SBI कार्ड धारकों को तगड़ा झटका: 15 जुलाई से नहीं मिलेगा एयर एक्सीडेंट बीमा, भुगतान नियम भी हुए सख्त

Business

भारतीय स्टेट बैंक की क्रेडिट कार्ड इकाई SBI कार्ड ने अपने करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए अहम नीतिगत बदलावों की घोषणा की है, जो 15 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगे। इन बदलावों का सीधा असर उपभोक्ताओं की बीमा सुरक्षा और भुगतान शर्तों पर पड़ेगा। सबसे बड़ा झटका उन उपभोक्ताओं को लगा है, जो अब तक कार्ड के साथ मिलने वाले एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस का लाभ ले रहे थे।

अब नहीं मिलेगा 1 करोड़ तक का एयर इंश्योरेंस कवर

SBI कार्ड ने स्पष्ट किया है कि SBI Card ELITE, Miles ELITE और Miles Prime जैसे प्रीमियम कार्डधारकों को मिलने वाला 1 करोड़ रुपए तक का हवाई दुर्घटना बीमा कवर अब 15 जुलाई से बंद कर दिया जाएगा। वहीं, SBI Card PRIME और PULSE पर मिलने वाला 50 लाख रुपए का कॉम्प्लिमेंट्री इंश्योरेंस भी समाप्त किया जा रहा है।

सह-ब्रांडेड कार्ड्स भी प्रभावित

यह बदलाव केवल SBI के मुख्य कार्ड तक सीमित नहीं हैं। 11 अगस्त 2025 से UCO Bank SBI Card ELITE, Central Bank of India SBI Card ELITE जैसे सह-ब्रांडेड कार्ड्स पर भी एयर एक्सीडेंट कवर बंद कर दिया जाएगा। इसी प्रकार, अन्य सह-ब्रांडेड कार्ड जैसे Karnataka Bank SBI Platinum और Federal Bank SBI Platinum Card से भी 50 लाख रुपए तक के बीमा लाभ हटाए जा रहे हैं।

MAD (Minimum Amount Due) की गणना में बड़ा बदलाव

एसबीआई कार्ड ने न्यूनतम देय राशि (MAD) की गणना के फॉर्मूले में भी बदलाव किया है। 15 जुलाई से लागू होने वाले नए नियम के अनुसार, अब MAD में शामिल होंगे:

  • 100% GST

  • सभी ईएमआई बकाया

  • फाइनेंस चार्ज और अन्य शुल्क

  • ओवरलिमिट अमाउंट

  • और बकाया राशि का अतिरिक्त 2%

इस बदलाव का उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय पर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना और वित्तीय अनुशासन को बढ़ावा देना है।

क्या करें उपभोक्ता?

विशेषज्ञों के अनुसार, बीमा लाभ समाप्त होने के बाद उपभोक्ताओं को अब खुद से वैकल्पिक बीमा योजनाओं का विकल्प चुनना चाहिए। साथ ही, नए MAD नियमों को ध्यान में रखते हुए अपने भुगतान व्यवहार में सुधार करना होगा, वरना लेट फीस और फाइनेंस चार्ज की मार झेलनी पड़ सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jun 2025 By दैनिक जागरण

SBI कार्ड धारकों को तगड़ा झटका: 15 जुलाई से नहीं मिलेगा एयर एक्सीडेंट बीमा, भुगतान नियम भी हुए सख्त

Business

अब नहीं मिलेगा 1 करोड़ तक का एयर इंश्योरेंस कवर

SBI कार्ड ने स्पष्ट किया है कि SBI Card ELITE, Miles ELITE और Miles Prime जैसे प्रीमियम कार्डधारकों को मिलने वाला 1 करोड़ रुपए तक का हवाई दुर्घटना बीमा कवर अब 15 जुलाई से बंद कर दिया जाएगा। वहीं, SBI Card PRIME और PULSE पर मिलने वाला 50 लाख रुपए का कॉम्प्लिमेंट्री इंश्योरेंस भी समाप्त किया जा रहा है।

सह-ब्रांडेड कार्ड्स भी प्रभावित

यह बदलाव केवल SBI के मुख्य कार्ड तक सीमित नहीं हैं। 11 अगस्त 2025 से UCO Bank SBI Card ELITE, Central Bank of India SBI Card ELITE जैसे सह-ब्रांडेड कार्ड्स पर भी एयर एक्सीडेंट कवर बंद कर दिया जाएगा। इसी प्रकार, अन्य सह-ब्रांडेड कार्ड जैसे Karnataka Bank SBI Platinum और Federal Bank SBI Platinum Card से भी 50 लाख रुपए तक के बीमा लाभ हटाए जा रहे हैं।

MAD (Minimum Amount Due) की गणना में बड़ा बदलाव

एसबीआई कार्ड ने न्यूनतम देय राशि (MAD) की गणना के फॉर्मूले में भी बदलाव किया है। 15 जुलाई से लागू होने वाले नए नियम के अनुसार, अब MAD में शामिल होंगे:

  • 100% GST

  • सभी ईएमआई बकाया

  • फाइनेंस चार्ज और अन्य शुल्क

  • ओवरलिमिट अमाउंट

  • और बकाया राशि का अतिरिक्त 2%

इस बदलाव का उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय पर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना और वित्तीय अनुशासन को बढ़ावा देना है।

क्या करें उपभोक्ता?

विशेषज्ञों के अनुसार, बीमा लाभ समाप्त होने के बाद उपभोक्ताओं को अब खुद से वैकल्पिक बीमा योजनाओं का विकल्प चुनना चाहिए। साथ ही, नए MAD नियमों को ध्यान में रखते हुए अपने भुगतान व्यवहार में सुधार करना होगा, वरना लेट फीस और फाइनेंस चार्ज की मार झेलनी पड़ सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sbi-card-holders-will-not-get-a-strong-shock-from/article-24578

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.