स्टंटमैन एसएम राजू की मौत पर भावुक हुए शाम कौशल: “जब भी बात करता हूं, मेरी आंखें भर आती हैं”

Bollywod

साउथ की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में मशहूर स्टंटमैन एसएम राजू की मौत हो गई। इस घटना से फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमे में है।

 बॉलीवुड के जाने-माने स्टंट डायरेक्टर और अभिनेता विकी कौशल के पिता शाम कौशल ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा, “मैं राजू से कभी मिला नहीं था, लेकिन जब भी उसके बारे में सोचता हूं, मेरी आंखें भर आती हैं।”

शाम कौशल ने टीवी9 हिंदी डिजिटल से बातचीत में कहा कि वे अभी इस घटना की टेक्निकल डिटेल पर बात करने की स्थिति में नहीं हैं। उनका ध्यान सिर्फ राजू के परिवार और उनके दुख पर केंद्रित है। “एक स्टंटमैन भी इंसान होता है। जब इस तरह किसी की जान जाती है, तो शब्द नहीं बचते,” उन्होंने भावुक होकर कहा।

जानबूझकर कोई खतरा नहीं लेता

बातचीत में उन्होंने बताया कि स्टंट कभी भी लापरवाही से नहीं किए जाते। उन्होंने कहा, “कोई भी इंसान जानबूझकर रिस्क नहीं लेता। यह ज़िंदगी का हिस्सा है कि रिस्क हर जगह होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम जीना छोड़ दें। हादसे किसे कब और कहां मिलेंगे, यह कोई नहीं जानता।”

इंसान और मशीन का तालमेल जरूरी

स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल ने बताया कि स्टंट करने में मशीन और इंसान दोनों की परफेक्ट ट्यूनिंग जरूरी होती है। “चाहे गाड़ियों के स्टंट हों या जानवरों के साथ वाले, थोड़ी सी चूक जानलेवा हो सकती है,” उन्होंने कहा।

इंडस्ट्री में सेफ्टी का स्तर बेहतर

शाम कौशल ने यह भी बताया कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में आजकल स्टंट सीन के दौरान सुरक्षा का स्तर बहुत बेहतर हो गया है। “इंटरनेशनल सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का पालन किया जाता है, लेकिन कभी-कभी दुर्भाग्य से हादसे हो जाते हैं। यह घटना बहुत दुखद है और हम सभी को सोचने पर मजबूर करती है कि सुरक्षा को और कैसे बेहतर बनाया जा सकता है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

स्टंटमैन एसएम राजू की मौत पर भावुक हुए शाम कौशल: “जब भी बात करता हूं, मेरी आंखें भर आती हैं”

Bollywod

 बॉलीवुड के जाने-माने स्टंट डायरेक्टर और अभिनेता विकी कौशल के पिता शाम कौशल ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा, “मैं राजू से कभी मिला नहीं था, लेकिन जब भी उसके बारे में सोचता हूं, मेरी आंखें भर आती हैं।”

शाम कौशल ने टीवी9 हिंदी डिजिटल से बातचीत में कहा कि वे अभी इस घटना की टेक्निकल डिटेल पर बात करने की स्थिति में नहीं हैं। उनका ध्यान सिर्फ राजू के परिवार और उनके दुख पर केंद्रित है। “एक स्टंटमैन भी इंसान होता है। जब इस तरह किसी की जान जाती है, तो शब्द नहीं बचते,” उन्होंने भावुक होकर कहा।

जानबूझकर कोई खतरा नहीं लेता

बातचीत में उन्होंने बताया कि स्टंट कभी भी लापरवाही से नहीं किए जाते। उन्होंने कहा, “कोई भी इंसान जानबूझकर रिस्क नहीं लेता। यह ज़िंदगी का हिस्सा है कि रिस्क हर जगह होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम जीना छोड़ दें। हादसे किसे कब और कहां मिलेंगे, यह कोई नहीं जानता।”

इंसान और मशीन का तालमेल जरूरी

स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल ने बताया कि स्टंट करने में मशीन और इंसान दोनों की परफेक्ट ट्यूनिंग जरूरी होती है। “चाहे गाड़ियों के स्टंट हों या जानवरों के साथ वाले, थोड़ी सी चूक जानलेवा हो सकती है,” उन्होंने कहा।

इंडस्ट्री में सेफ्टी का स्तर बेहतर

शाम कौशल ने यह भी बताया कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में आजकल स्टंट सीन के दौरान सुरक्षा का स्तर बहुत बेहतर हो गया है। “इंटरनेशनल सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का पालन किया जाता है, लेकिन कभी-कभी दुर्भाग्य से हादसे हो जाते हैं। यह घटना बहुत दुखद है और हम सभी को सोचने पर मजबूर करती है कि सुरक्षा को और कैसे बेहतर बनाया जा सकता है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/stuntman-sm-raju-became-emotional-on-the-death-evening-skill/article-27710

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.