राहुल बाबा कब बड़े होंगे? कब छोड़ेंगे बचपना? — राकेश शर्मा

ओपीनियन

देश की राजनीति में राहुल गांधी की हरकतें अब कोई नई बात नहीं रही। चुनाव आयोग पर बिना किसी ठोस वजह के आरोप लगाना और बिना सोच-समझे बयान देना उनकी रोजमर्रा की आदत बन चुकी है। देश की जनता अब यह समझने लगी है कि वह कांग्रेस पार्टी, जिसने कभी इमरजेंसी के ज़रिए लोकतंत्र को कुचला था, आज उसी लोकतंत्र की दुहाई कैसे दे रही है।

कांग्रेस ने कई बार केंद्र और प्रदेश सरकारों को गिराने का काला इतिहास बनाया है, जिसे देश के लोग बखूबी जानते हैं। फिर भी राहुल बाबा और कांग्रेस यह बात कभी साफ-साफ देश के सामने क्यों नहीं रखते? सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा जैसे नेताओं को देखकर लगता है जैसे ये लोग सांसद का पद इटली या विदेश में जीतते हों, क्योंकि देश में इनके लिए जनता का कोई खास सम्मान नहीं दिखता।

आज कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में कांग्रेस सरकार है, लेकिन उनकी कारगुजारियां और जनता के साथ धोखा छुपाना राहुल गांधी के लिए कोई चिंता का विषय नहीं है। पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है, देश की सेना पर गर्व महसूस कर रहा है, लेकिन कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के वकील बने हुए हैं। कश्मीर में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को क्लीन चिट देना राहुल गांधी का नया ‘फैशन’ बन गया है।

राहुल गांधी सोचते हैं कि देश की जनता उन्हें वोट देगी, लेकिन कांग्रेस को अपनी ही गलत नीतियों पर नजर डालनी चाहिए। राम मंदिर के भव्य निर्माण के समय अगर कांग्रेस और गांधी परिवार को वहां बुलाया जाए तो वे मुस्लिम तुष्टिकरण के कारण वहां जाने से इंकार कर देंगे। क्या देश की जनता इस छल-कपट को भूल पाएगी?

राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता लगातार पाकिस्तान और चीन के पक्ष में बयान देकर देश की सेना और देश के मनोबल को तोड़ने का काम कर रहे हैं। अगर कांग्रेस को बचाना है तो सबसे पहले राहुल गांधी की शादी कर देनी चाहिए ताकि उन्हें एक समझदार जीवनसाथी मिल सके।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस तीन बार लोकसभा चुनाव में जनता द्वारा नकार दी गई है, फिर भी वे अपनी गलतियों से सीखने को तैयार नहीं हैं। देश की सेना, न्यायपालिका, चुनाव आयोग पर लगातार हमले और विदेशों में नकारात्मक टिप्पणी से जनता आहत हो रही है। लेकिन कुछ समय चर्चित रहने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस देश का विरोध करने लगी है।

देश की जनता अपने सनातन धर्म, देश और सेना से गहरा प्रेम करती है। जब कांग्रेस और राहुल गांधी इनके खिलाफ बयान देते हैं, तो वे चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाती है। यदि राहुल गांधी देश के किसी भी बच्चे से पूछें कि कांग्रेस को क्यों नकारा जा रहा है, तो बच्चा भी उन्हें सच्चाई का आइना दिखा देगा।

राहुल गांधी की चापलूस टीम उन्हें देश की हकीकत नहीं बताती और वे समाज से कटे हुए हैं। कांग्रेस और उसके नेता पाकिस्तान व चीन की चिंता क्यों करते हैं, इसका जवाब देश की जनता जानना चाहती है।

राहुल बाबा, देश जनता से जुड़े और अपने बचपने को छोड़कर जिम्मेदार नेता बनिए, तभी कांग्रेस का भविष्य बेहतर होगा।

