छत्तीसगढ़ में स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया तेज, शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों को भेजे निर्देश

Raipur, cg

छत्तीसगढ़ में स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को गति दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय ने इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशात्मक पत्र जारी किया है। विभाग ने साथ ही संशोधित समय-सारणी भी जारी की है, जिसके अनुसार युक्तियुक्तकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

 जारी आदेश के मुताबिक, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों के तहत शालाओं में बच्चों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना अनिवार्य है। वर्तमान में प्रदेश में कई शालाओं में सैकड़ों शिक्षक अतिशेष हैं, जबकि कुछ शालाएं शिक्षक विहीन या एकल शिक्षक व्यवस्था पर निर्भर हैं। ऐसे में छात्रहित को ध्यान में रखते हुए युक्तियुक्तकरण को आवश्यक बताया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जहां एक ही परिसर में अथवा निकटवर्ती क्षेत्र में दो या अधिक शालाएं संचालित हो रही हैं, वहां उनका समायोजन कर एकीकृत व्यवस्था बनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, अतिरिक्त शिक्षकों को उन शालाओं में पदस्थ किया जाएगा जहां शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं या केवल एक शिक्षक के भरोसे स्कूल संचालित हो रहा है।

यह पूरी प्रक्रिया मंत्रिपरिषद् के 09 जुलाई 2024 को लिए गए निर्णय के तहत संचालित की जा रही है। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संशोधित समय-सारणी का पालन करते हुए युक्तियुक्तकरण की कार्रवाई शीघ्रता से पूर्ण करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया तेज, शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों को भेजे निर्देश

Raipur, cg

 जारी आदेश के मुताबिक, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों के तहत शालाओं में बच्चों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना अनिवार्य है। वर्तमान में प्रदेश में कई शालाओं में सैकड़ों शिक्षक अतिशेष हैं, जबकि कुछ शालाएं शिक्षक विहीन या एकल शिक्षक व्यवस्था पर निर्भर हैं। ऐसे में छात्रहित को ध्यान में रखते हुए युक्तियुक्तकरण को आवश्यक बताया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जहां एक ही परिसर में अथवा निकटवर्ती क्षेत्र में दो या अधिक शालाएं संचालित हो रही हैं, वहां उनका समायोजन कर एकीकृत व्यवस्था बनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, अतिरिक्त शिक्षकों को उन शालाओं में पदस्थ किया जाएगा जहां शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं या केवल एक शिक्षक के भरोसे स्कूल संचालित हो रहा है।

यह पूरी प्रक्रिया मंत्रिपरिषद् के 09 जुलाई 2024 को लिए गए निर्णय के तहत संचालित की जा रही है। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संशोधित समय-सारणी का पालन करते हुए युक्तियुक्तकरण की कार्रवाई शीघ्रता से पूर्ण करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-process-of-rationalization-of-schools-and-teachers-in-chhattisgarh/article-18940

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.