- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जबलपुर में ट्रक और मिनी ट्रक की भीषण टक्कर: तीन लोगों की मौत, गैस कटर से गाड़ी काटकर निकाले गए शव
जबलपुर में ट्रक और मिनी ट्रक की भीषण टक्कर: तीन लोगों की मौत, गैस कटर से गाड़ी काटकर निकाले गए शव
Jabalpur, MP
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। नागपुर-मंडला नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में ट्रक और मिनी ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
गैस कटर से काटकर निकाले गए शव
हादसा इतना भीषण था कि मिनी ट्रक में सवार लोग उसमें बुरी तरह फंस गए। पुलिस और रेस्क्यू टीम को शवों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर से वाहन को काटना पड़ा। हादसे के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
तीन घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
घायलों को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ट्रक मंडला से नागपुर की ओर जा रहा था
घटना गौर चौकी के पास हुई। ट्रक (MP15 HA 5990) मंडला से नागपुर की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही मिनी ट्रक (MP19 GA 5933) से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक, मिनी ट्रक को धकेलते हुए डिवाइडर से टकराकर फंस गया।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
बरेला थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा के अनुसार, दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे टक्कर के बाद वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गए। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए