आज होगी मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक, दिल्ली और जयपुर दौरे पर भी रहेंगे सीएम, भोपाल के 40 इलाकों में बिजली कटौती का ऐलान

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की अहम बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें तबादला नीति समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली और जयपुर के दौरे पर रवाना होंगे।

सीएम डॉ. मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम

सीएम यादव का दिन आज पूरी तरह व्यस्त रहेगा। सुबह 11:30 बजे वे इंदौर के रविंद्र नाट्य गृह में आयोजित "डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान" कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:45 बजे इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगे और 1:20 बजे कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे।

कैबिनेट बैठक के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 3 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 6:45 बजे वे दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना होंगे और वहां भी एक आयोजन में शामिल होंगे।

हज यात्रा की शुरुआत, पहली फ्लाइट आज रवाना

मध्यप्रदेश से हज यात्रा का शुभारंभ आज से हो रहा है। राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से शाम 7:35 बजे पहली फ्लाइट रवाना होगी, जो सीधे मदीना जाएगी। इस उड़ान में कुल 165 श्रद्धालु सवार होंगे, जो इस मुकद्दस सफर की शुरुआत करेंगे।

भोपाल के कई इलाकों में बिजली गुल, आमजन होंगे परेशान

राजधानी भोपाल में आज भी कई क्षेत्रों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। बिजली कंपनी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, कुल 40 से अधिक इलाकों में दिनभर अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

  • सुबह 6 से 6:30 बजे और शाम 4 से 4:30 बजे तक: चंदन नगर, कैलाश नगर, गौतम नगर और आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक: पुतली घर, इंद्रा नगर, न्यू राजीव नगर, वसुंधरा कॉलोनी, टीला जमालपुरा, पीएंडटी कॉलोनी और हाउसिंग बोर्ड टीला क्षेत्र।

  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: खेल छात्रावास, गैस राहत कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, यूनीहोम कॉलोनी, कांकरिया, इनायतपुर, अमरावत, करोंद, पंचवटी फेस 1 और 2, कृषि अनुसंधान कॉलोनी, 74 बंगले, निशात कॉलोनी, जेपी हॉस्पिटल, रचना नगर, कस्तूरबा नगर समेत कई अन्य क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Apr 2025 By दैनिक जागरण

आज होगी मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक, दिल्ली और जयपुर दौरे पर भी रहेंगे सीएम, भोपाल के 40 इलाकों में बिजली कटौती का ऐलान

BHOPAL, MP

सीएम डॉ. मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम

सीएम यादव का दिन आज पूरी तरह व्यस्त रहेगा। सुबह 11:30 बजे वे इंदौर के रविंद्र नाट्य गृह में आयोजित "डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान" कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:45 बजे इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगे और 1:20 बजे कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे।

कैबिनेट बैठक के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 3 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 6:45 बजे वे दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना होंगे और वहां भी एक आयोजन में शामिल होंगे।

हज यात्रा की शुरुआत, पहली फ्लाइट आज रवाना

मध्यप्रदेश से हज यात्रा का शुभारंभ आज से हो रहा है। राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से शाम 7:35 बजे पहली फ्लाइट रवाना होगी, जो सीधे मदीना जाएगी। इस उड़ान में कुल 165 श्रद्धालु सवार होंगे, जो इस मुकद्दस सफर की शुरुआत करेंगे।

भोपाल के कई इलाकों में बिजली गुल, आमजन होंगे परेशान

राजधानी भोपाल में आज भी कई क्षेत्रों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। बिजली कंपनी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, कुल 40 से अधिक इलाकों में दिनभर अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

  • सुबह 6 से 6:30 बजे और शाम 4 से 4:30 बजे तक: चंदन नगर, कैलाश नगर, गौतम नगर और आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक: पुतली घर, इंद्रा नगर, न्यू राजीव नगर, वसुंधरा कॉलोनी, टीला जमालपुरा, पीएंडटी कॉलोनी और हाउसिंग बोर्ड टीला क्षेत्र।

  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: खेल छात्रावास, गैस राहत कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, यूनीहोम कॉलोनी, कांकरिया, इनायतपुर, अमरावत, करोंद, पंचवटी फेस 1 और 2, कृषि अनुसंधान कॉलोनी, 74 बंगले, निशात कॉलोनी, जेपी हॉस्पिटल, रचना नगर, कस्तूरबा नगर समेत कई अन्य क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/today-chief-minister-mohan-yadavs-cabinet-meeting-will-also-be/article-18944

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.