अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से पहले जानिए असली-नकली की पहचान, बचें ठगी से

Business News

अक्षय तृतीया, जिसे भारत में समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, इस वर्ष 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन को सोना और अन्य कीमती धातुएं खरीदने के लिए सबसे शुभ माना जाता है।

HUID नंबर जरूर जांचें

हर हॉलमार्क सोने के गहने पर एक विशिष्ट HUID (हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन) नंबर होता है। यह छह अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड सोने की प्रामाणिकता का प्रमाण होता है। BIS Care ऐप के माध्यम से आप इस नंबर की जांच कर सकते हैं और गहने की शुद्धता तथा हॉलमार्किंग सेंटर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बिना हॉलमार्क वाले गहनों से खरीदारी करने से बचें।

कैसे पहचानें असली हॉलमार्क

बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) हॉलमार्क शुद्धता का प्रमाण होता है। असली हॉलमार्क में BIS का त्रिकोणीय चिन्ह, सोने की शुद्धता का अंकन (जैसे 22K916), हॉलमार्किंग सेंटर का लोगो और निर्माता का पहचान चिह्न अंकित होता है। फर्जी हॉलमार्क से बचने के लिए इन सभी चिन्हों की पुष्टि अवश्य करें।

कैरेट की समझ रखें

सोने की गुणवत्ता को कैरेट में मापा जाता है:

  • 24 कैरेट = 99.9% शुद्ध सोना

  • 22 कैरेट = 91.6% शुद्ध

  • 18 कैरेट या 14 कैरेट = कम शुद्धता

सोने की कीमत उसकी शुद्धता के अनुसार तय होती है। उदाहरण के लिए, यदि 24 कैरेट सोने का बाजार मूल्य 95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है, तो 22 कैरेट सोने की सही कीमत लगभग 87,083 रुपये होगी। इसलिए हमेशा कैरेट के हिसाब से कीमत का आकलन करें और ठगी से बचें।

ऑथेंटिसिटी सर्टिफिकेट लेना न भूलें

सोना खरीदते समय प्योरिटी सर्टिफिकेट अवश्य लें। इस सर्टिफिकेट में सोने की कैरेट क्वालिटी, वजन, हॉलमार्किंग डिटेल और निर्माण वर्ष का उल्लेख होना चाहिए। यदि गहने में रत्न लगे हों, तो उनके लिए भी अलग से प्रमाणपत्र लेना चाहिए।

पक्का बिल लें

खरीदारी के वक्त हमेशा पक्का बिल लें जिसमें सोने की शुद्धता, कैरेट, मेकिंग चार्ज और कुल राशि का विवरण हो। बिना पक्के बिल के भविष्य में किसी भी दावे या रीसेल के समय परेशानी हो सकती है। इसलिए पक्की रसीद पर जोर दें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Apr 2025 By दैनिक जागरण

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से पहले जानिए असली-नकली की पहचान, बचें ठगी से

Business News

HUID नंबर जरूर जांचें

हर हॉलमार्क सोने के गहने पर एक विशिष्ट HUID (हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन) नंबर होता है। यह छह अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड सोने की प्रामाणिकता का प्रमाण होता है। BIS Care ऐप के माध्यम से आप इस नंबर की जांच कर सकते हैं और गहने की शुद्धता तथा हॉलमार्किंग सेंटर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बिना हॉलमार्क वाले गहनों से खरीदारी करने से बचें।

कैसे पहचानें असली हॉलमार्क

बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) हॉलमार्क शुद्धता का प्रमाण होता है। असली हॉलमार्क में BIS का त्रिकोणीय चिन्ह, सोने की शुद्धता का अंकन (जैसे 22K916), हॉलमार्किंग सेंटर का लोगो और निर्माता का पहचान चिह्न अंकित होता है। फर्जी हॉलमार्क से बचने के लिए इन सभी चिन्हों की पुष्टि अवश्य करें।

कैरेट की समझ रखें

सोने की गुणवत्ता को कैरेट में मापा जाता है:

  • 24 कैरेट = 99.9% शुद्ध सोना

  • 22 कैरेट = 91.6% शुद्ध

  • 18 कैरेट या 14 कैरेट = कम शुद्धता

सोने की कीमत उसकी शुद्धता के अनुसार तय होती है। उदाहरण के लिए, यदि 24 कैरेट सोने का बाजार मूल्य 95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है, तो 22 कैरेट सोने की सही कीमत लगभग 87,083 रुपये होगी। इसलिए हमेशा कैरेट के हिसाब से कीमत का आकलन करें और ठगी से बचें।

ऑथेंटिसिटी सर्टिफिकेट लेना न भूलें

सोना खरीदते समय प्योरिटी सर्टिफिकेट अवश्य लें। इस सर्टिफिकेट में सोने की कैरेट क्वालिटी, वजन, हॉलमार्किंग डिटेल और निर्माण वर्ष का उल्लेख होना चाहिए। यदि गहने में रत्न लगे हों, तो उनके लिए भी अलग से प्रमाणपत्र लेना चाहिए।

पक्का बिल लें

खरीदारी के वक्त हमेशा पक्का बिल लें जिसमें सोने की शुद्धता, कैरेट, मेकिंग चार्ज और कुल राशि का विवरण हो। बिना पक्के बिल के भविष्य में किसी भी दावे या रीसेल के समय परेशानी हो सकती है। इसलिए पक्की रसीद पर जोर दें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/before-buying-gold-on-akshaya-tritiya-definitely-know-the-identity/article-18666

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.