार गिराने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। नेताओं ने कहा कि सिंधिया के भाजपा में जाने से लोकतंत्र और संविधान दोनों को आघात पहुंचा है।

भाजपा ने किया पलटवार

वहीं, सिंधिया समर्थक भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को हास्यास्पद बताया और पलटवार करते हुए कहा कि जनता कांग्रेस के दोहरे चरित्र को भलीभांति समझ चुकी है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस आज भी हार को पचा नहीं पा रही है और बेबुनियाद आरोपों के सहारे अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रही है।

ग्वालियर की यह सियासी जंग अब और तेज होने के संकेत दे रही है, क्योंकि कांग्रेस ने यहां से संविधान बचाने के नाम पर जनजागरण अभियान शुरू कर दिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Apr 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर में कांग्रेस का 'संविधान बचाओ रैली' से शंखनाद, सिंधिया पर तीखे हमले, भाजपा का पलटवार

Gwalior

 पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, लाखन सिंह और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी जैसे दिग्गज नेताओं ने मंच से तीखे शब्दों में सिंधिया पर निशाना साधते हुए 2020 में कांग्रेस सरकार गिराने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। नेताओं ने कहा कि सिंधिया के भाजपा में जाने से लोकतंत्र और संविधान दोनों को आघात पहुंचा है।

भाजपा ने किया पलटवार

वहीं, सिंधिया समर्थक भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को हास्यास्पद बताया और पलटवार करते हुए कहा कि जनता कांग्रेस के दोहरे चरित्र को भलीभांति समझ चुकी है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस आज भी हार को पचा नहीं पा रही है और बेबुनियाद आरोपों के सहारे अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रही है।

ग्वालियर की यह सियासी जंग अब और तेज होने के संकेत दे रही है, क्योंकि कांग्रेस ने यहां से संविधान बचाने के नाम पर जनजागरण अभियान शुरू कर दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjps-sharp-attack-on-shankhanad-scindia-due-to-congresss-constitution/article-18933

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.