— राकेश शर्मा

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Aug 2025 By दैनिक जागरण

राहुल बाबा कब बड़े होंगे? कब छोड़ेंगे बचपना? — राकेश शर्मा

ओपीनियन

देश की राजनीति में राहुल गांधी की हरकतें अब कोई नई बात नहीं रही। चुनाव आयोग पर बिना किसी ठोस वजह के आरोप लगाना और बिना सोच-समझे बयान देना उनकी रोजमर्रा की आदत बन चुकी है। देश की जनता अब यह समझने लगी है कि वह कांग्रेस पार्टी, जिसने कभी इमरजेंसी के ज़रिए लोकतंत्र को कुचला था, आज उसी लोकतंत्र की दुहाई कैसे दे रही है।

कांग्रेस ने कई बार केंद्र और प्रदेश सरकारों को गिराने का काला इतिहास बनाया है, जिसे देश के लोग बखूबी जानते हैं। फिर भी राहुल बाबा और कांग्रेस यह बात कभी साफ-साफ देश के सामने क्यों नहीं रखते? सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा जैसे नेताओं को देखकर लगता है जैसे ये लोग सांसद का पद इटली या विदेश में जीतते हों, क्योंकि देश में इनके लिए जनता का कोई खास सम्मान नहीं दिखता।

आज कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में कांग्रेस सरकार है, लेकिन उनकी कारगुजारियां और जनता के साथ धोखा छुपाना राहुल गांधी के लिए कोई चिंता का विषय नहीं है। पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है, देश की सेना पर गर्व महसूस कर रहा है, लेकिन कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के वकील बने हुए हैं। कश्मीर में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को क्लीन चिट देना राहुल गांधी का नया ‘फैशन’ बन गया है।

राहुल गांधी सोचते हैं कि देश की जनता उन्हें वोट देगी, लेकिन कांग्रेस को अपनी ही गलत नीतियों पर नजर डालनी चाहिए। राम मंदिर के भव्य निर्माण के समय अगर कांग्रेस और गांधी परिवार को वहां बुलाया जाए तो वे मुस्लिम तुष्टिकरण के कारण वहां जाने से इंकार कर देंगे। क्या देश की जनता इस छल-कपट को भूल पाएगी?

राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता लगातार पाकिस्तान और चीन के पक्ष में बयान देकर देश की सेना और देश के मनोबल को तोड़ने का काम कर रहे हैं। अगर कांग्रेस को बचाना है तो सबसे पहले राहुल गांधी की शादी कर देनी चाहिए ताकि उन्हें एक समझदार जीवनसाथी मिल सके।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस तीन बार लोकसभा चुनाव में जनता द्वारा नकार दी गई है, फिर भी वे अपनी गलतियों से सीखने को तैयार नहीं हैं। देश की सेना, न्यायपालिका, चुनाव आयोग पर लगातार हमले और विदेशों में नकारात्मक टिप्पणी से जनता आहत हो रही है। लेकिन कुछ समय चर्चित रहने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस देश का विरोध करने लगी है।

देश की जनता अपने सनातन धर्म, देश और सेना से गहरा प्रेम करती है। जब कांग्रेस और राहुल गांधी इनके खिलाफ बयान देते हैं, तो वे चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाती है। यदि राहुल गांधी देश के किसी भी बच्चे से पूछें कि कांग्रेस को क्यों नकारा जा रहा है, तो बच्चा भी उन्हें सच्चाई का आइना दिखा देगा।

राहुल गांधी की चापलूस टीम उन्हें देश की हकीकत नहीं बताती और वे समाज से कटे हुए हैं। कांग्रेस और उसके नेता पाकिस्तान व चीन की चिंता क्यों करते हैं, इसका जवाब देश की जनता जानना चाहती है।

राहुल बाबा, देश जनता से जुड़े और अपने बचपने को छोड़कर जिम्मेदार नेता बनिए, तभी कांग्रेस का भविष्य बेहतर होगा।

— राकेश शर्मा

https://www.dainikjagranmpcg.com/opinion/when-will-rahul-baba-grow-up-when-will-you-leave/article-30251

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.