नीदरलैंड के भारतवंशी मेयर 41 साल बाद जैविक मां की तलाश में भारत पहुंचे, बोले— हर कर्ण को कुंती से मिलने का अधिकार

अंतराष्ट्रीय न्यूज

On

नागपुर के शेल्टर होम में छोड़े गए थे तीन दिन के नवजात; अब एम्स्टर्डम के पास हीमस्टेड शहर के मेयर हैं फाल्गुन बिन्नेन्डिज्क

नीदरलैंड के एक शहर के भारतवंशी मेयर अपनी जैविक मां की तलाश में एक बार फिर भारत लौटने की तैयारी में हैं। यह कहानी 41 साल पहले नागपुर के एक शेल्टर होम से शुरू हुई थी और अब यूरोप की राजनीति तक पहुंच चुकी है। हीमस्टेड शहर के मेयर फाल्गुन बिन्नेन्डिज्क ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि वह अपनी मां से सिर्फ एक बार मिलना चाहते हैं, ताकि यह बता सकें कि उन्हें जीवन में कभी प्यार की कमी नहीं रही।

फाल्गुन का जन्म 10 फरवरी 1985 को नागपुर में हुआ था। जन्म के तीन दिन बाद एक अविवाहित युवती ने सामाजिक दबाव और परिस्थितियों के चलते उन्हें ‘मातृ सेवा संघ’ नामक शेल्टर होम में छोड़ दिया था। वहां वे करीब एक महीने रहे। इसके बाद नीदरलैंड से भारत घूमने आए एक दंपत्ति ने उन्हें गोद लिया और अपने साथ ले गए। शेल्टर होम की एक नर्स ने उनका नाम ‘फाल्गुन’ रखा था, क्योंकि उनका जन्म हिंदू कैलेंडर के फाल्गुन महीने में हुआ था।

समय बीतता गया और वही बच्चा आज नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित हीमस्टेड शहर का मेयर है। डच मीडिया के अनुसार, फाल्गुन ने 17 अप्रैल 2024 को मेयर पद की शपथ ली थी। हाल ही में दिसंबर 2025 में वे भारत आए थे, लेकिन उनकी मां की तलाश की जानकारी अब सामने आई है।

फाल्गुन ने कहा कि उन्होंने महाभारत पढ़ी है और उन्हें लगता है कि जैसे कर्ण को कुंती से मिलने का अधिकार था, वैसे ही हर बच्चे को अपनी मां को जानने का हक है। उनका कहना है कि वह किसी शिकायत या सवाल के साथ नहीं, बल्कि एक भावनात्मक मुलाकात के लिए मां को ढूंढ रहे हैं।

नागपुर जिला प्रशासन और नगर निगम की मदद से फाल्गुन को अपने जन्म से जुड़े कुछ दस्तावेज मिले हैं। इन रिकॉर्ड्स से पता चला कि उनकी मां उस समय 21 साल की थीं और अविवाहित होने के कारण समाज के दबाव से जूझ रही थीं। अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेजों में मां और बच्चे दोनों का नाम दर्ज है, लेकिन फाल्गुन ने गोपनीयता का सम्मान करते हुए नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

अगस्त 2025 में फाल्गुन नागपुर आए थे और उस नर्स से भी मिले, जिसने उन्हें नाम दिया था। वह नर्स अब सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। फाल्गुन ने इस मुलाकात को अपनी पहचान से जुड़ा भावुक क्षण बताया। उनका कहना है कि उन्हें भारतीय संस्कृति, खानपान और परंपराओं से गहरा लगाव है और वे 2006 से अब तक कई बार भारत आ चुके हैं।

फाल्गुन का मानना है कि उनकी मां भी शायद उनसे मिलना चाहती होंगी। उन्होंने कहा कि वे 2026 में फिर नागपुर आकर एनजीओ, पुलिस और प्रशासन की मदद से अपनी मां की तलाश तेज करेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी भी इस प्रयास में पूरी तरह सहयोग कर रही हैं। दंपत्ति के चार बच्चे हैं और उन्होंने अपनी बेटी का नाम अपनी मां के नाम पर रखा है।

-----------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

खबरें और भी हैं

BJP को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलेगा: कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन निर्विरोध बन सकते हैं

टाप न्यूज

BJP को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलेगा: कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन निर्विरोध बन सकते हैं

पार्टी ने चुनाव नोटिफिकेशन जारी किया; नॉमिनेशन 19 जनवरी को और नए अध्यक्ष की घोषणा 20 जनवरी को
टॉप न्यूज़ 
BJP को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलेगा: कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन निर्विरोध बन सकते हैं

सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 83,570 पर बंद, निफ्टी भी 28 अंक ऊपर

IT और बैंकिंग शेयरों में तेजी, विदेशी निवेशकों ने ₹4,781 करोड़ के शेयर बेचे
बिजनेस 
सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 83,570 पर बंद, निफ्टी भी 28 अंक ऊपर

नक्सलवाद पर CM मोहन यादव का तीखा बयान: ‘बिस्तर के नीचे छिपे सांप की तरह था खतरा, पुलिस ने कुचल दिया फन’

आईपीएस सर्विस मीट में मुख्यमंत्री बोले— मध्यप्रदेश को आंतरिक सुरक्षा का मॉडल राज्य बनाए रखने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश  टॉप न्यूज़  भोपाल 
नक्सलवाद पर CM मोहन यादव का तीखा बयान: ‘बिस्तर के नीचे छिपे सांप की तरह था खतरा, पुलिस ने कुचल दिया फन’

क्या सोशल मीडिया ने युवाओं की मानसिक स्थिति बदल दी है?

डिजिटल युग और युवा मानसिक स्वास्थ्य पर असर
ओपीनियन 
क्या सोशल मीडिया ने युवाओं की मानसिक स्थिति बदल दी है?

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software