भारत माला प्रोजेक्ट घोटाला: पति-पत्नी समेत चार गिरफ्तार, 1 मई तक EOW रिमांड पर भेजे गए

Raipur, cg

भारतमाला परियोजना के तहत जमीन अधिग्रहण में हुए 43 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले में ACB-EOW ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। उमा तिवारी, केदार तिवारी, विजय जैन और हरमीत सिंह खनूजा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चारों आरोपियों को 1 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पूछताछ में मुआवजा राशि के गबन की पूरी साजिश उजागर होने की उम्मीद है।

 2 करोड़ रुपये अवैध रूप से हड़पने का आरोप

पति-पत्नी उमा और केदार तिवारी पर दूसरे व्यक्ति के नाम पर 2 करोड़ रुपये मुआवजा राशि अवैध रूप से लेने का आरोप है। वहीं, हरमीत सिंह खनूजा पर कई किसानों की मुआवजा राशि हड़पने और विजय जैन पर अधिग्रहण की राशि गलत तरीके से प्राप्त करने के आरोप लगे हैं।

अफसरों के ठिकानों पर भी छापेमारी

शुक्रवार को EOW ने छत्तीसगढ़ के रायपुर, महासमुंद, दुर्ग और बिलासपुर में 17 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें SDM, तहसीलदार, पटवारी और राजस्व निरीक्षकों सहित कई राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल थे। दस्तावेज जब्त कर आगे की जांच की जा रही है।

क्या है भारतमाला परियोजना?

भारत सरकार की भारतमाला योजना के तहत देशभर में नए राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण और अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा किया जा रहा है। इसी योजना के तहत रायपुर से विशाखापट्टनम तक करीब 463 किमी लंबी फोरलेन सड़क बनाई जा रही है।

ऐसे हुआ 43 करोड़ का घोटाला

जांच में सामने आया कि जमीन के टुकड़े कर और फर्जी दस्तावेज तैयार कर मुआवजा राशि में गड़बड़ी की गई। लगभग 29.5 करोड़ रुपये की जमीन को 78 करोड़ रुपये का दिखाकर मुआवजा लिया गया। अफसरों और भू-माफिया के गठजोड़ ने बैक डेट में दस्तावेज बनाकर घोटाले को अंजाम दिया।

दैनिक भास्कर डिजिटल की रिपोर्ट के बाद कोरबा के डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे और जगदलपुर निगम कमिश्नर निर्भय साहू को सस्पेंड किया गया था। इनके खिलाफ करीब 43 करोड़ 18 लाख रुपये की गड़बड़ी के आरोप हैं।

जमीन के छोटे-छोटे टुकड़े कर बढ़ाई गई कीमत

राजस्व विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अभनपुर क्षेत्र के नायकबांधा और उरला गांवों में 4 एकड़ जमीन को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर 159 खसरे बना दिए गए। रिकॉर्ड में 80 नए नाम जोड़कर जमीन की कीमत 29.5 करोड़ से बढ़ाकर 78 करोड़ कर दी गई। अभनपुर बेल्ट में 9.38 किमी सड़क के लिए 324 करोड़ रुपये मुआवजा निर्धारित था, जिसमें से 246 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि 78 करोड़ का भुगतान फिलहाल रोक दिया गया है।

बैक डेट में फर्जीवाड़े की पुष्टि

जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अधिकारियों ने जमीन सर्वे से ठीक पहले दस्तावेजों में हेरफेर कर एक ही परिवार के 14 सदस्यों के नाम पर जमीन बांटी और करीब 70 करोड़ रुपये का मुआवजा भुगतान करा दिया। इस पूरी कार्यप्रणाली को रिपोर्ट में साफ तौर पर उल्लेखित किया गया है।

NHAI ने भी उठाई थी आपत्ति

रायपुर-विजाग इकोनॉमिक कॉरिडोर में हुई इस वित्तीय अनियमितता पर NHAI अधिकारियों ने भी आपत्ति जताई थी। इसके बाद सचिव राजस्व विभाग को रिपोर्ट भेजी गई और मुआवजा वितरण तत्काल रोक दिया गया था।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Apr 2025 By दैनिक जागरण

