Bigg Boss 19: सलमान खान का नया धमाका — पहली बार पॉलिटिकल थीम, भाईजान बोले- “अंजाम और आवाम के लिए तैयार रहो”

bollywood news

टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 19वां सीजन इस बार कुछ बिल्कुल अलग रंग में नजर आने वाला है। करीब दो दशक से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे इस शो में पहली बार पॉलिटिकल थीम देखने को मिलेगी। और जब बात पॉलिटिक्स की हो, तो ड्रामा, स्ट्रैटेजी और पॉवर प्ले अपने आप आ जाते हैं।

शो के होस्ट और बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान ने हाल ही में एक नया प्रोमो वीडियो रिलीज किया, जिसने फैंस की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है।

सलमान बने नेता, बिग बॉस का घर बना पॉलिटिकल अखाड़ा

9 अगस्त को शेयर किए गए प्रोमो में सलमान खान बिल्कुल एक नेता के अंदाज में एंट्री करते हैं। बैकग्राउंड में माहौल पूरी तरह पॉलिटिकल है—बैनर, पोस्टर, स्लोगन और तीखी नजरों वाला भाईजान। कैमरे की ओर देखते हुए सलमान कहते हैं:

“ऐसा पहली बार हुआ है 18-19 सालों में। इस बार ‘बिग बॉस’ के घर में ड्रामा क्रेजी नहीं, Democrazy होने वाला है।”

इसके बाद वे घरवालों को चेतावनी भरे लहजे में कहते हैं:

“हर छोटा-बड़ा फैसला घरवालों के हाथ में है। लगे रहो। जो करना चाहते हो करो। लेकिन… अंजाम और आवाम के लिए तैयार रहो, क्योंकि ‘बिग बॉस’ में इस बार घरवालों की सरकार।”

24 अगस्त से शुरू होगा पॉलिटिकल ड्रामा

‘बिग बॉस 19’ का यह नया सीजन 24 अगस्त से टीवी चैनल कलर्स पर और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। मेकर्स ने बताया है कि इस बार शो में कई ऐसे ट्विस्ट होंगे जो कंटेस्टेंट्स की स्ट्रैटेजी और दोस्ती दोनों की असली परीक्षा लेंगे।

फैंस में बढ़ी बेसब्री

सोशल मीडिया पर फैंस भाईजान के इस पॉलिटिकल लुक और शो के नए थीम को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। कई यूजर्स का कहना है कि यह अब तक का सबसे अलग और एंटरटेनिंग सीजन हो सकता है।

हालांकि, शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन फैंस पहले से ही अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार घर के अंदर पॉलिटिकल गेमप्ले के लिए किन-किन सेलिब्रिटीज़ को बुलाया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Aug 2025 By दैनिक जागरण

Bigg Boss 19: सलमान खान का नया धमाका — पहली बार पॉलिटिकल थीम, भाईजान बोले- “अंजाम और आवाम के लिए तैयार रहो”

bollywood news

टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 19वां सीजन इस बार कुछ बिल्कुल अलग रंग में नजर आने वाला है। करीब दो दशक से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे इस शो में पहली बार पॉलिटिकल थीम देखने को मिलेगी। और जब बात पॉलिटिक्स की हो, तो ड्रामा, स्ट्रैटेजी और पॉवर प्ले अपने आप आ जाते हैं।

शो के होस्ट और बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान ने हाल ही में एक नया प्रोमो वीडियो रिलीज किया, जिसने फैंस की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है।

सलमान बने नेता, बिग बॉस का घर बना पॉलिटिकल अखाड़ा

9 अगस्त को शेयर किए गए प्रोमो में सलमान खान बिल्कुल एक नेता के अंदाज में एंट्री करते हैं। बैकग्राउंड में माहौल पूरी तरह पॉलिटिकल है—बैनर, पोस्टर, स्लोगन और तीखी नजरों वाला भाईजान। कैमरे की ओर देखते हुए सलमान कहते हैं:

“ऐसा पहली बार हुआ है 18-19 सालों में। इस बार ‘बिग बॉस’ के घर में ड्रामा क्रेजी नहीं, Democrazy होने वाला है।”

इसके बाद वे घरवालों को चेतावनी भरे लहजे में कहते हैं:

“हर छोटा-बड़ा फैसला घरवालों के हाथ में है। लगे रहो। जो करना चाहते हो करो। लेकिन… अंजाम और आवाम के लिए तैयार रहो, क्योंकि ‘बिग बॉस’ में इस बार घरवालों की सरकार।”

24 अगस्त से शुरू होगा पॉलिटिकल ड्रामा

‘बिग बॉस 19’ का यह नया सीजन 24 अगस्त से टीवी चैनल कलर्स पर और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। मेकर्स ने बताया है कि इस बार शो में कई ऐसे ट्विस्ट होंगे जो कंटेस्टेंट्स की स्ट्रैटेजी और दोस्ती दोनों की असली परीक्षा लेंगे।

फैंस में बढ़ी बेसब्री

सोशल मीडिया पर फैंस भाईजान के इस पॉलिटिकल लुक और शो के नए थीम को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। कई यूजर्स का कहना है कि यह अब तक का सबसे अलग और एंटरटेनिंग सीजन हो सकता है।

हालांकि, शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन फैंस पहले से ही अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार घर के अंदर पॉलिटिकल गेमप्ले के लिए किन-किन सेलिब्रिटीज़ को बुलाया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/bigg-boss-19-salman-khans-new-explosion-for-the-first/article-30229

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.