नीरज चोपड़ा ने दी सफाई: 'देशहित पहले, अरशद को न्योता हमले से पहले भेजा था'

Sports

भारतीय जेवलिन स्टार और ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम को निमंत्रण भेजने को लेकर मचे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। नीरज ने स्पष्ट किया है कि यह न्योता पहलगाम आतंकी हमले से दो दिन पहले भेजा गया था, और मौजूदा हालात में अरशद की भारत यात्रा की कोई संभावना नहीं है।

  एथलीट से एथलीट तक का आमंत्रण

नीरज चोपड़ा ने अपने बयान में कहा, “मैंने अरशद को जो न्योता दिया था, वह एक खिलाड़ी के तौर पर दूसरे खिलाड़ी को दिया गया आमंत्रण था। इसका कोई राजनीतिक मतलब निकालना गलत है।” उन्होंने बताया कि 24 मई को बेंगलुरु में होने वाले एनसी क्लासिक टूर्नामेंट के लिए अरशद को बुलाया गया था।

हमले से पहले भेजा गया न्योता, अब कोई सवाल नहीं उठता

नीरज ने बताया कि यह निमंत्रण 21 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सार्वजनिक रूप से बताया गया था, जबकि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 लोगों की जान गई। उन्होंने साफ कहा, “हमले के बाद अरशद की मौजूदगी का सवाल ही नहीं उठता। मेरा देश सबसे पहले है।”  

नीरज और परिवार पर सोशल मीडिया पर हमला

सोशल मीडिया पर नीरज और उनके परिवार को गालियां और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। नीरज ने कहा, “मेरी मां के पुराने बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। जब उन्होंने अरशद को बेटे जैसा कहा था, तब उसकी तारीफ की गई थी, अब उसी बात पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है।”

अरशद ने भी किया इनकार, कोरिया में खेलेंगे टूर्नामेंट

पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम ने खुद भी साफ किया है कि वह 24 मई को एनसी क्लासिक में भाग नहीं लेंगे क्योंकि वे 22 मई को कोरिया रवाना हो रहे हैं, जहां एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उनका मुकाबला होगा।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Apr 2025 By दैनिक जागरण

नीरज चोपड़ा ने दी सफाई: 'देशहित पहले, अरशद को न्योता हमले से पहले भेजा था'

Sports

  एथलीट से एथलीट तक का आमंत्रण

नीरज चोपड़ा ने अपने बयान में कहा, “मैंने अरशद को जो न्योता दिया था, वह एक खिलाड़ी के तौर पर दूसरे खिलाड़ी को दिया गया आमंत्रण था। इसका कोई राजनीतिक मतलब निकालना गलत है।” उन्होंने बताया कि 24 मई को बेंगलुरु में होने वाले एनसी क्लासिक टूर्नामेंट के लिए अरशद को बुलाया गया था।

हमले से पहले भेजा गया न्योता, अब कोई सवाल नहीं उठता

नीरज ने बताया कि यह निमंत्रण 21 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सार्वजनिक रूप से बताया गया था, जबकि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 लोगों की जान गई। उन्होंने साफ कहा, “हमले के बाद अरशद की मौजूदगी का सवाल ही नहीं उठता। मेरा देश सबसे पहले है।”  

नीरज और परिवार पर सोशल मीडिया पर हमला

सोशल मीडिया पर नीरज और उनके परिवार को गालियां और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। नीरज ने कहा, “मेरी मां के पुराने बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। जब उन्होंने अरशद को बेटे जैसा कहा था, तब उसकी तारीफ की गई थी, अब उसी बात पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है।”

अरशद ने भी किया इनकार, कोरिया में खेलेंगे टूर्नामेंट

पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम ने खुद भी साफ किया है कि वह 24 मई को एनसी क्लासिक में भाग नहीं लेंगे क्योंकि वे 22 मई को कोरिया रवाना हो रहे हैं, जहां एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उनका मुकाबला होगा।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/neeraj-chopra-clarified-arshad-before-the-invitation-was-sent-before/article-18559

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.