फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट का एक और कारनामा उजागर: फर्जी डॉक्टर ने पेट दर्द के मरीज का किया हार्ट ट्रीटमेंट, मौत

Bilaspur

अपोलो अस्पताल में तैनात रहे फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ डॉ. नरेंद्र जॉन केम के खिलाफ एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

 व्यवसायी सुरेश टुटेजा ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि 2006 में उनके पिता भगतराम को पेट दर्द की शिकायत पर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉ. नरेंद्र ने बिना किसी स्पष्ट कारण के दिल का इलाज शुरू कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

व्यवसायी का आरोप है कि यह महज लापरवाही नहीं बल्कि जानलेवा धोखा था। पुलिस ने डॉ. नरेंद्र के खिलाफ IPC की धारा 420, 304, 465, 466, 468, 471 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि डॉ. नरेंद्र विक्रमादित्य का असली नाम और डिग्रियां फर्जी पाई गई हैं। वह खुद को ‘डॉ. नरेंद्र जॉन केम’ के नाम से पेश करता रहा है और दमोह के मिशनरी अस्पताल में भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल की थी। वहां जनवरी-फरवरी 2025 में उसने 15 से ज्यादा हार्ट सर्जरी की, जिनमें से 8 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अपोलो अस्पताल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल
इस मामले में अपोलो अस्पताल प्रबंधन को भी कटघरे में खड़ा किया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि बिना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किए अस्पताल ने फर्जी डॉक्टर को मरीजों का इलाज करने की अनुमति दी, जिससे न केवल मरीजों की जान गई बल्कि अस्पताल की विश्वसनीयता भी दांव पर लग गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि डॉक्टर नरेंद्र के पास केवल एक MBBS डिग्री थी, जो आंध्र प्रदेश मेडिकल कॉलेज से बताई गई है। उसके पास जो तीन अन्य डिग्रियां (MD और कार्डियोलॉजी) थीं, वे या तो बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की थीं या फर्जी पाई गईं।

पहले भी उठ चुके हैं गंभीर आरोप
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पं. राजेंद्र शुक्ल के बेटे ने भी इसी डॉक्टर को अपने पिता की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। अब पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ के लिए दमोह रवाना होने वाली है, जहां वह पहले से ही एक अन्य केस में गिरफ्तार है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Apr 2025 By दैनिक जागरण

फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट का एक और कारनामा उजागर: फर्जी डॉक्टर ने पेट दर्द के मरीज का किया हार्ट ट्रीटमेंट, मौत

Bilaspur

 व्यवसायी सुरेश टुटेजा ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि 2006 में उनके पिता भगतराम को पेट दर्द की शिकायत पर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉ. नरेंद्र ने बिना किसी स्पष्ट कारण के दिल का इलाज शुरू कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

व्यवसायी का आरोप है कि यह महज लापरवाही नहीं बल्कि जानलेवा धोखा था। पुलिस ने डॉ. नरेंद्र के खिलाफ IPC की धारा 420, 304, 465, 466, 468, 471 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि डॉ. नरेंद्र विक्रमादित्य का असली नाम और डिग्रियां फर्जी पाई गई हैं। वह खुद को ‘डॉ. नरेंद्र जॉन केम’ के नाम से पेश करता रहा है और दमोह के मिशनरी अस्पताल में भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल की थी। वहां जनवरी-फरवरी 2025 में उसने 15 से ज्यादा हार्ट सर्जरी की, जिनमें से 8 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अपोलो अस्पताल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल
इस मामले में अपोलो अस्पताल प्रबंधन को भी कटघरे में खड़ा किया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि बिना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किए अस्पताल ने फर्जी डॉक्टर को मरीजों का इलाज करने की अनुमति दी, जिससे न केवल मरीजों की जान गई बल्कि अस्पताल की विश्वसनीयता भी दांव पर लग गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि डॉक्टर नरेंद्र के पास केवल एक MBBS डिग्री थी, जो आंध्र प्रदेश मेडिकल कॉलेज से बताई गई है। उसके पास जो तीन अन्य डिग्रियां (MD और कार्डियोलॉजी) थीं, वे या तो बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की थीं या फर्जी पाई गईं।

पहले भी उठ चुके हैं गंभीर आरोप
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पं. राजेंद्र शुक्ल के बेटे ने भी इसी डॉक्टर को अपने पिता की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। अब पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ के लिए दमोह रवाना होने वाली है, जहां वह पहले से ही एक अन्य केस में गिरफ्तार है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/another-feat-of-fake-cardiologist-exposed-to-the-patient-admitted/article-18572

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.