छत्तीसगढ़ में ACB की दोहरी कार्रवाई: पटवारी-कोटवार और क्लर्क रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज दो अहम कार्रवाइयां कीं। रायपुर जिले में पटवारी और कोटवार को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, वहीं दुर्ग जिले में तहसील कार्यालय के एक क्लर्क को ₹17,500 लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में जमीन के नामांतरण के एवज में घूस की मांग की गई थी।

रायपुर: पटवारी और कोटवार ने मांगी ₹8,000 की रिश्वत

रायपुर के अभनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम गोतियाडीह के निवासी जयवर्धन बघेल ने रायपुर ACB से शिकायत की थी कि पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल और कोटवार गौतम कुमार (नायकबांधा) ने भूमि नामांतरण की प्रक्रिया के बदले ₹8,000 की रिश्वत मांगी। शिकायत की जांच के बाद गुरुवार को ACB ने ट्रैप बिछाया और दोनों को ₹5,000 लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

दुर्ग: तहसील बाबू ने चार नामांतरण के लिए मांगे ₹20,000

दूसरा मामला दुर्ग जिले के बोरी तहसील कार्यालय का है, जहां क्लर्क वीरेंद्र तुरकाने ने झनेंद्र कुमार से चार जमीनों के नामांतरण के बदले ₹20,000 की रिश्वत मांगी थी। मोलभाव के बाद रिश्वत ₹17,500 तय हुई। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना ACB को दी। योजना के अनुसार टीम ने जाल बिछाया और तुरकाने को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।

दोनों मामलों में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई

रायपुर मामले में ACB ने दोनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 एवं 12 (संशोधित 2018) के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, दुर्ग के मामले में भी क्लर्क वीरेंद्र तुरकाने पर धारा 7 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ACB की मुस्तैदी से खुली भ्रष्टाचार की परतें

ACB की सक्रियता से एक बार फिर यह स्पष्ट हुआ है कि आम नागरिकों की जागरूकता और सटीक सूचना से भ्रष्ट अधिकारियों को कानून के शिकंजे में लाया जा सकता है। विभागीय स्तर पर भी इन मामलों की समीक्षा और कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में ACB की दोहरी कार्रवाई: पटवारी-कोटवार और क्लर्क रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Raipur, CG

रायपुर: पटवारी और कोटवार ने मांगी ₹8,000 की रिश्वत

रायपुर के अभनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम गोतियाडीह के निवासी जयवर्धन बघेल ने रायपुर ACB से शिकायत की थी कि पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल और कोटवार गौतम कुमार (नायकबांधा) ने भूमि नामांतरण की प्रक्रिया के बदले ₹8,000 की रिश्वत मांगी। शिकायत की जांच के बाद गुरुवार को ACB ने ट्रैप बिछाया और दोनों को ₹5,000 लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

दुर्ग: तहसील बाबू ने चार नामांतरण के लिए मांगे ₹20,000

दूसरा मामला दुर्ग जिले के बोरी तहसील कार्यालय का है, जहां क्लर्क वीरेंद्र तुरकाने ने झनेंद्र कुमार से चार जमीनों के नामांतरण के बदले ₹20,000 की रिश्वत मांगी थी। मोलभाव के बाद रिश्वत ₹17,500 तय हुई। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना ACB को दी। योजना के अनुसार टीम ने जाल बिछाया और तुरकाने को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।

दोनों मामलों में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई

रायपुर मामले में ACB ने दोनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 एवं 12 (संशोधित 2018) के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, दुर्ग के मामले में भी क्लर्क वीरेंद्र तुरकाने पर धारा 7 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ACB की मुस्तैदी से खुली भ्रष्टाचार की परतें

ACB की सक्रियता से एक बार फिर यह स्पष्ट हुआ है कि आम नागरिकों की जागरूकता और सटीक सूचना से भ्रष्ट अधिकारियों को कानून के शिकंजे में लाया जा सकता है। विभागीय स्तर पर भी इन मामलों की समीक्षा और कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/acbs-dual-action-in-chhattisgarh-patwari-kotwar-and-clerk-arrested-for/article-26424

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.