- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बैतूल में पिकअप वैन से पकड़े गए 8 बैल, एक की मौत: चालक फरार, गोवंश तस्करी का मामला दर्ज
बैतूल में पिकअप वैन से पकड़े गए 8 बैल, एक की मौत: चालक फरार, गोवंश तस्करी का मामला दर्ज
Betul, MP
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में गोवंश तस्करी का एक मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 8 बैलों को बरामद किया, जिनमें से एक बैल की मौत हो चुकी थी। चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
नाकेबंदी के दौरान पकड़ा गया वाहन
पुलिस को चिखलार फॉरेस्ट नाका के पास मुखबिर से संदिग्ध पिकअप वाहन (MP 70 G 0913) की सूचना मिली। कोतवाली पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन पुलिस को देखते ही वाहन चालक भागने लगा। पीछा कर वाहन को बैतूल टाउन फेस-1 गौठाना के सामने रोका गया।
रस्सियों से बंधे मिले बैल, एक की हो चुकी थी मौत
वाहन की तलाशी में रस्सियों से बंधे 8 बैल मिले, जिनमें से एक की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। शेष 7 बैलों को त्रिवेणी गौशाला झगड़िया भेजा गया। पुलिस ने वाहन और पशुओं को जब्त कर उनकी कुल कीमत लगभग ₹4.14 लाख आंकी है।
गोवध निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9, 11 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस की सक्रियता से तस्करी पर लगाम
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया के नेतृत्व में उनि राकेश सरयाम, सउनि अरुण यादव सहित पुलिस टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए