यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ पर विवाद गहराया: टीजर को लेकर CBFC और महिला आयोग में शिकायत

बालीवुड न्यूज़

On

अश्लील और आपत्तिजनक सीन हटाने की मांग, सेंसर बोर्ड से समीक्षा की अपील

कन्नड़ सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म के टीजर को लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) और कर्नाटक राज्य महिला आयोग में औपचारिक शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि टीजर में दिखाए गए कुछ दृश्य अश्लील, यौन रूप से आपत्तिजनक और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं।

यह शिकायत सोशल एक्टिविस्ट दिनेश कल्लाहल्ली की ओर से CBFC चेयरपर्सन को दी गई है। शिकायत में कहा गया है कि फिल्म के टीजर में मौजूद कुछ दृश्य खुले तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित हो रहे हैं, जिन्हें बच्चे और किशोर भी देख रहे हैं। इससे समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और यह कानून व नैतिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।

क्या है आपत्ति का आधार

शिकायतकर्ता ने सिनेमैटोग्राफ एक्ट 1952, फिल्म सर्टिफिकेशन नियमों और CBFC की गाइडलाइंस का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी फिल्म या उसके प्रमोशनल कंटेंट में शालीनता, सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिकता का पालन अनिवार्य है। उनका दावा है कि टॉक्सिक का टीजर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा से बाहर जाता है और सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों के अनुसार अश्लील कंटेंट को संवैधानिक संरक्षण प्राप्त नहीं है।

शिकायत में CBFC से टीजर की तत्काल समीक्षा करने, आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने और जरूरत पड़ने पर इसके प्रसार पर रोक लगाने की मांग की गई है। साथ ही फिल्म से जुड़े निर्माताओं और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई का आग्रह भी किया गया है।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

विवाद यहीं नहीं थमा। आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग ने भी टीजर को लेकर कर्नाटक राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का कहना है कि टीजर में दिखाए गए कुछ दृश्य महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं और बच्चों व समाज पर गलत असर डाल सकते हैं।

महिला आयोग ने इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए CBFC को पत्र भेजा है और टीजर की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। आयोग का कहना है कि बिना किसी चेतावनी या सेंसर के इस तरह के दृश्य सार्वजनिक करना न केवल महिलाओं की गरिमा बल्कि सामाजिक मूल्यों के भी खिलाफ है।

फिल्म और रिलीज पर असर की आशंका

टॉक्सिक का टीजर 8 जनवरी को जारी किया गया था। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और इसे यश व वेंकट के. नारायण ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म 19 मार्च को धुरंधर 2 के साथ रिलीज होने वाली है। ऐसे में विवाद और कानूनी प्रक्रिया का असर फिल्म की मार्केटिंग और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, फिल्म के मेकर्स की ओर से इन शिकायतों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

---------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/%E0%A4%AF%E0%A4%B6-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AB%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%AE-%E2%80%98%E0%A4%9F%E0%A5%89%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E2%80%99-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A6-%E0%A4%97%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%BE--%E0%A4%9F%E0%A5%80%E0%A4%9C%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A4%B0-cbfc-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%A4/article-42992

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.