अब भारत में बनेगा राफेल: टाटा और डसॉल्ट एविएशन की साझेदारी से देश में तैयार होंगे फाइटर जेट के अहम हिस्से

Business

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दुश्मन के ठिकानों पर कहर बरपाने वाला राफेल फाइटर जेट अब पूरी तरह से 'मेड इन इंडिया' बनने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। भारत की टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) और फ्रांस की डिफेंस और एविएशन कंपनी डसॉल्ट एविएशन (Dassault Aviation) के बीच एक अहम समझौता हुआ है, जिसके तहत राफेल विमान का ढांचा अब भारत में तैयार किया जाएगा।

यह पहला मौका है जब राफेल के निर्माण कार्य को फ्रांस से बाहर स्थानांतरित किया जा रहा है। इस पहल को 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' मिशन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

हैदराबाद में स्थापित होगी अत्याधुनिक निर्माण इकाई

इस समझौते के अंतर्गत हैदराबाद में एक अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित की जाएगी, जहां राफेल के रियर फ्यूज़लेज, सेंट्रल सेक्शन, फ्रंट सेक्शन और लेटरल शेल जैसे कई महत्वपूर्ण हिस्से बनाए जाएंगे। यह यूनिट वित्त वर्ष 2028 से पहले अपने पहले फ्यूज़लेज सेक्शन का निर्माण शुरू कर देगी और हर महीने दो फुल फ्यूज़लेज यूनिट्स तैयार करने की क्षमता रखेगी।

डसॉल्ट एविएशन के CEO ने जताया विश्वास

डसॉल्ट एविएशन के चेयरमैन और CEO एरिक ट्रैपियर ने इस साझेदारी को लेकर कहा, "यह पहली बार है जब राफेल का ढांचा फ्रांस के बाहर तैयार किया जाएगा। भारत में मजबूत सप्लाई चेन विकसित करना हमारा उद्देश्य है और टाटा जैसा भरोसेमंद साझेदार हमें इस दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा।"

TASL के CEO का बड़ा बयान

वहीं, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के CEO ने इस समझौते को भारत की एयरोस्पेस यात्रा में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि, "राफेल जैसे एडवांस्ड फाइटर जेट के ढांचे का निर्माण भारत में होना न केवल हमारी क्षमताओं को दर्शाता है, बल्कि यह देश को वैश्विक एयरोस्पेस हब बनाने की दिशा में भी एक अहम कदम है।"

2028 तक शुरू होगा उत्पादन

कंपनियों के मुताबिक, साल 2028 तक राफेल का पहला ढांचा भारत में बनी असेंबली लाइन से तैयार होकर बाहर आएगा। यह भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता और रक्षा क्षेत्र में वैश्विक उपस्थिति को और भी मजबूत करेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अब भारत में बनेगा राफेल: टाटा और डसॉल्ट एविएशन की साझेदारी से देश में तैयार होंगे फाइटर जेट के अहम हिस्से

Business

यह पहला मौका है जब राफेल के निर्माण कार्य को फ्रांस से बाहर स्थानांतरित किया जा रहा है। इस पहल को 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' मिशन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

हैदराबाद में स्थापित होगी अत्याधुनिक निर्माण इकाई

इस समझौते के अंतर्गत हैदराबाद में एक अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित की जाएगी, जहां राफेल के रियर फ्यूज़लेज, सेंट्रल सेक्शन, फ्रंट सेक्शन और लेटरल शेल जैसे कई महत्वपूर्ण हिस्से बनाए जाएंगे। यह यूनिट वित्त वर्ष 2028 से पहले अपने पहले फ्यूज़लेज सेक्शन का निर्माण शुरू कर देगी और हर महीने दो फुल फ्यूज़लेज यूनिट्स तैयार करने की क्षमता रखेगी।

डसॉल्ट एविएशन के CEO ने जताया विश्वास

डसॉल्ट एविएशन के चेयरमैन और CEO एरिक ट्रैपियर ने इस साझेदारी को लेकर कहा, "यह पहली बार है जब राफेल का ढांचा फ्रांस के बाहर तैयार किया जाएगा। भारत में मजबूत सप्लाई चेन विकसित करना हमारा उद्देश्य है और टाटा जैसा भरोसेमंद साझेदार हमें इस दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा।"

TASL के CEO का बड़ा बयान

वहीं, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के CEO ने इस समझौते को भारत की एयरोस्पेस यात्रा में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि, "राफेल जैसे एडवांस्ड फाइटर जेट के ढांचे का निर्माण भारत में होना न केवल हमारी क्षमताओं को दर्शाता है, बल्कि यह देश को वैश्विक एयरोस्पेस हब बनाने की दिशा में भी एक अहम कदम है।"

2028 तक शुरू होगा उत्पादन

कंपनियों के मुताबिक, साल 2028 तक राफेल का पहला ढांचा भारत में बनी असेंबली लाइन से तैयार होकर बाहर आएगा। यह भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता और रक्षा क्षेत्र में वैश्विक उपस्थिति को और भी मजबूत करेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/now-important-parts-of-fighter-jets-will-be-prepared-in/article-23317

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.