चौथी तिमाही के शानदार नतीजों के बाद रिलायंस का शेयर 5% उछला, अनंत अंबानी बने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर

Business

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। चौथी तिमाही के मजबूत वित्तीय परिणामों के चलते कंपनी का शेयर 5.6% बढ़कर ₹1,374 पर पहुंच गया। बीते एक महीने में शेयर में 8% और इस साल अब तक 13% की बढ़त देखी गई है। हालांकि पिछले एक वर्ष में शेयर में 6% की गिरावट भी रही है।

 देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मौजूदा मार्केट कैप 18.59 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो देश की टॉप-10 कंपनियों में इसे पहले स्थान पर बनाए हुए है।

₹19,407 करोड़ का शुद्ध मुनाफा, राजस्व में 10% की बढ़ोतरी

रिलायंस ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 2,69,478 करोड़ रुपए की कुल कमाई दर्ज की, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 9.88% अधिक है। वहीं कंपनी ने इस दौरान ₹19,407 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 2.40% ज्यादा रहा।

चौथी तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व 2,64,573 करोड़ रुपए रहा, जो सालाना आधार पर 9.91% की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

निवेशकों को प्रति शेयर ₹5.50 का लाभांश

कंपनी ने अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर ₹5.50 का डिविडेंड देने की घोषणा की है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, कंपनी के परिणाम अनुमान के अनुरूप रहे हैं। मुनाफे में मामूली बढ़त के बावजूद, सकारात्मक नतीजों से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में शेयरों में और तेजी देखी जा सकती है।

अनंत अंबानी को बड़ी जिम्मेदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बोर्ड में भी बदलाव करते हुए अनंत अंबानी को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है। अनंत अंबानी आगामी 1 मई से अगले पांच वर्षों तक इस पद पर कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में वे नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में कंपनी से जुड़े हुए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Apr 2025 By दैनिक जागरण

चौथी तिमाही के शानदार नतीजों के बाद रिलायंस का शेयर 5% उछला, अनंत अंबानी बने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर

Business

 देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मौजूदा मार्केट कैप 18.59 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो देश की टॉप-10 कंपनियों में इसे पहले स्थान पर बनाए हुए है।

₹19,407 करोड़ का शुद्ध मुनाफा, राजस्व में 10% की बढ़ोतरी

रिलायंस ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 2,69,478 करोड़ रुपए की कुल कमाई दर्ज की, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 9.88% अधिक है। वहीं कंपनी ने इस दौरान ₹19,407 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 2.40% ज्यादा रहा।

चौथी तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व 2,64,573 करोड़ रुपए रहा, जो सालाना आधार पर 9.91% की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

निवेशकों को प्रति शेयर ₹5.50 का लाभांश

कंपनी ने अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर ₹5.50 का डिविडेंड देने की घोषणा की है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, कंपनी के परिणाम अनुमान के अनुरूप रहे हैं। मुनाफे में मामूली बढ़त के बावजूद, सकारात्मक नतीजों से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में शेयरों में और तेजी देखी जा सकती है।

अनंत अंबानी को बड़ी जिम्मेदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बोर्ड में भी बदलाव करते हुए अनंत अंबानी को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है। अनंत अंबानी आगामी 1 मई से अगले पांच वर्षों तक इस पद पर कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में वे नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में कंपनी से जुड़े हुए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/reliance-shares-become-5-bounced-anant-ambani-after-the-brilliant/article-18914

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.