पहलगाम आतंकी हमले पर दिग्विजय सिंह का सरकार से सवाल, भाई लक्ष्मण सिंह के बयान का किया विरोध

Gwalior

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरी चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक और कायराना हमले की जितनी निंदा की जाए, वह कम है, लेकिन सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि सुरक्षा व्यवस्था में आखिर चूक कहां हुई।

 दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस पहलगाम को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है और जहां हजारों पर्यटक आते हैं, वहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं थे। उन्होंने मांग की कि इस चूक के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

गृहमंत्री के दावों पर उठाए सवाल

दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने याद दिलाया कि अमित शाह ने राज्यसभा में आतंकवाद समाप्त होने के दावे किए थे, लेकिन हालिया घटनाएं बताती हैं कि आतंकवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। दिग्विजय ने कहा कि नोटबंदी और अनुच्छेद 370 हटाने के बावजूद आतंकवादी घटनाएं जारी हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के खिलाफ सरकार के साथ है और इस लड़ाई में एकजुट होकर खड़ी है।

पाकिस्तान की परमाणु हमले की धमकी पर टिप्पणी

पाकिस्तान की ओर से दी गई परमाणु हमले की धमकी को दिग्विजय सिंह ने "गीदड़ भभकी" करार दिया। उन्होंने सिंधु नदी जल संधि के संदर्भ में कहा कि नदी का प्रवाह प्रकृति पर निर्भर करता है और बिना बांध के पानी को रोकना संभव नहीं है। ऐसे में किसी भी बड़े बदलाव के लिए समय और संसाधनों की आवश्यकता होगी।

भाई लक्ष्मण सिंह के बयान का किया विरोध

दिग्विजय सिंह ने अपने भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के बयानों का भी विरोध किया। लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला को लेकर सवाल उठाए थे और उमर को आतंकियों का समर्थक बताया था। इस पर दिग्विजय ने कहा कि वह लक्ष्मण सिंह के बयान से असहमत हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कश्मीर घाटी आज भी देश के साथ है और शेख अब्दुल्ला तथा नेहरू जी की दोस्ती और भरोसे की बदौलत ही यह संभव हुआ है। उन्होंने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि राहुल हर विषय पर सोच-समझकर बोलते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Apr 2025 By दैनिक जागरण

पहलगाम आतंकी हमले पर दिग्विजय सिंह का सरकार से सवाल, भाई लक्ष्मण सिंह के बयान का किया विरोध

Gwalior

 दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस पहलगाम को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है और जहां हजारों पर्यटक आते हैं, वहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं थे। उन्होंने मांग की कि इस चूक के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

गृहमंत्री के दावों पर उठाए सवाल

दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने याद दिलाया कि अमित शाह ने राज्यसभा में आतंकवाद समाप्त होने के दावे किए थे, लेकिन हालिया घटनाएं बताती हैं कि आतंकवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। दिग्विजय ने कहा कि नोटबंदी और अनुच्छेद 370 हटाने के बावजूद आतंकवादी घटनाएं जारी हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के खिलाफ सरकार के साथ है और इस लड़ाई में एकजुट होकर खड़ी है।

पाकिस्तान की परमाणु हमले की धमकी पर टिप्पणी

पाकिस्तान की ओर से दी गई परमाणु हमले की धमकी को दिग्विजय सिंह ने "गीदड़ भभकी" करार दिया। उन्होंने सिंधु नदी जल संधि के संदर्भ में कहा कि नदी का प्रवाह प्रकृति पर निर्भर करता है और बिना बांध के पानी को रोकना संभव नहीं है। ऐसे में किसी भी बड़े बदलाव के लिए समय और संसाधनों की आवश्यकता होगी।

भाई लक्ष्मण सिंह के बयान का किया विरोध

दिग्विजय सिंह ने अपने भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के बयानों का भी विरोध किया। लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला को लेकर सवाल उठाए थे और उमर को आतंकियों का समर्थक बताया था। इस पर दिग्विजय ने कहा कि वह लक्ष्मण सिंह के बयान से असहमत हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कश्मीर घाटी आज भी देश के साथ है और शेख अब्दुल्ला तथा नेहरू जी की दोस्ती और भरोसे की बदौलत ही यह संभव हुआ है। उन्होंने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि राहुल हर विषय पर सोच-समझकर बोलते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/digvijay-singh-questioned-the-government-on-the-statement-of-bhai/article-18942

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.