पांच साल बाद फिर खुलेगा कैलाश मानसरोवर का मार्ग, जून 2025 से होगी यात्रा की शुरुआत

Jagran Desk

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार, 26 अप्रैल को औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि ‘कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025’ जून से अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। कोविड-19 महामारी के चलते पांच वर्षों से रुकी इस आध्यात्मिक यात्रा का पुनः आरंभ होना श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।

यात्रा का संचालन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार के संयुक्त प्रयासों से किया जाएगा। मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से पांच बैच और सिक्किम के नाथू ला दर्रे से दस बैच यात्रियों को कैलाश मानसरोवर तक पहुंचाएंगे। प्रत्येक बैच में 50 यात्री शामिल होंगे। आवेदन प्रक्रिया के लिए वेबसाइट http://kmy.gov.in खोली जा चुकी है, जहां से इच्छुक यात्री पंजीकरण कर सकते हैं।

मार्ग और बैच में बदलाव पर रहेगी सख्ती

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि एक बार बैच और मार्ग तय हो जाने के बाद उसमें बदलाव आमतौर पर संभव नहीं होगा। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में यदि रिक्त स्थान उपलब्ध रहे तो परिवर्तन का अनुरोध किया जा सकता है, लेकिन अंतिम निर्णय मंत्रालय का ही मान्य होगा।

बढ़ी यात्रा लागत, 56 हजार रुपए होंगे देने

इस बार श्रद्धालुओं को यात्रा प्रबंधन के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) को 56 हजार रुपए का भुगतान करना होगा, जो कि पहले 35 हजार रुपए था। इस राशि में यात्रियों के आवागमन, आवास और भोजन की व्यवस्था शामिल होगी। इसके अतिरिक्त मेडिकल जांच, वीजा शुल्क, कुली सेवा और तिब्बत क्षेत्र में अन्य खर्च श्रद्धालुओं को अलग से वहन करने होंगे।

 यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम

यात्रा दिल्ली से आरंभ होकर उत्तराखंड के टनकपुर, धारचूला, गुंजी और नाभीढांग होते हुए चीन के तकलाकोट पहुंचेगी। पहला दल 10 जुलाई को चीन में प्रवेश करेगा, जबकि अंतिम दल 22 अगस्त को भारत लौटेगा। प्रत्येक बैच की यात्रा कुल 22 दिनों की होगी, जिसमें लौटते समय बूंदी, चौकोड़ी और अल्मोड़ा में विश्राम भी शामिल है।

कोविड के कारण रुकी थी यात्रा, अब फिर से मिली मंजूरी

गौरतलब है कि वर्ष 2020 से कोविड महामारी के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा स्थगित थी। पांच वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इस यात्रा का पुनः आरंभ भारत-चीन संबंधों में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक संकेत भी माना जा रहा है। दोनों देशों ने हाल ही में सीमा विवाद के कई मुद्दों पर समाधान निकाला है, जिससे यात्रा की राह फिर से आसान हुई है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Apr 2025 By दैनिक जागरण

पांच साल बाद फिर खुलेगा कैलाश मानसरोवर का मार्ग, जून 2025 से होगी यात्रा की शुरुआत

Jagran Desk

यात्रा का संचालन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार के संयुक्त प्रयासों से किया जाएगा। मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से पांच बैच और सिक्किम के नाथू ला दर्रे से दस बैच यात्रियों को कैलाश मानसरोवर तक पहुंचाएंगे। प्रत्येक बैच में 50 यात्री शामिल होंगे। आवेदन प्रक्रिया के लिए वेबसाइट http://kmy.gov.in खोली जा चुकी है, जहां से इच्छुक यात्री पंजीकरण कर सकते हैं।

मार्ग और बैच में बदलाव पर रहेगी सख्ती

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि एक बार बैच और मार्ग तय हो जाने के बाद उसमें बदलाव आमतौर पर संभव नहीं होगा। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में यदि रिक्त स्थान उपलब्ध रहे तो परिवर्तन का अनुरोध किया जा सकता है, लेकिन अंतिम निर्णय मंत्रालय का ही मान्य होगा।

बढ़ी यात्रा लागत, 56 हजार रुपए होंगे देने

इस बार श्रद्धालुओं को यात्रा प्रबंधन के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) को 56 हजार रुपए का भुगतान करना होगा, जो कि पहले 35 हजार रुपए था। इस राशि में यात्रियों के आवागमन, आवास और भोजन की व्यवस्था शामिल होगी। इसके अतिरिक्त मेडिकल जांच, वीजा शुल्क, कुली सेवा और तिब्बत क्षेत्र में अन्य खर्च श्रद्धालुओं को अलग से वहन करने होंगे।

 यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम

यात्रा दिल्ली से आरंभ होकर उत्तराखंड के टनकपुर, धारचूला, गुंजी और नाभीढांग होते हुए चीन के तकलाकोट पहुंचेगी। पहला दल 10 जुलाई को चीन में प्रवेश करेगा, जबकि अंतिम दल 22 अगस्त को भारत लौटेगा। प्रत्येक बैच की यात्रा कुल 22 दिनों की होगी, जिसमें लौटते समय बूंदी, चौकोड़ी और अल्मोड़ा में विश्राम भी शामिल है।

कोविड के कारण रुकी थी यात्रा, अब फिर से मिली मंजूरी

गौरतलब है कि वर्ष 2020 से कोविड महामारी के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा स्थगित थी। पांच वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इस यात्रा का पुनः आरंभ भारत-चीन संबंधों में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक संकेत भी माना जा रहा है। दोनों देशों ने हाल ही में सीमा विवाद के कई मुद्दों पर समाधान निकाला है, जिससे यात्रा की राह फिर से आसान हुई है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/kailash-mansarovars-route-to-kailash-mansarovar-will-open-after-five/article-18705

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.