मोदी का भुज दौरा: भारत पर आंख उठाई तो बख्शा नहीं जाएगा, पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी

Jagran Desk

On

गुजरात के भुज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और विदेश को एक सशक्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारत पर आंख उठाने वाले को किसी भी हालत में माफ़ नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए मोदी ने कहा, "सुख-चैन से जियो, अपनी रोटी खाओ, नहीं तो मेरी गोली तो है ही।"

पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भुज में 53,400 करोड़ रुपए के 31 महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क की परियोजनाएं, तापी जिले का थर्मल पावर प्लांट, कांडला पोर्ट से जुड़े बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शामिल हैं। साथ ही सड़क, पानी और बिजली की सुविधा बढ़ाने के लिए भी कई योजनाओं की शुरुआत हुई।

भुज में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "कच्छ का पर्यटन आज विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है, जबकि पड़ोसी पाकिस्तान टेररिज्म को ही पर्यटन मानता है।" उन्होंने कच्छ की महिलाओं और माताओं की प्रशंसा की, जिन्होंने 1971 की जंग में अपनी बहादुरी से दुश्मनों को परास्त किया था। मोदी ने कहा कि कच्छ की जनता ने उन्हें "सिंदूर का पौधा" उपहार स्वरूप दिया है, जो अब प्रधानमंत्री आवास में वटवृक्ष के रूप में लगाया जाएगा।

मोदी ने बताया कि भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जबकि पाकिस्तान के हालात चिंताजनक हैं। उन्होंने पाकिस्तान की जनता को संदेश दिया कि आतंकवाद के साये में रहना उनका नुकसान है और उसे छोड़कर शांति व समृद्धि की राह पकड़नी चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय सेना को आतंकवाद के खिलाफ खुली छूट दी गई है, जिससे आतंकियों के ठिकानों को प्रभावी ढंग से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने गर्व से कहा, "हमने दिखा दिया है कि आतंकवादियों के ठिकानों को मिट्टी में मिला सकते हैं।"

भुज में मोदी ने जहाज निर्माण उद्योग को फिर से बढ़ावा देने की बात कही। मांडवी में जहाज निर्माण का परंपरागत महत्व है और अब इस क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और निवेश से इसे पुनर्जीवित किया जाएगा।

नर्मदा नदी के पानी के कच्छ पहुंचने के बाद इस क्षेत्र की किस्मत पूरी तरह बदल गई है। मोदी ने कहा कि अब कच्छ के लोग अपने क्षेत्र में रोजगार पा रहे हैं और यहां के कृषि उत्पादों की पैदावार भी बेहतर हो गई है। रेगिस्तान से ऊर्जा का उत्पादन कर कच्छ ने देश के ऊर्जा मानचित्र पर अपनी एक खास जगह बनाई है।

प्रधानमंत्री ने कच्छ की कठिन परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ विकास की कहानी को प्रेरणादायक बताया और कहा, "जब कच्छ में भूकंप आया था, तब भी मुझे भरोसा था कि यह क्षेत्र फिर से खड़ा होगा।"

मोदी ने कहा, "कच्छ को रण नहीं, बल्कि गुजरात का तोरण कहा जाना चाहिए।" उन्होंने नर्मदा के पानी के आगमन के दिन को कच्छ की दिवाली के रूप में याद किया।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 May 2025 By Nitin Trivedi

मोदी का भुज दौरा: भारत पर आंख उठाई तो बख्शा नहीं जाएगा, पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी

Jagran Desk

पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भुज में 53,400 करोड़ रुपए के 31 महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क की परियोजनाएं, तापी जिले का थर्मल पावर प्लांट, कांडला पोर्ट से जुड़े बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शामिल हैं। साथ ही सड़क, पानी और बिजली की सुविधा बढ़ाने के लिए भी कई योजनाओं की शुरुआत हुई।

भुज में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "कच्छ का पर्यटन आज विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है, जबकि पड़ोसी पाकिस्तान टेररिज्म को ही पर्यटन मानता है।" उन्होंने कच्छ की महिलाओं और माताओं की प्रशंसा की, जिन्होंने 1971 की जंग में अपनी बहादुरी से दुश्मनों को परास्त किया था। मोदी ने कहा कि कच्छ की जनता ने उन्हें "सिंदूर का पौधा" उपहार स्वरूप दिया है, जो अब प्रधानमंत्री आवास में वटवृक्ष के रूप में लगाया जाएगा।

मोदी ने बताया कि भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जबकि पाकिस्तान के हालात चिंताजनक हैं। उन्होंने पाकिस्तान की जनता को संदेश दिया कि आतंकवाद के साये में रहना उनका नुकसान है और उसे छोड़कर शांति व समृद्धि की राह पकड़नी चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय सेना को आतंकवाद के खिलाफ खुली छूट दी गई है, जिससे आतंकियों के ठिकानों को प्रभावी ढंग से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने गर्व से कहा, "हमने दिखा दिया है कि आतंकवादियों के ठिकानों को मिट्टी में मिला सकते हैं।"

भुज में मोदी ने जहाज निर्माण उद्योग को फिर से बढ़ावा देने की बात कही। मांडवी में जहाज निर्माण का परंपरागत महत्व है और अब इस क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और निवेश से इसे पुनर्जीवित किया जाएगा।

नर्मदा नदी के पानी के कच्छ पहुंचने के बाद इस क्षेत्र की किस्मत पूरी तरह बदल गई है। मोदी ने कहा कि अब कच्छ के लोग अपने क्षेत्र में रोजगार पा रहे हैं और यहां के कृषि उत्पादों की पैदावार भी बेहतर हो गई है। रेगिस्तान से ऊर्जा का उत्पादन कर कच्छ ने देश के ऊर्जा मानचित्र पर अपनी एक खास जगह बनाई है।

प्रधानमंत्री ने कच्छ की कठिन परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ विकास की कहानी को प्रेरणादायक बताया और कहा, "जब कच्छ में भूकंप आया था, तब भी मुझे भरोसा था कि यह क्षेत्र फिर से खड़ा होगा।"

मोदी ने कहा, "कच्छ को रण नहीं, बल्कि गुजरात का तोरण कहा जाना चाहिए।" उन्होंने नर्मदा के पानी के आगमन के दिन को कच्छ की दिवाली के रूप में याद किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/modis-bhuj-tour-will-not-be-spared-if-india-raises/article-22261

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.