शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 25,750 के नीचे; ऑटो और IT शेयरों में दबाव

डिजिटल डेस्क

On

FII की बिकवाली और सेक्टोरल कमजोरी से बाजार फिसला, हालांकि ग्लोबल संकेत सकारात्मक रहे

घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी दर्ज की गई। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा टूटकर 83,700 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी करीब 50 अंक गिरकर 25,750 के नीचे आ गया। ऑटो और आईटी सेक्टर में तेज बिकवाली के चलते बाजार पर दबाव बना रहा।

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट रही, जबकि केवल 5 शेयर हरे निशान में टिके रहे। निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो और आईटी सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। हालांकि मीडिया सेक्टर में 1.12% की तेजी दर्ज की गई, जिसने गिरते बाजार में सीमित राहत दी।

यह गिरावट ऐसे समय आई है, जब एक दिन पहले यानी 12 जनवरी को बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। उस दिन सेंसेक्स 302 अंक चढ़कर 83,878 और निफ्टी 107 अंक बढ़कर 25,790 पर बंद हुआ था। लगातार दूसरे सत्र में बदले रुझान ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

क्यों फिसला बाजार

बाजार की कमजोरी के पीछे विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली को मुख्य वजह माना जा रहा है। 12 जनवरी को FIIs ने ₹3,638 करोड़ के शेयर बेचे। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹5,839 करोड़ की खरीदारी कर बाजार को कुछ हद तक संभाला।

आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयरों की बिकवाली की, जबकि DIIs ने ₹79,620 करोड़ का निवेश किया। विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से बाजार की धारणा कमजोर बनी हुई है।

ऑटो और आईटी शेयरों पर दबाव का कारण हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली और वैश्विक मांग को लेकर अनिश्चितता बताई जा रही है। निवेशक फिलहाल जोखिम लेने से बचते नजर आ रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट से मिले मिले-जुले संकेत

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में माहौल सकारात्मक रहा। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 3.08% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.80% चढ़ा। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग भी मजबूती में रहा, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा।

अमेरिकी बाजारों में भी पिछले सत्र में डाउ जोन्स, नैस्डेक और S&P 500 बढ़त के साथ बंद हुए। इसके बावजूद घरेलू बाजार पर वैश्विक तेजी का असर सीमित रहा।

IPO पर निवेशकों की नजर

आज भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के आईपीओ में आवेदन का आखिरी दिन है। कंपनी ने ₹21 से ₹23 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशकों को न्यूनतम 600 शेयरों के एक लॉट के लिए ऊपरी स्तर पर ₹13,800 निवेश करने होंगे।

विश्लेषकों के मुताबिक, आने वाले दिनों में बाजार की दिशा विदेशी निवेशकों की गतिविधियों, वैश्विक संकेतों और कॉरपोरेट नतीजों पर निर्भर करेगी। फिलहाल निवेशकों को उतार-चढ़ाव के बीच सतर्क और चयनात्मक रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।

-----------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/fall-in-stock-market-sensex-breaks-200-points-nifty-below/article-42916

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.