भारत माला प्रोजेक्ट घोटाला: पति-पत्नी समेत चार गिरफ्तार, 1 मई तक EOW रिमांड पर भेजे गए

Raipur, cg

 2 करोड़ रुपये अवैध रूप से हड़पने का आरोप

पति-पत्नी उमा और केदार तिवारी पर दूसरे व्यक्ति के नाम पर 2 करोड़ रुपये मुआवजा राशि अवैध रूप से लेने का आरोप है। वहीं, हरमीत सिंह खनूजा पर कई किसानों की मुआवजा राशि हड़पने और विजय जैन पर अधिग्रहण की राशि गलत तरीके से प्राप्त करने के आरोप लगे हैं।

अफसरों के ठिकानों पर भी छापेमारी

शुक्रवार को EOW ने छत्तीसगढ़ के रायपुर, महासमुंद, दुर्ग और बिलासपुर में 17 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें SDM, तहसीलदार, पटवारी और राजस्व निरीक्षकों सहित कई राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल थे। दस्तावेज जब्त कर आगे की जांच की जा रही है।

क्या है भारतमाला परियोजना?

भारत सरकार की भारतमाला योजना के तहत देशभर में नए राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण और अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा किया जा रहा है। इसी योजना के तहत रायपुर से विशाखापट्टनम तक करीब 463 किमी लंबी फोरलेन सड़क बनाई जा रही है।

ऐसे हुआ 43 करोड़ का घोटाला

जांच में सामने आया कि जमीन के टुकड़े कर और फर्जी दस्तावेज तैयार कर मुआवजा राशि में गड़बड़ी की गई। लगभग 29.5 करोड़ रुपये की जमीन को 78 करोड़ रुपये का दिखाकर मुआवजा लिया गया। अफसरों और भू-माफिया के गठजोड़ ने बैक डेट में दस्तावेज बनाकर घोटाले को अंजाम दिया।

दैनिक भास्कर डिजिटल की रिपोर्ट के बाद कोरबा के डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे और जगदलपुर निगम कमिश्नर निर्भय साहू को सस्पेंड किया गया था। इनके खिलाफ करीब 43 करोड़ 18 लाख रुपये की गड़बड़ी के आरोप हैं।

जमीन के छोटे-छोटे टुकड़े कर बढ़ाई गई कीमत

राजस्व विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अभनपुर क्षेत्र के नायकबांधा और उरला गांवों में 4 एकड़ जमीन को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर 159 खसरे बना दिए गए। रिकॉर्ड में 80 नए नाम जोड़कर जमीन की कीमत 29.5 करोड़ से बढ़ाकर 78 करोड़ कर दी गई। अभनपुर बेल्ट में 9.38 किमी सड़क के लिए 324 करोड़ रुपये मुआवजा निर्धारित था, जिसमें से 246 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि 78 करोड़ का भुगतान फिलहाल रोक दिया गया है।

बैक डेट में फर्जीवाड़े की पुष्टि

जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अधिकारियों ने जमीन सर्वे से ठीक पहले दस्तावेजों में हेरफेर कर एक ही परिवार के 14 सदस्यों के नाम पर जमीन बांटी और करीब 70 करोड़ रुपये का मुआवजा भुगतान करा दिया। इस पूरी कार्यप्रणाली को रिपोर्ट में साफ तौर पर उल्लेखित किया गया है।

NHAI ने भी उठाई थी आपत्ति

रायपुर-विजाग इकोनॉमिक कॉरिडोर में हुई इस वित्तीय अनियमितता पर NHAI अधिकारियों ने भी आपत्ति जताई थी। इसके बाद सचिव राजस्व विभाग को रिपोर्ट भेजी गई और मुआवजा वितरण तत्काल रोक दिया गया था।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/four-arrested-including-bharat-mala-project-scam-still-arrested-on/article-18726

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.