कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारतीय सितारों का जलवा: आलिया भट्ट करेंगी डेब्यू, 'होमबाउंड' और 'अरण्येर दिन रात्रि' की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

Bollywod

On

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में शुमार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का आगाज़ आज 13 मई से हो चुका है। इस साल यह भव्य आयोजन 24 मई तक चलेगा। अपने 78वें संस्करण में प्रवेश कर चुके इस इंटरनेशनल फेस्टिवल में इस बार भारत से कई नामचीन चेहरे अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

पहली बार कान्स के रेड कार्पेट पर नजर आएंगी आलिया भट्ट

इस बार की सबसे बड़ी खास बात है बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री आलिया भट्ट का कान्स रेड कार्पेट डेब्यू। वह लोरियल पेरिस की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के रूप में इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में शिरकत करेंगी। उनके अलावा जैकलीन फर्नांडिस दूसरी बार कान्स में दिखाई देंगी, वहीं उर्वशी रौतेला भी लगातार दूसरी बार अपनी चमक बिखेरेंगी।

रेड कार्पेट पर अपने सदाबहार अंदाज के लिए जानी जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस बार की ग्लैमर लिस्ट का हिस्सा होंगी।

'होमबाउंड' का होगा वर्ल्ड प्रीमियर

भारतीय प्रतिभाओं की ओर से एक और बड़ी उपस्थिति ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा की फिल्म होमबाउंड’ को लेकर है, जिसका वर्ल्ड प्रीमियर 'अन सर्टेन रिगार्ड' सेक्शन में किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये तीनों कलाकार कान्स के रेड कार्पेट पर भी नजर आएंगे।

निर्देशक नीरज घायवान और फिल्ममेकर करण जौहर भी इस साल कान्स में भारतीय प्रतिनिधित्व को और सशक्त बनाने के लिए शामिल हो रहे हैं।

अनुपम खेर की 'तन्वी ग्रेट' और उनकी संभावित उपस्थिति

अनुपम खेर, जो अब निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख चुके हैं, उनकी पहली फिल्म तन्वी ग्रेट’ का भी प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में संभावित है। अगर ऐसा होता है, तो उनके भी रेड कार्पेट पर नजर आने की पूरी उम्मीद है।

सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग

भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक सत्यजीत रे की 1970 में बनी कालजयी फिल्म अरण्येर दिन रात्रि’ के रिस्टोर्ड वर्जन की भी कान्स में स्पेशल स्क्रीनिंग होगी। इस खास मौके पर दिग्गज अभिनेत्रियां शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल समारोह में हिस्सा लेंगी।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By Nitin Trivedi

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारतीय सितारों का जलवा: आलिया भट्ट करेंगी डेब्यू, 'होमबाउंड' और 'अरण्येर दिन रात्रि' की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

Bollywod

पहली बार कान्स के रेड कार्पेट पर नजर आएंगी आलिया भट्ट

इस बार की सबसे बड़ी खास बात है बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री आलिया भट्ट का कान्स रेड कार्पेट डेब्यू। वह लोरियल पेरिस की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के रूप में इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में शिरकत करेंगी। उनके अलावा जैकलीन फर्नांडिस दूसरी बार कान्स में दिखाई देंगी, वहीं उर्वशी रौतेला भी लगातार दूसरी बार अपनी चमक बिखेरेंगी।

रेड कार्पेट पर अपने सदाबहार अंदाज के लिए जानी जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस बार की ग्लैमर लिस्ट का हिस्सा होंगी।

'होमबाउंड' का होगा वर्ल्ड प्रीमियर

भारतीय प्रतिभाओं की ओर से एक और बड़ी उपस्थिति ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा की फिल्म होमबाउंड’ को लेकर है, जिसका वर्ल्ड प्रीमियर 'अन सर्टेन रिगार्ड' सेक्शन में किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये तीनों कलाकार कान्स के रेड कार्पेट पर भी नजर आएंगे।

निर्देशक नीरज घायवान और फिल्ममेकर करण जौहर भी इस साल कान्स में भारतीय प्रतिनिधित्व को और सशक्त बनाने के लिए शामिल हो रहे हैं।

अनुपम खेर की 'तन्वी ग्रेट' और उनकी संभावित उपस्थिति

अनुपम खेर, जो अब निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख चुके हैं, उनकी पहली फिल्म तन्वी ग्रेट’ का भी प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में संभावित है। अगर ऐसा होता है, तो उनके भी रेड कार्पेट पर नजर आने की पूरी उम्मीद है।

सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग

भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक सत्यजीत रे की 1970 में बनी कालजयी फिल्म अरण्येर दिन रात्रि’ के रिस्टोर्ड वर्जन की भी कान्स में स्पेशल स्क्रीनिंग होगी। इस खास मौके पर दिग्गज अभिनेत्रियां शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल समारोह में हिस्सा लेंगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/alia-bhatt-will-make-a-debut-homebound-and-aranyer-day/article-20686

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.