सेंसेक्स 900 अंक चढ़कर 85,500 पर, निफ्टी में 300 अंक की तेजी; ऑटो और IT शेयर्स में मजबूती

Digital Desk

26 नवंबर को शेयर बाजार में मजबूत तेजी रही। सेंसेक्स 900 अंक से ऊपर उछलकर 85,500 पर कारोबार कर रहा है, वहीं निफ्टी भी करीब 300 अंक की बढ़त के साथ 26,150 पर कारोबार कर रहा है। आज फाइनेंस, ऑटो, मेटल और IT शेयर्स में खासा उछाल देखा गया।

वैश्विक बाजारों का प्रभाव
स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवीश गौर ने बताया कि आज की तेजी के पीछे वैश्विक बाजारों में मजबूती मुख्य कारण है। एशियाई इंडेक्स ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि वॉल स्ट्रीट ने कल रात पॉजिटिव नोट पर कारोबार बंद किया।

साथ ही, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीद ने निवेशकों में उत्साह बढ़ाया है। अमेरिका में कम ब्याज दरें लिक्विडिटी बढ़ाती हैं और भारत जैसे इमर्जिंग मार्केट्स को अधिक आकर्षक बनाती हैं।

देश में पहली AI कंपनी का IPO
एंटरप्राइज AI कंपनी फ्रैक्टल एनालिटिक्स को 4,900 करोड़ रुपए के IPO के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है। यह भारत की पहली AI-केंद्रित लिस्टिंग होगी। IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग कर्ज चुकाने, नए ऑफिस बनाने और R&D में किया जाएगा।

ग्लोबल मार्केट अपडेट

  • एशिया: कोरिया का कोस्पी 1.62% ऊपर 3,920, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.25% ऊपर 25,958, जापान का निक्केई 1.94% ऊपर 49,605 पर।

  • अमेरिका (25 नवंबर): डाउ जोन्स 1.43% ऊपर 47,112, नैस्डेक 0.67% ऊपर, S&P 0.91% ऊपर।

घरेलू निवेशकों का योगदान
25 नवंबर को FIIs ने ₹917 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि DIIs ने ₹3,423 करोड़ की खरीदारी की। इस महीने अब तक FIIs ने ₹17,227 करोड़ के शेयर बेचे हैं, जबकि DIIs ने ₹62,746 करोड़ खरीदे। इससे पता चलता है कि बाजार को घरेलू निवेशकों का मजबूत समर्थन है।

कल बाजार में गिरावट
25 नवंबर को सेंसेक्स 314 अंक गिरकर 84,587 पर और निफ्टी 75 अंक गिरकर 25,885 पर बंद हुआ था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Nov 2025 By दैनिक जागरण

सेंसेक्स 900 अंक चढ़कर 85,500 पर, निफ्टी में 300 अंक की तेजी; ऑटो और IT शेयर्स में मजबूती

Digital Desk

वैश्विक बाजारों का प्रभाव
स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवीश गौर ने बताया कि आज की तेजी के पीछे वैश्विक बाजारों में मजबूती मुख्य कारण है। एशियाई इंडेक्स ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि वॉल स्ट्रीट ने कल रात पॉजिटिव नोट पर कारोबार बंद किया।

साथ ही, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीद ने निवेशकों में उत्साह बढ़ाया है। अमेरिका में कम ब्याज दरें लिक्विडिटी बढ़ाती हैं और भारत जैसे इमर्जिंग मार्केट्स को अधिक आकर्षक बनाती हैं।

देश में पहली AI कंपनी का IPO
एंटरप्राइज AI कंपनी फ्रैक्टल एनालिटिक्स को 4,900 करोड़ रुपए के IPO के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है। यह भारत की पहली AI-केंद्रित लिस्टिंग होगी। IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग कर्ज चुकाने, नए ऑफिस बनाने और R&D में किया जाएगा।

ग्लोबल मार्केट अपडेट

  • एशिया: कोरिया का कोस्पी 1.62% ऊपर 3,920, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.25% ऊपर 25,958, जापान का निक्केई 1.94% ऊपर 49,605 पर।

  • अमेरिका (25 नवंबर): डाउ जोन्स 1.43% ऊपर 47,112, नैस्डेक 0.67% ऊपर, S&P 0.91% ऊपर।

घरेलू निवेशकों का योगदान
25 नवंबर को FIIs ने ₹917 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि DIIs ने ₹3,423 करोड़ की खरीदारी की। इस महीने अब तक FIIs ने ₹17,227 करोड़ के शेयर बेचे हैं, जबकि DIIs ने ₹62,746 करोड़ खरीदे। इससे पता चलता है कि बाजार को घरेलू निवेशकों का मजबूत समर्थन है।

कल बाजार में गिरावट
25 नवंबर को सेंसेक्स 314 अंक गिरकर 84,587 पर और निफ्टी 75 अंक गिरकर 25,885 पर बंद हुआ था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-rises-900-points-to-85500-nifty-rises-300-points/article-38651

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.