शिक्षकों की देरी से भड़के पालक, सड़क पर खड़े रहे नन्हे बच्चे

दुर्ग–भिलाई (छ.ग.)

On

स्वामी आत्मानंद स्कूल खुर्सीपार में समय पर नहीं खुला गेट, सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, खुर्सीपार के प्राथमिक विभाग में शिक्षकों और स्टाफ की लगातार लेटलतीफी से छात्र और उनके पालक परेशान हैं। मंगलवार सुबह स्थिति उस समय गंभीर हो गई, जब तय समय पर स्कूल का गेट नहीं खुला और छोटे-छोटे बच्चे सड़क किनारे खड़े रहने को मजबूर हो गए। काफी देर तक न तो कोई शिक्षक मौके पर पहुंचा और न ही कोई जिम्मेदार स्टाफ मौजूद था।

स्कूल का समय सुबह 8 बजे निर्धारित है, लेकिन इसके बावजूद गेट समय पर नहीं खोला गया। बच्चे अपने अभिभावकों के साथ स्कूल के बाहर इंतजार करते रहे। सड़क के किनारे खड़े मासूम बच्चों को देखकर पालकों की चिंता और नाराजगी दोनों बढ़ती गई।

रोज की समस्या बन चुकी है लेटलतीफी

पालकों का कहना है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है। शिक्षकों का रोज आधे से एक घंटे देरी से आना आम बात हो गई है। पहले जब स्कूल का समय सुबह 7 बजे था, तब भी यही हालात थे। ठंड के चलते समय बदला गया, लेकिन शिक्षकों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया।

पालकों का फूटा गुस्सा

जब 8 बजे तक भी स्कूल नहीं खुला, तो पालकों ने स्कूल के बाहर विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने प्रशासन और शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। पालकों ने सवाल उठाया कि प्राइमरी के बच्चे बहुत छोटे होते हैं। अगर सड़क पर खड़े रहने के दौरान कोई हादसा हो जाए या कोई बच्चा लापता हो जाए, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

पढ़ाई भी हो रही प्रभावित

पालकों ने यह भी बताया कि परीक्षा का समय नजदीक है, लेकिन इस तरह की लापरवाही से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। रोज का कीमती समय बर्बाद हो रहा है, जिसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।

देर से पहुंचा स्टाफ, तब खुला गेट

हंगामे के काफी देर बाद प्राथमिक स्कूल का स्टाफ मौके पर पहुंचा और तब जाकर स्कूल का गेट खोला गया। इसके बाद बच्चों को स्कूल में प्रवेश मिला।

पालकों ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि शिक्षकों की समयपालन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए जाएं और नियमित निगरानी की व्यवस्था हो, ताकि भविष्य में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा से कोई समझौता न हो।

--------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/high-courts-question-on-scout-guide-jamboree-controversy-was-what-was/article-42984

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.