CG: आज की बड़ी खबरें ... 30 अप्रैल 2025

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का राजस्थान दौरा आज

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर से जयपुर और दौसा के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे सीएम हाउस से रवाना होकर वे बोरनियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12:20 बजे जयपुर के लिए रवाना होकर, 4:20 बजे दौसा के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। शाम को जयपुर सीएम हाउस और होटल ताज, जय महल पैलेस में रुकने के बाद, रात 9:30 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

रायपुर नगर निगम में आज "वन नेशन, वन इलेक्शन" प्रस्ताव पर सामान्य सभा

रायपुर नगर निगम में आज "एक देश, एक चुनाव" विषय पर विशेष सामान्य सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इससे पहले धमतरी और बिलासपुर में भी यह प्रस्ताव पारित हो चुका है।

चारा परिवहन संघ का आंदोलन जारी, आज दूसरा दिन

राजधानी रायपुर में चारा परिवहन संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी है। टोल नाकों में छूट समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज हो गया है।

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच राहत की बारिश

प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि ने भीषण गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश, अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

खेल समाचार

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में समाया, विशाल और श्रेष्ठ का जलवा

प्रथम जिला स्तरीय त्रैमासिक लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में समाया पांडे (महिला वर्ग) और विशाल डेकाटे (पुरुष वर्ग) विजेता बने। सब जूनियर बालक वर्ग में श्रेष्ठ मिश्रा ने बाजी मारी।

शतरंज अंडर-9 और अंडर-13 वर्ग में नए चैम्पियन

अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता में अनिका गुप्ता (बालिका) और अर्णव गोयल (बालक) चैम्पियन बने। अंडर-13 वर्ग में सावी गौरी और भव्यम झवर ने प्रथम स्थान हासिल किया।

स्वामी विवेकानंद U-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की धमाकेदार शुरुआत

छत्तीसगढ़ ने अंडमान निकोबार को 4-0 से हराकर स्वामी विवेकानंद U-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में विजयी आगाज किया। शशिकांत कुमेटी और तुषाल यादव ने दो-दो गोल दागे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

रायपुर में आज ‘परशुराम’ राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन

महाकोशल कला परिषद द्वारा आयोजित 225वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी 'परशुराम' का उद्घाटन आज शाम 6 बजे घड़ी चौक स्थित महाकोशल कला वीथिका में होगा।

धार्मिक आयोजन

  • प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: गोविंद नगर, पंडरी में शाम 6 बजे।

  • श्रीराम कथा: अमलेश्वर, स्कूल ग्राउंड में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक।

  • शिव महापुराण कथा: खम्हारडीह, रामलीला चौक में दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Apr 2025 By दैनिक जागरण

CG: आज की बड़ी खबरें ... 30 अप्रैल 2025

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का राजस्थान दौरा आज

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर से जयपुर और दौसा के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे सीएम हाउस से रवाना होकर वे बोरनियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12:20 बजे जयपुर के लिए रवाना होकर, 4:20 बजे दौसा के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। शाम को जयपुर सीएम हाउस और होटल ताज, जय महल पैलेस में रुकने के बाद, रात 9:30 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

रायपुर नगर निगम में आज "वन नेशन, वन इलेक्शन" प्रस्ताव पर सामान्य सभा

रायपुर नगर निगम में आज "एक देश, एक चुनाव" विषय पर विशेष सामान्य सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इससे पहले धमतरी और बिलासपुर में भी यह प्रस्ताव पारित हो चुका है।

चारा परिवहन संघ का आंदोलन जारी, आज दूसरा दिन

राजधानी रायपुर में चारा परिवहन संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी है। टोल नाकों में छूट समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज हो गया है।

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच राहत की बारिश

प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि ने भीषण गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश, अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

खेल समाचार

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में समाया, विशाल और श्रेष्ठ का जलवा

प्रथम जिला स्तरीय त्रैमासिक लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में समाया पांडे (महिला वर्ग) और विशाल डेकाटे (पुरुष वर्ग) विजेता बने। सब जूनियर बालक वर्ग में श्रेष्ठ मिश्रा ने बाजी मारी।

शतरंज अंडर-9 और अंडर-13 वर्ग में नए चैम्पियन

अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता में अनिका गुप्ता (बालिका) और अर्णव गोयल (बालक) चैम्पियन बने। अंडर-13 वर्ग में सावी गौरी और भव्यम झवर ने प्रथम स्थान हासिल किया।

स्वामी विवेकानंद U-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की धमाकेदार शुरुआत

छत्तीसगढ़ ने अंडमान निकोबार को 4-0 से हराकर स्वामी विवेकानंद U-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में विजयी आगाज किया। शशिकांत कुमेटी और तुषाल यादव ने दो-दो गोल दागे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

रायपुर में आज ‘परशुराम’ राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन

महाकोशल कला परिषद द्वारा आयोजित 225वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी 'परशुराम' का उद्घाटन आज शाम 6 बजे घड़ी चौक स्थित महाकोशल कला वीथिका में होगा।

धार्मिक आयोजन

  • प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: गोविंद नगर, पंडरी में शाम 6 बजे।

  • श्रीराम कथा: अमलेश्वर, स्कूल ग्राउंड में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक।

  • शिव महापुराण कथा: खम्हारडीह, रामलीला चौक में दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cg-todays-big-news-30-april-2025/article-18954

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.