गुरुग्राम में इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने गोली मारकर की हत्या, कहा- लोग ताने मारते थे

Jagran Desk

देश को गौरव दिलाने वाली इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या उसी के पिता दीपक यादव ने तीन गोलियां मारकर कर दी।

यह सनसनीखेज वारदात गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित सुशांत लोक फेस-2 में सामने आई है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पिता दीपक अपनी बेटी के टेनिस एकेडमी चलाने से नाराज था और लोगों की टिप्पणियों से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।

खाना बना रही थी बेटी, पीछे से चलाई तीन गोलियां

राधिका शुक्रवार सुबह जब किचन में खाना बना रही थी, तभी उसके पिता ने पीछे से अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उस पर तीन गोलियां चला दीं। गोली लगते ही राधिका खून से लथपथ ज़मीन पर गिर गई। राधिका के चाचा कुलदीप यादव के अनुसार वह आवाज सुनकर ऊपर पहुंचे और राधिका को खून में सना पाया। आरोपी पिता पास ही बैठा था और पिस्टल ड्राइंग रूम में पड़ी थी।

टेनिस एकेडमी को लेकर चल रहा था तनाव

राधिका ने कंधे में चोट लगने के बाद सक्रिय खेल को छोड़ टेनिस एकेडमी शुरू की थी, जिसमें वह युवाओं को प्रशिक्षित कर रही थी। परिजनों के अनुसार, एकेडमी के लिए करीब सवा करोड़ रुपए पिता ने दिए थे, लेकिन लोगों द्वारा "बेटी की कमाई पर ऐश कर रहे हो" जैसे ताने सुनकर वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

पिता ने कबूला अपराध, कहा- बेटी ने बात नहीं मानी

आरोपी दीपक यादव, जो पेशे से बिल्डर है, ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार राधिका से एकेडमी बंद करने को कहा लेकिन वह नहीं मानी। गुरुवार को भी जब राधिका ने जाने की तैयारी की तो उसने मना किया। झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर उसने गोलियां चला दीं।

राधिका का टेनिस करियर: देश की उभरती स्टार

राधिका ने ITF और WTA के कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। AITA विमेन डबल्स में उनका सर्वोच्च रैंक 113 रहा है। उन्होंने ट्यूनीशिया, ग्वालियर, और कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लिया था। हरियाणा की वह उन चंद खिलाड़ियों में से थीं, जिन्होंने टॉप 100 में लंबा समय बिताया।

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दीपक यादव को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है। SHO विनोद कुमार के अनुसार शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और अपराध में प्रयुक्त पिस्टल को जब्त कर लिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jul 2025 By दैनिक जागरण

गुरुग्राम में इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने गोली मारकर की हत्या, कहा- लोग ताने मारते थे

Jagran Desk

यह सनसनीखेज वारदात गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित सुशांत लोक फेस-2 में सामने आई है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पिता दीपक अपनी बेटी के टेनिस एकेडमी चलाने से नाराज था और लोगों की टिप्पणियों से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।

खाना बना रही थी बेटी, पीछे से चलाई तीन गोलियां

राधिका शुक्रवार सुबह जब किचन में खाना बना रही थी, तभी उसके पिता ने पीछे से अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उस पर तीन गोलियां चला दीं। गोली लगते ही राधिका खून से लथपथ ज़मीन पर गिर गई। राधिका के चाचा कुलदीप यादव के अनुसार वह आवाज सुनकर ऊपर पहुंचे और राधिका को खून में सना पाया। आरोपी पिता पास ही बैठा था और पिस्टल ड्राइंग रूम में पड़ी थी।

टेनिस एकेडमी को लेकर चल रहा था तनाव

राधिका ने कंधे में चोट लगने के बाद सक्रिय खेल को छोड़ टेनिस एकेडमी शुरू की थी, जिसमें वह युवाओं को प्रशिक्षित कर रही थी। परिजनों के अनुसार, एकेडमी के लिए करीब सवा करोड़ रुपए पिता ने दिए थे, लेकिन लोगों द्वारा "बेटी की कमाई पर ऐश कर रहे हो" जैसे ताने सुनकर वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

पिता ने कबूला अपराध, कहा- बेटी ने बात नहीं मानी

आरोपी दीपक यादव, जो पेशे से बिल्डर है, ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार राधिका से एकेडमी बंद करने को कहा लेकिन वह नहीं मानी। गुरुवार को भी जब राधिका ने जाने की तैयारी की तो उसने मना किया। झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर उसने गोलियां चला दीं।

राधिका का टेनिस करियर: देश की उभरती स्टार

राधिका ने ITF और WTA के कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। AITA विमेन डबल्स में उनका सर्वोच्च रैंक 113 रहा है। उन्होंने ट्यूनीशिया, ग्वालियर, और कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लिया था। हरियाणा की वह उन चंद खिलाड़ियों में से थीं, जिन्होंने टॉप 100 में लंबा समय बिताया।

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दीपक यादव को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है। SHO विनोद कुमार के अनुसार शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और अपराध में प्रयुक्त पिस्टल को जब्त कर लिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/in-gurugram-the-father-of-international-tennis-player-radhika-yadav/article-27282

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.