फातिमा को प्रेमिका कास्ट करने पर बोले आमिर खान: “असल में थोड़ी न बाप हूं... दर्शक इतने मूर्ख नहीं”

Bollywod

सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ से जुड़ी कास्टिंग और स्क्रिप्ट से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है।

उन्होंने साफ किया कि फिल्म की नाकामी का एक कारण लगातार स्क्रिप्ट में बदलाव और कलाकारों के चयन से जुड़ी उलझनें थीं। खासतौर पर जब ‘दंगल’ में बेटी का किरदार निभा चुकीं फातिमा सना शेख को ‘ठग्स...’ में प्रेमिका की भूमिका के लिए कास्ट किया गया, तो यह फैसला कई लोगों को अजीब लगा।

“मैं असल में थोड़ी उसका बाप हूं”

आमिर खान ने 'द लल्लनटॉप' से बातचीत में कहा, “मैं इन बातों पर विश्वास नहीं करता कि अगर मैंने किसी फिल्म में किसी की बेटी का रोल निभाया है तो अगली फिल्म में वह मेरी प्रेमिका नहीं बन सकती। मैं असल में थोड़ी न उसका बाप हूं, और न वह असल में मेरी प्रेमिका है। हम फिल्म बना रहे हैं। दर्शक इतने मूर्ख नहीं कि वो पर्दे को हकीकत समझ बैठें।”

 कई टॉप एक्ट्रेस ने ठुकराया था रोल

आमिर ने बताया कि ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की फीमेल लीड के लिए कई बड़े नामों को अप्रोच किया गया, लेकिन दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर सहित कई एक्ट्रेसेस ने इस प्रोजेक्ट को ठुकरा दिया। “पूरी इंडस्ट्री को फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन किसी ने भी हां नहीं कहा,” आमिर ने कहा।

डायरेक्टर ने हटाया रोमांटिक ट्रैक

‘दंगल’ में पिता-बेटी की जोड़ी निभा चुके आमिर और फातिमा के बीच ‘ठग्स...’ में रोमांटिक केमिस्ट्री को लेकर डायरेक्टर ने फैसला लिया कि दोनों के बीच कोई भी लव ट्रैक नहीं रखा जाएगा। डायरेक्टर का मानना था कि दर्शक इसे स्वीकार नहीं करेंगे।

स्क्रिप्ट में हुए बार-बार बदलाव

आमिर ने स्वीकार किया कि फिल्म की स्क्रिप्ट बार-बार बदली गई। “स्क्रिप्ट इतनी बार बदली गई कि अंत में जो फिल्म बनी वो मूल विचार से बहुत अलग हो चुकी थी। मुझे खुद समझ नहीं आया कि हम क्या बना रहे हैं,” उन्होंने कहा।

प्रोड्यूसर से भी हुई असहमति

फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा द्वारा फिल्म को “शानदार” बताने पर आमिर ने असहमति जताई। उन्होंने कहा, “मैं हर दिन लड़ता था कि हमने सब कुछ गलत कर दिया है। मैंने साफ कहा कि यह फिल्म एक दिन भी नहीं चलेगी।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

फातिमा को प्रेमिका कास्ट करने पर बोले आमिर खान: “असल में थोड़ी न बाप हूं... दर्शक इतने मूर्ख नहीं”

Bollywod

उन्होंने साफ किया कि फिल्म की नाकामी का एक कारण लगातार स्क्रिप्ट में बदलाव और कलाकारों के चयन से जुड़ी उलझनें थीं। खासतौर पर जब ‘दंगल’ में बेटी का किरदार निभा चुकीं फातिमा सना शेख को ‘ठग्स...’ में प्रेमिका की भूमिका के लिए कास्ट किया गया, तो यह फैसला कई लोगों को अजीब लगा।

“मैं असल में थोड़ी उसका बाप हूं”

आमिर खान ने 'द लल्लनटॉप' से बातचीत में कहा, “मैं इन बातों पर विश्वास नहीं करता कि अगर मैंने किसी फिल्म में किसी की बेटी का रोल निभाया है तो अगली फिल्म में वह मेरी प्रेमिका नहीं बन सकती। मैं असल में थोड़ी न उसका बाप हूं, और न वह असल में मेरी प्रेमिका है। हम फिल्म बना रहे हैं। दर्शक इतने मूर्ख नहीं कि वो पर्दे को हकीकत समझ बैठें।”

 कई टॉप एक्ट्रेस ने ठुकराया था रोल

आमिर ने बताया कि ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की फीमेल लीड के लिए कई बड़े नामों को अप्रोच किया गया, लेकिन दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर सहित कई एक्ट्रेसेस ने इस प्रोजेक्ट को ठुकरा दिया। “पूरी इंडस्ट्री को फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन किसी ने भी हां नहीं कहा,” आमिर ने कहा।

डायरेक्टर ने हटाया रोमांटिक ट्रैक

‘दंगल’ में पिता-बेटी की जोड़ी निभा चुके आमिर और फातिमा के बीच ‘ठग्स...’ में रोमांटिक केमिस्ट्री को लेकर डायरेक्टर ने फैसला लिया कि दोनों के बीच कोई भी लव ट्रैक नहीं रखा जाएगा। डायरेक्टर का मानना था कि दर्शक इसे स्वीकार नहीं करेंगे।

स्क्रिप्ट में हुए बार-बार बदलाव

आमिर ने स्वीकार किया कि फिल्म की स्क्रिप्ट बार-बार बदली गई। “स्क्रिप्ट इतनी बार बदली गई कि अंत में जो फिल्म बनी वो मूल विचार से बहुत अलग हो चुकी थी। मुझे खुद समझ नहीं आया कि हम क्या बना रहे हैं,” उन्होंने कहा।

प्रोड्यूसर से भी हुई असहमति

फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा द्वारा फिल्म को “शानदार” बताने पर आमिर ने असहमति जताई। उन्होंने कहा, “मैं हर दिन लड़ता था कि हमने सब कुछ गलत कर दिया है। मैंने साफ कहा कि यह फिल्म एक दिन भी नहीं चलेगी।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/aamir-khan-said-to-cast-his-girlfriend-in-fact-i/article-26232

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.