धुरंधर की सफलता के बीच आदित्य धर का सख्त संदेश, बिना नाम लिए यूट्यूबर पर वार

बालीवुड

On

19 दिनों में 900 करोड़ पार करने के बाद निर्देशक बोले— फिल्म की सफलता ऑर्गेनिक, आलोचक अब खामोश

फिल्म ‘धुरंधर’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बीच इसके निर्देशक आदित्य धर ने उन आलोचकों पर सीधा जवाब दिया है, जिन्होंने फिल्म को प्रोपेगेंडा करार दिया था। रिलीज के महज 19 दिनों में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली इस फिल्म को लेकर चल रही बहस पर आदित्य धर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लोकप्रिय यूट्यूबर ध्रुव राठी पर तंज कसते हुए आलोचनाओं को खारिज किया।

आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की तारीफ में आई कई पोस्ट और स्टोरी को री-शेयर किया। इन्हीं में से एक स्टोरी में उन्होंने लिखा कि भारतीय सिनेमा में इतिहास फिर से लिखा जा रहा है— उन कलाकारों और तकनीशियनों द्वारा, जिनके दिल में अपने देश के लिए जुनून है। उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर’ की सफलता पूरी तरह ऑर्गेनिक है और रिलीज के शुरुआती दिनों में “कॉर्पोरेट बुकिंग” का आरोप लगाने वाले अब चुप हो गए हैं।

निर्देशक ने आगे लिखा कि हाल ही में एक वीडियो मेकर ने फिल्म की आलोचना करने की कोशिश की, लेकिन वह खुद ही आलोचना की लहर में बह गया। उन्होंने ‘धुरंधर’ को एक ऐसी सुनामी बताया, जो अपने रास्ते में आने वाली हर रिलीज को पीछे छोड़ देगी और यह प्रभाव 2026 तक देखने को मिलेगा। इस टिप्पणी को सोशल मीडिया पर ध्रुव राठी के वीडियो से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि आदित्य धर ने किसी का नाम नहीं लिया।

दरअसल, ध्रुव राठी ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर फिल्म ‘धुरंधर’ को प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था। वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि फिल्म को भले ही फिक्शन कहा जा रहा हो, लेकिन इसमें कई वास्तविक घटनाओं की तस्वीरें और फुटेज का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि फिल्म के कुछ हिस्से भारत पर पाकिस्तान द्वारा लगाए गए आरोपों को बल देते हैं, जबकि भारत सरकार इस तरह के आरोपों को पहले ही खारिज कर चुकी है। इस वीडियो को अब तक 1.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

इन आरोपों के बीच ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन लगातार मजबूत बना हुआ है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने न सिर्फ घरेलू बाजार में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जबरदस्त कमाई की है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि विवादों के बावजूद दर्शकों की दिलचस्पी कम नहीं हुई, बल्कि चर्चा ने फिल्म की पहुंच और बढ़ा दी।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों का कहना है कि ‘धुरंधर’ की सफलता यह दिखाती है कि दर्शक अब कंटेंट और प्रस्तुति को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़ती है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/amidst-the-success-of-dhurandhar-aditya-dhars-strict-message-attacks/article-40944

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.