भोपाल में एयरपोर्ट रोड बनेगी 10 लेन, विधायक शर्मा ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

Bhopal

भोपाल में गांधीनगर स्थित आशाराम चौराहा से एयरपोर्ट रोड तक 10 लेन सड़क बनने जा रही है।

गुरुवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस परियोजना का निरीक्षण किया और कहा कि अयोध्या बायपास से गांधीनगर आशाराम चौराहा तक 8 लेन का निर्माण हो रहा है, लेकिन एयरपोर्ट रोड का मुख्य मार्ग होने के कारण इसे 10 लेन किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्री से भी बात की गई थी, और अब इसे एनएचएआई द्वारा 10 लेन बनाने की मंजूरी मिल गई है।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कहा कि सड़क के विकास के लिए और अधिक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लालघाटी पर बने ग्रेड सेपरेटर के दूसरे हिस्से को फिर से प्रस्तावित किया जाएगा, जिसे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा रुकवाया गया था। इस प्रस्ताव को जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से साझा किया जाएगा।

लालघाटी से एयरपोर्ट रोड सिंगारचोली तक सर्विस रोड बनाने की योजना

विधायक शर्मा ने यह भी बताया कि लालघाटी से एयरपोर्ट रोड सिंगारचोली तक सर्विस रोड बनाने की योजना है, जो व्हाइट टॉपिंग तकनीक से तैयार की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस सर्विस रोड को अधिकतम चौड़ाई के साथ बनाएं और इस मार्ग पर स्थित बिजली के खंभों को शिफ्ट किया जाए, ताकि सड़क की निर्माण में कोई बाधा आए।

एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण: पियर्स अगस्त तक तैयार करने का निर्देश

विधायक शर्मा ने बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) में 305 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 3.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ब्रिज का निरीक्षण भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि एलिवेटेड ब्रिज के पियर्स अगस्त तक बना दिए जाएं, ताकि बारिश और व्यावसायिक सीजन में राहगीरों और व्यापारियों को कोई परेशानी हो।

सीवेज लाइन शिफ्टिंग और हलालपुरा तक एलिवेटेड ब्रिज विस्तार की योजना

विधायक शर्मा ने संत नगर बस स्टैंड से सिविल अस्पताल के आगे तक सीवेज लाइन की शिफ्टिंग को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस एलिवेटेड ब्रिज को हलालपुरा बस स्टैंड तक बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि शादी गार्डनों के सामने लगने वाले जाम से निजात मिल सके।

फाटक रोड पर आरओबी निर्माण में देरी पर विधायक का गुस्सा

विधायक शर्मा ने संत हिरदाराम नगर के फाटक रोड पर बने रहे आरओबी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और रेलवे अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग कई महीनों से अपना काम पूरा करके बैठा है, जबकि रेलवे अपनी ओर से कार्य में देरी कर रहा है। यह नागरिकों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। रेलवे अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अक्टूबर तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे नवंबर अंत तक आरओबी का शुभारंभ संभव हो सकेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 May 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में एयरपोर्ट रोड बनेगी 10 लेन, विधायक शर्मा ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

Bhopal

गुरुवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस परियोजना का निरीक्षण किया और कहा कि अयोध्या बायपास से गांधीनगर आशाराम चौराहा तक 8 लेन का निर्माण हो रहा है, लेकिन एयरपोर्ट रोड का मुख्य मार्ग होने के कारण इसे 10 लेन किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्री से भी बात की गई थी, और अब इसे एनएचएआई द्वारा 10 लेन बनाने की मंजूरी मिल गई है।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कहा कि सड़क के विकास के लिए और अधिक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लालघाटी पर बने ग्रेड सेपरेटर के दूसरे हिस्से को फिर से प्रस्तावित किया जाएगा, जिसे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा रुकवाया गया था। इस प्रस्ताव को जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से साझा किया जाएगा।

लालघाटी से एयरपोर्ट रोड सिंगारचोली तक सर्विस रोड बनाने की योजना

विधायक शर्मा ने यह भी बताया कि लालघाटी से एयरपोर्ट रोड सिंगारचोली तक सर्विस रोड बनाने की योजना है, जो व्हाइट टॉपिंग तकनीक से तैयार की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस सर्विस रोड को अधिकतम चौड़ाई के साथ बनाएं और इस मार्ग पर स्थित बिजली के खंभों को शिफ्ट किया जाए, ताकि सड़क की निर्माण में कोई बाधा आए।

एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण: पियर्स अगस्त तक तैयार करने का निर्देश

विधायक शर्मा ने बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) में 305 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 3.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ब्रिज का निरीक्षण भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि एलिवेटेड ब्रिज के पियर्स अगस्त तक बना दिए जाएं, ताकि बारिश और व्यावसायिक सीजन में राहगीरों और व्यापारियों को कोई परेशानी हो।

सीवेज लाइन शिफ्टिंग और हलालपुरा तक एलिवेटेड ब्रिज विस्तार की योजना

विधायक शर्मा ने संत नगर बस स्टैंड से सिविल अस्पताल के आगे तक सीवेज लाइन की शिफ्टिंग को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस एलिवेटेड ब्रिज को हलालपुरा बस स्टैंड तक बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि शादी गार्डनों के सामने लगने वाले जाम से निजात मिल सके।

फाटक रोड पर आरओबी निर्माण में देरी पर विधायक का गुस्सा

विधायक शर्मा ने संत हिरदाराम नगर के फाटक रोड पर बने रहे आरओबी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और रेलवे अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग कई महीनों से अपना काम पूरा करके बैठा है, जबकि रेलवे अपनी ओर से कार्य में देरी कर रहा है। यह नागरिकों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। रेलवे अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अक्टूबर तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे नवंबर अंत तक आरओबी का शुभारंभ संभव हो सकेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/airport-road-will-be-made-in-bhopal-10-lane-mla/article-20159

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.