कीचड़ में फंसी शव यात्रा: अंतिम दर्शन से चूके कई लोग, बेटा बोला- डेढ़ घंटे बाद पहुंच पाए रिश्तेदार

Ashoknagar, MP

जिले के गीलारोपा गांव में बुधवार को एक वृद्ध की अंतिम यात्रा की तस्वीरें लोगों के दिल को झकझोर देने वाली हैं।

भारी कीचड़ से होकर शव यात्रा निकाली गई, जिसमें लोगों को हर कदम संभालकर चलना पड़ा। कई बार कंधा देने वाले खुद कीचड़ में धंसे, तो अर्थी को गिरने से बचाने के लिए लगातार जूझते रहे।

शव को कीचड़ में कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ा

55 वर्षीय रामचरण कटारिया की मृत्यु के बाद जब शव को गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर मुक्तिधाम ले जाया जा रहा था, तब पूरा रास्ता कीचड़ से भरा हुआ था। शव यात्रा में करीब 250 लोग शामिल होने पहुंचे, लेकिन उनमें से आधे रास्ते से ही वापस लौटने को मजबूर हो गए, क्योंकि पैर फिसलने और धंसने से चलना मुश्किल हो रहा था।

रिश्तेदार भी डेढ़ घंटे बाद पहुंचे

मृतक के पुत्र राजेश कटारिया ने बताया कि कुछ खास रिश्तेदारों को मुक्तिधाम तक पहुंचने में डेढ़ घंटे लग गए। कई बुजुर्ग और महिलाएं तो आधे रास्ते से लौट गईं, क्योंकि उन्हें कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना संभव नहीं था।

खराब रास्ते की जड़ में जल जीवन मिशन

ग्राम पंचायत सचिव गौरव जैन ने बताया कि पहले यहां ग्रेवल सड़क थी, लेकिन दो साल पहले जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी के निर्माण के दौरान निर्माण कंपनी ने रास्ता पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। पंचायत की ओर से कई बार PHE विभाग और कंपनी से मरम्मत की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कीचड़ में फंसी शव यात्रा: अंतिम दर्शन से चूके कई लोग, बेटा बोला- डेढ़ घंटे बाद पहुंच पाए रिश्तेदार

Ashoknagar, MP

भारी कीचड़ से होकर शव यात्रा निकाली गई, जिसमें लोगों को हर कदम संभालकर चलना पड़ा। कई बार कंधा देने वाले खुद कीचड़ में धंसे, तो अर्थी को गिरने से बचाने के लिए लगातार जूझते रहे।

शव को कीचड़ में कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ा

55 वर्षीय रामचरण कटारिया की मृत्यु के बाद जब शव को गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर मुक्तिधाम ले जाया जा रहा था, तब पूरा रास्ता कीचड़ से भरा हुआ था। शव यात्रा में करीब 250 लोग शामिल होने पहुंचे, लेकिन उनमें से आधे रास्ते से ही वापस लौटने को मजबूर हो गए, क्योंकि पैर फिसलने और धंसने से चलना मुश्किल हो रहा था।

रिश्तेदार भी डेढ़ घंटे बाद पहुंचे

मृतक के पुत्र राजेश कटारिया ने बताया कि कुछ खास रिश्तेदारों को मुक्तिधाम तक पहुंचने में डेढ़ घंटे लग गए। कई बुजुर्ग और महिलाएं तो आधे रास्ते से लौट गईं, क्योंकि उन्हें कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना संभव नहीं था।

खराब रास्ते की जड़ में जल जीवन मिशन

ग्राम पंचायत सचिव गौरव जैन ने बताया कि पहले यहां ग्रेवल सड़क थी, लेकिन दो साल पहले जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी के निर्माण के दौरान निर्माण कंपनी ने रास्ता पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। पंचायत की ओर से कई बार PHE विभाग और कंपनी से मरम्मत की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/many-people-who-missed-the-funeral-procession-trapped-in-the/article-26416

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.