भारत दौरे पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, पीएम मोदी से की मुलाकात — जानें इस यात्रा की अहमियत

JAGRAN DESK

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चार दिवसीय भारत यात्रा पर राजधानी नई दिल्ली पहुंचे, जहां उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके साथ उनकी पत्नी उषा वेंस और बच्चे भी भारत आए हैं। जैसे ही उनका विमान पालम एयरबेस पर उतरा, उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव स्वयं उन्हें रिसीव करने पहुंचे।

यात्रा के पहले ही दिन वेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच आपसी चर्चा सौहार्द्रपूर्ण माहौल में हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने वेंस की पत्नी और बच्चों से भी आत्मीय मुलाकात की। इस मौके पर वेंस परिवार का पारंपरिक भारतीय अंदाज़ में स्वागत किया गया — रेड कार्पेट बिछाया गया और बच्चों ने पारंपरिक बंदगला सूट और नेहरू जैकेट पहन रखी थी, जबकि उनकी बेटी मीराबेल ने खूबसूरत गोल्डन फ्रॉक पहनी हुई थी।

भारत-अमेरिका रिश्तों के नए आयाम

इस उच्चस्तरीय मुलाकात के दौरान भारत-अमेरिका व्यापार, टैरिफ से जुड़े मुद्दे, रक्षा सहयोग, क्वाड ग्रुप की भूमिका और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे अहम वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की संभावना जताई जा रही है। यह दौरा खासतौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आगामी भारत यात्रा की पृष्ठभूमि तैयार करने और दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौतों की दिशा में प्रगति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस यात्रा की एक और खास बात यह है कि जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस भारतीय मूल की हैं, जिससे यह दौरा केवल औपचारिक कूटनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें निजी स्तर पर भारत से जुड़ाव का भावनात्मक पहलू भी झलकता है।

यह दौरा न केवल भारत-अमेरिका संबंधों को एक नई दिशा देने वाला है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को भी और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Apr 2025 By दैनिक जागरण

भारत दौरे पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, पीएम मोदी से की मुलाकात — जानें इस यात्रा की अहमियत

JAGRAN DESK

यात्रा के पहले ही दिन वेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच आपसी चर्चा सौहार्द्रपूर्ण माहौल में हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने वेंस की पत्नी और बच्चों से भी आत्मीय मुलाकात की। इस मौके पर वेंस परिवार का पारंपरिक भारतीय अंदाज़ में स्वागत किया गया — रेड कार्पेट बिछाया गया और बच्चों ने पारंपरिक बंदगला सूट और नेहरू जैकेट पहन रखी थी, जबकि उनकी बेटी मीराबेल ने खूबसूरत गोल्डन फ्रॉक पहनी हुई थी।

भारत-अमेरिका रिश्तों के नए आयाम

इस उच्चस्तरीय मुलाकात के दौरान भारत-अमेरिका व्यापार, टैरिफ से जुड़े मुद्दे, रक्षा सहयोग, क्वाड ग्रुप की भूमिका और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे अहम वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की संभावना जताई जा रही है। यह दौरा खासतौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आगामी भारत यात्रा की पृष्ठभूमि तैयार करने और दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौतों की दिशा में प्रगति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस यात्रा की एक और खास बात यह है कि जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस भारतीय मूल की हैं, जिससे यह दौरा केवल औपचारिक कूटनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें निजी स्तर पर भारत से जुड़ाव का भावनात्मक पहलू भी झलकता है।

यह दौरा न केवल भारत-अमेरिका संबंधों को एक नई दिशा देने वाला है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को भी और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/meeting-us-vice-president-jd-vance-pm-modi-on-visit/article-18224

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.