ग्वालियर और शिवपुरी में खेतों में भीषण आग, तीन ग्रामीण झुलसे, लाखों का नुकसान

Gwalior

मध्य प्रदेश के ग्वालियर और शिवपुरी जिलों में खेतों में भीषण आग लगने की घटनाओं ने ग्रामीण इलाकों में हड़कंप मचा दिया। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि खेतों से होते हुए घरों और वाहनों तक पहुंच गईं। हादसे में तीन ग्रामीण झुलस गए, वहीं लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

 ग्वालियर जिले के चिनौर क्षेत्र के केरुआ और पिछोर क्षेत्र के करई गांव में खेतों में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने खेतों में खड़े फसल के भूसे और घरों के बाहर खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिशें शुरू कीं, लेकिन आग की भयावहता के चलते स्थिति बेकाबू होती चली गई।

वहीं, शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील के खैराई गांव से शुरू हुई आगजनी की घटना ने कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया। खेतों से खेतों में फैलती आग ने किसानों के वर्षों की मेहनत को राख कर दिया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर आग पर काबू पाने के लिए पांच से छह घंटे तक अथक प्रयास किए।

खुरई गांव के किसानों रामकृष्ण धाकड़, वीरू धाकड़ और महेंद्र प्रजापति के खेतों में रखा हुआ भूसा भी इस आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित किसानों के नुकसान का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि आग ने कई गांवों के खेतों और घरों को काफी नुकसान पहुंचाया है।

शनिवार को हुई इस भयावह आगजनी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। स्थानीय प्रशासन ने किसानों को राहत पहुंचाने और नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Apr 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर और शिवपुरी में खेतों में भीषण आग, तीन ग्रामीण झुलसे, लाखों का नुकसान

Gwalior

 ग्वालियर जिले के चिनौर क्षेत्र के केरुआ और पिछोर क्षेत्र के करई गांव में खेतों में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने खेतों में खड़े फसल के भूसे और घरों के बाहर खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिशें शुरू कीं, लेकिन आग की भयावहता के चलते स्थिति बेकाबू होती चली गई।

वहीं, शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील के खैराई गांव से शुरू हुई आगजनी की घटना ने कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया। खेतों से खेतों में फैलती आग ने किसानों के वर्षों की मेहनत को राख कर दिया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर आग पर काबू पाने के लिए पांच से छह घंटे तक अथक प्रयास किए।

खुरई गांव के किसानों रामकृष्ण धाकड़, वीरू धाकड़ और महेंद्र प्रजापति के खेतों में रखा हुआ भूसा भी इस आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित किसानों के नुकसान का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि आग ने कई गांवों के खेतों और घरों को काफी नुकसान पहुंचाया है।

शनिवार को हुई इस भयावह आगजनी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। स्थानीय प्रशासन ने किसानों को राहत पहुंचाने और नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fierce-fire-in-fields-in-gwalior-and-shivpuri-loss-of/article-18718

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.