न्यू मॉम कियारा आडवाणी का बॉडी पॉजिटिव मैसेज: ‘अब शेप-साइज मायने नहीं रखता’

बालीवुड

On

वॉर-2 के बिकिनी सीन को देखकर हुई थीं असहज, वोग इंटरव्यू में न्यू मॉम कियारा ने साझा किया बॉडी और मेंटल हेल्थ पर अनुभव

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने मदरहुड के बाद अपने शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बदले नजरिए पर खुलकर बात की है। मां बनने के पांच महीने बाद काम पर लौटीं कियारा ने हाल ही में वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि अब उनके लिए शरीर का शेप या साइज उतना महत्वपूर्ण नहीं रह गया है। उन्होंने स्वीकार किया कि फिल्म वॉर-2 के एक बिकिनी सीन को देखकर वह खुद असहज हो गई थीं, लेकिन मातृत्व ने उनकी सोच पूरी तरह बदल दी।

कियारा ने बताया कि वॉर-2 की शूटिंग के दौरान उन्होंने बिकिनी सीन के लिए कड़ी ट्रेनिंग और अनुशासन का पालन किया था। हालांकि, फिल्म की रिलीज ऐसे समय हुई जब वह हाल ही में मां बनी थीं और उनका शरीर पूरी तरह बदल चुका था। ऐसे में जब उन्होंने खुद को स्क्रीन पर देखा, तो उन्हें एक पल के लिए झटका लगा। उन्होंने कहा कि डिलीवरी के बाद उनके मन में यह विचार आया कि उन्हें दोबारा वजन कम करना चाहिए, जैसा वह पहले भी कर चुकी हैं।

इंटरव्यू में कियारा ने कहा, “फिर मुझे एहसास हुआ कि यह सबसे खूबसूरत शरीर पाने की बात नहीं है। जब मैं अपनी बॉडी को देखती हूं, तो सोचती हूं—इसने एक बच्चे को जन्म दिया है। इसकी कोई तुलना नहीं हो सकती।” अभिनेत्री के मुताबिक, मदरहुड ने उन्हें अपने शरीर की क्षमताओं और ताकत का सम्मान करना सिखाया है।

कियारा ने 15 जुलाई को बेटी सरायाह को जन्म दिया था। उन्होंने बताया कि बेटी की खिलखिलाहट और उसके साथ बिताया हर पल उनकी सारी थकान मिटा देता है। अभिनेत्री ने माना कि इन अनुभवों ने उनके शरीर के साथ रिश्ते को पूरी तरह बदल दिया है। अब वजन या फिटनेस से जुड़ी चिंताएं उनके लिए गौण हो गई हैं।

वॉर-2 का गाना ‘आवन जावन’, जिसमें कियारा का बिकिनी सीन था, सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और इसकी खूब चर्चा हुई। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई थी और उस वक्त कियारा मातृत्व के शुरुआती दौर में थीं। ऐसे में निजी और पेशेवर जीवन के इस टकराव ने उन्हें आत्ममंथन का मौका दिया।

मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए कियारा ने कहा कि मां बनने के बाद उन्होंने खुद पर अनावश्यक दबाव डालना छोड़ दिया है। उनका मानना है कि महिलाओं को अपने शरीर को आंकने के बजाय उसकी यात्रा को समझना चाहिए। यह संदेश ऐसे समय में सामने आया है, जब फिल्म इंडस्ट्री में बॉडी इमेज को लेकर बहस तेज है।

काम के मोर्चे पर कियारा जल्द ही फिल्म टॉक्सिक से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं, जिसमें उनके साथ केजीएफ स्टार यश नजर आएंगे। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि कियारा का यह बयान न केवल उनके प्रशंसकों बल्कि नई मां बनी महिलाओं के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/new-mom-kiara-advanis-body-positive-message-now-shape-size-doesnt/article-40954

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.