छत्तीसगढ़ : CM साय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान में होंगे शामिल, रायपुर में रोजगार मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Raipur, CG

शनिवार, 12 जुलाई को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कई प्रमुख कार्यक्रमों और आयोजनों की श्रृंखला देखने को मिल रही है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे, वहीं दूसरी ओर शहर में रोजगार मेला, नाट्य मंचन, धार्मिक अनुष्ठान और भागवत कथा जैसे आयोजन भी लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे।

CM साय आज राष्ट्रीय सम्मान समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह 11:30 बजे अपने निवास से रवाना होकर 11:50 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे वे कार्यक्रम से मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं, संगठनों और नवाचारों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया है।

रायपुर में आज रोजगार मेला, PM मोदी देंगे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। रायपुर में यह कार्यक्रम WRS कॉलोनी के सामुदायिक भवन में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
इस रोजगार मेले में रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और डाक विभाग के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
मुख्य अतिथि: केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके होंगे। साथ ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार आज छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
बिलासपुर और सरगुजा संभाग में आगामी 4 दिनों तक मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है, जबकि रायपुर, दुर्ग और बस्तर में वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना है।

रायपुर में आज के सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम

🔹 नाट्य मंचन:
‘तिल का ताड़’ — डॉ. शंकर शेष द्वारा रचित और जलील रिजवी द्वारा निर्देशित यह हास्य-नाटक आज रंगमंदिर गांधी चौक में शाम 7 बजे से प्रस्तुत किया जाएगा।

🔹 रुद्राभिषेक:
विश्व जागृति मिशन द्वारा ब्रह्मलोक आश्रम, परसदा में सुबह 9 बजे से।

🔹 सहस्त्र जलधारा एवं महामृत्युंजय अभिषेक:
श्रीसुरेश्वर महादेव पीठ, खम्हारडीह में वृंदावन व काशी के विद्वानों द्वारा आयोजन। समय: सुबह 9 बजे से।

🔹 महामृत्युंजय हवन:
सत्य दर्शन योग आश्रम, जीई रोड रायपुर में शाम 6 से 7 बजे तक।

खाटू श्याम मंदिर में मंगल कलश यात्रा और श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

श्रीचिंताहरण हनुमान मंदिर, चौबे कॉलोनी से आज सुबह 9 बजे श्रीखाटू श्याम मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।
प्रख्यात कथावाचक चिन्मयानंद महाराज की वाणी में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ आज दोपहर 3:30 बजे से 7:30 बजे तक होगा। कथा सप्ताह 18 जुलाई तक चलेगा। अंतिम दिन हवन, पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ : CM साय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान में होंगे शामिल, रायपुर में रोजगार मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Raipur, CG

CM साय आज राष्ट्रीय सम्मान समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह 11:30 बजे अपने निवास से रवाना होकर 11:50 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे वे कार्यक्रम से मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं, संगठनों और नवाचारों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया है।

रायपुर में आज रोजगार मेला, PM मोदी देंगे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। रायपुर में यह कार्यक्रम WRS कॉलोनी के सामुदायिक भवन में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
इस रोजगार मेले में रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और डाक विभाग के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
मुख्य अतिथि: केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके होंगे। साथ ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार आज छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
बिलासपुर और सरगुजा संभाग में आगामी 4 दिनों तक मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है, जबकि रायपुर, दुर्ग और बस्तर में वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना है।

रायपुर में आज के सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम

🔹 नाट्य मंचन:
‘तिल का ताड़’ — डॉ. शंकर शेष द्वारा रचित और जलील रिजवी द्वारा निर्देशित यह हास्य-नाटक आज रंगमंदिर गांधी चौक में शाम 7 बजे से प्रस्तुत किया जाएगा।

🔹 रुद्राभिषेक:
विश्व जागृति मिशन द्वारा ब्रह्मलोक आश्रम, परसदा में सुबह 9 बजे से।

🔹 सहस्त्र जलधारा एवं महामृत्युंजय अभिषेक:
श्रीसुरेश्वर महादेव पीठ, खम्हारडीह में वृंदावन व काशी के विद्वानों द्वारा आयोजन। समय: सुबह 9 बजे से।

🔹 महामृत्युंजय हवन:
सत्य दर्शन योग आश्रम, जीई रोड रायपुर में शाम 6 से 7 बजे तक।

खाटू श्याम मंदिर में मंगल कलश यात्रा और श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

श्रीचिंताहरण हनुमान मंदिर, चौबे कॉलोनी से आज सुबह 9 बजे श्रीखाटू श्याम मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।
प्रख्यात कथावाचक चिन्मयानंद महाराज की वाणी में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ आज दोपहर 3:30 बजे से 7:30 बजे तक होगा। कथा सप्ताह 18 जुलाई तक चलेगा। अंतिम दिन हवन, पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-cm-sai-national-excellence-will-include-employment-fair-and/article-27364

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.