25 दिन के नवजात को मां ने फेंका तालाब में, युवक ने कूदकर बचाई बच्चे की जान

Tikamgarh, MP

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 25 दिन के एक नवजात शिशु को उसकी मां ने तालाब में फेंक दिया। घटना शनिवार दोपहर बम्होरी कला गांव की है। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद युवक लल्लन रैकवार ने तुरंत तालाब में कूदकर मासूम की जान बचा ली।

एनआईसीयू में मासूम का इलाज जारी

बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गहन शिशु चिकित्सा इकाई (NICU) में उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक शिशु को सांस लेने में कठिनाई हो रही है और उस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

शादी के छह महीने बाद हो गई थी डिलीवरी, ससुराल में था संदेह

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2024 में दमोह जिले के बकस्वाहा में हुई थी और छह महीने बाद ही डिलीवरी हो गई, जिससे ससुराल वालों ने बच्चे की वैधता पर शक जताया। मानसिक तनाव के चलते महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया।

घटना के वक्त मां भी थी साथ, लोगों ने पकड़कर रोका

घटना के समय महिला अपने मायके बम्होरी कला गांव में थी और उसकी मां भी उसके साथ मौजूद थी। तालाब में बच्चा फेंकने के बाद महिला भागने लगी, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

तालाब में छलांग लगाकर युवक ने बचाई जान

मासूम की जान बचाने वाले युवक लल्लन रैकवार की बहादुरी की सराहना हो रही है। जैसे ही उन्होंने तालाब में बच्चे को डूबते देखा, उन्होंने बिना देर किए छलांग लगाई और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस ने की कार्रवाई, कोर्ट में पेशी आज

कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला मिथिला लोधी के खिलाफ धारा 93 और 109 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी उपेंद्र छारी ने बताया कि महिला की उम्र को लेकर संदेह है, इसलिए उम्र प्रमाण पत्र और दस्तावेज मंगवाए गए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

25 दिन के नवजात को मां ने फेंका तालाब में, युवक ने कूदकर बचाई बच्चे की जान

Tikamgarh, MP

एनआईसीयू में मासूम का इलाज जारी

बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गहन शिशु चिकित्सा इकाई (NICU) में उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक शिशु को सांस लेने में कठिनाई हो रही है और उस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

शादी के छह महीने बाद हो गई थी डिलीवरी, ससुराल में था संदेह

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2024 में दमोह जिले के बकस्वाहा में हुई थी और छह महीने बाद ही डिलीवरी हो गई, जिससे ससुराल वालों ने बच्चे की वैधता पर शक जताया। मानसिक तनाव के चलते महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया।

घटना के वक्त मां भी थी साथ, लोगों ने पकड़कर रोका

घटना के समय महिला अपने मायके बम्होरी कला गांव में थी और उसकी मां भी उसके साथ मौजूद थी। तालाब में बच्चा फेंकने के बाद महिला भागने लगी, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

तालाब में छलांग लगाकर युवक ने बचाई जान

मासूम की जान बचाने वाले युवक लल्लन रैकवार की बहादुरी की सराहना हो रही है। जैसे ही उन्होंने तालाब में बच्चे को डूबते देखा, उन्होंने बिना देर किए छलांग लगाई और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस ने की कार्रवाई, कोर्ट में पेशी आज

कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला मिथिला लोधी के खिलाफ धारा 93 और 109 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी उपेंद्र छारी ने बताया कि महिला की उम्र को लेकर संदेह है, इसलिए उम्र प्रमाण पत्र और दस्तावेज मंगवाए गए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mother-threw-25-days-newborn-and-saved-his-life-by/article-25875

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.