अब एटीएम से आसानी से मिलेंगे ₹100 और ₹200 के नोट, RBI ने बैंकों को दिए खास निर्देश

Business News

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम जनता की सुविधा बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।

नए सर्कुलर के मुताबिक, 30 सितंबर 2025 तक देशभर के सभी एटीएम में कम से कम 75 प्रतिशत मशीनों से ₹100 या ₹200 के नोटों की निकासी अनिवार्य कर दी गई है।

अक्सर ग्राहकों को एटीएम से बड़े मूल्य के नोट मिलने की शिकायत रहती थी, जिस पर अब RBI ने सख्त रुख अपनाते हुए बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटरों (WLAO) को निर्देश दिया है कि वे छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

ATM से ₹100 और ₹200 के नोट मिलेंगे ज्यादा
आरबीआई ने बैंकों को आदेश दिया है कि वे चरणबद्ध तरीके से अपने एटीएम को इस दिशा में अपडेट करें। निर्देशों के अनुसार, 30 सितंबर 2025 तक सभी एटीएम में 75 प्रतिशत और 31 मार्च 2026 तक 90 प्रतिशत एटीएम ऐसे होने चाहिए, जिनमें से कम से कम एक कैसेट से ₹100 या ₹200 के नोट नियमित रूप से निकलें।

ग्राहकों की समस्याओं का समाधान
अब तक ग्राहकों को अक्सर शिकायत रहती थी कि एटीएम से ₹500 के नोट ही मिलते हैं और छोटे नोटों की भारी कमी होती है। लेकिन आरबीआई के इस फैसले से छोटे नोटों की उपलब्धता में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह कदम डिजिटल लेनदेन के साथ नकद लेनदेन को भी सुगम बनाने की दिशा में अहम साबित होगा।

1 मई से बदलेगा ATM शुल्क का नियम
आरबीआई ने एटीएम ट्रांजैक्शन से जुड़े शुल्क नियमों में भी बदलाव की घोषणा की है। 1 मई 2025 से नए इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत, महानगरों में तीन और गैर-महानगरों में पांच मुफ्त एटीएम लेनदेन की सुविधा ग्राहकों को मिलेगी। इसमें वित्तीय और गैर-वित्तीय दोनों तरह के ट्रांजैक्शन शामिल होंगे। निर्धारित सीमा के बाद अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर शुल्क लिया जाएगा।

इस कदम से उम्मीद की जा रही है कि एटीएम का उपयोग करने वाले ग्राहकों को छोटे नोटों की बेहतर उपलब्धता और शुल्क संबंधी ज्यादा स्पष्टता मिलेगी, जिससे बैंकिंग अनुभव और भी आसान व सुविधाजनक बनेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Apr 2025 By दैनिक जागरण

अब एटीएम से आसानी से मिलेंगे ₹100 और ₹200 के नोट, RBI ने बैंकों को दिए खास निर्देश

Business News

नए सर्कुलर के मुताबिक, 30 सितंबर 2025 तक देशभर के सभी एटीएम में कम से कम 75 प्रतिशत मशीनों से ₹100 या ₹200 के नोटों की निकासी अनिवार्य कर दी गई है।

अक्सर ग्राहकों को एटीएम से बड़े मूल्य के नोट मिलने की शिकायत रहती थी, जिस पर अब RBI ने सख्त रुख अपनाते हुए बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटरों (WLAO) को निर्देश दिया है कि वे छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

ATM से ₹100 और ₹200 के नोट मिलेंगे ज्यादा
आरबीआई ने बैंकों को आदेश दिया है कि वे चरणबद्ध तरीके से अपने एटीएम को इस दिशा में अपडेट करें। निर्देशों के अनुसार, 30 सितंबर 2025 तक सभी एटीएम में 75 प्रतिशत और 31 मार्च 2026 तक 90 प्रतिशत एटीएम ऐसे होने चाहिए, जिनमें से कम से कम एक कैसेट से ₹100 या ₹200 के नोट नियमित रूप से निकलें।

ग्राहकों की समस्याओं का समाधान
अब तक ग्राहकों को अक्सर शिकायत रहती थी कि एटीएम से ₹500 के नोट ही मिलते हैं और छोटे नोटों की भारी कमी होती है। लेकिन आरबीआई के इस फैसले से छोटे नोटों की उपलब्धता में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह कदम डिजिटल लेनदेन के साथ नकद लेनदेन को भी सुगम बनाने की दिशा में अहम साबित होगा।

1 मई से बदलेगा ATM शुल्क का नियम
आरबीआई ने एटीएम ट्रांजैक्शन से जुड़े शुल्क नियमों में भी बदलाव की घोषणा की है। 1 मई 2025 से नए इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत, महानगरों में तीन और गैर-महानगरों में पांच मुफ्त एटीएम लेनदेन की सुविधा ग्राहकों को मिलेगी। इसमें वित्तीय और गैर-वित्तीय दोनों तरह के ट्रांजैक्शन शामिल होंगे। निर्धारित सीमा के बाद अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर शुल्क लिया जाएगा।

इस कदम से उम्मीद की जा रही है कि एटीएम का उपयोग करने वाले ग्राहकों को छोटे नोटों की बेहतर उपलब्धता और शुल्क संबंधी ज्यादा स्पष्टता मिलेगी, जिससे बैंकिंग अनुभव और भी आसान व सुविधाजनक बनेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/now-%E2%82%B9-100-and-%E2%82%B9-200-note-rbi-gave-special/article-18956

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.