चित्रगुप्त-यमराज पर विवादित टिप्पणी पर माफी: पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा- किसी समाज को ठेस पहुंची हो तो क्षमा चाहता हूं

Sehore, MP

प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। महाराष्ट्र के बीड़ में शिवपुराण कथा के दौरान भगवान चित्रगुप्त और यमराज पर की गई टिप्पणी को लेकर कायस्थ समाज ने तीखी आपत्ति जताई। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि अंततः मिश्रा को सीहोर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी।

क्या था विवाद?

14 जून को बीड़ (महाराष्ट्र) में शिवपुराण कथा के दौरान मिश्रा ने अपने प्रवचन में कहा—

"यमराज, तू मुझे पहचानता नहीं है। तेरे साथ तो नहीं जाऊंगा।"
"ए चित्रगुप्त, फालतू की बात मत करना। सबका हिसाब रखना, मेरा मत रखना।"

इस वीडियो के वायरल होते ही देशभर में कायस्थ समाज ने इसे अपने आराध्य देवों का अपमान बताया और विरोध दर्ज कराना शुरू किया।

कायस्थ समाज का आक्रोश, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

  • विदिशा, उज्जैन और अन्य स्थानों पर समाज के लोगों ने प्रशासन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

  • समाज ने 10 दिन के भीतर सार्वजनिक माफी की मांग की और कहा यदि ऐसा नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा।

  • चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद ने तीखा बयान देते हुए कहा:

    "यदि माफी नहीं मांगी गई तो कानूनी कार्रवाई करूंगा और अपने जूते तेरे बचे हुए बालों से साफ करूंगा।"

सीहोर में मांगी सार्वजनिक माफी

बढ़ते विरोध को देखते हुए पंडित मिश्रा ने मंगलवार को सीहोर में प्रेसवार्ता कर सफाई दी और कहा:

"हमारी बात किसी समाज या व्यक्ति विशेष के लिए नहीं थी। शिवमहापुराण के प्रसंग में यमराज, चित्रगुप्त और शिव भक्ति का प्रसंग चल रहा था। यदि किसी को हमारी वाणी से ठेस पहुंची हो तो मैं क्षमा चाहता हूं।"

पहले भी विवादों में आ चुके हैं पं. मिश्रा

यह कोई पहला मौका नहीं है जब पंडित मिश्रा को माफी मांगनी पड़ी हो। ओंकारेश्वर में कथा के दौरान राधा रानी को लेकर दिए बयान पर भी भारी विरोध हुआ था। उस समय भी उन्होंने कहा था कि राधा जी का विवाह हुआ था और वे बरसाना की नहीं, रावल गांव की थीं। इस बयान पर ब्रजधाम के संतों और भक्तों ने नाराजगी जताई थी।

प्रेमानंद महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था:

"राधा रानी के बारे में तुम्हें पता ही क्या है? संतों के चरणों की रज पान किए बिना ऐसी बातें करना अनुचित है।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jun 2025 By दैनिक जागरण

चित्रगुप्त-यमराज पर विवादित टिप्पणी पर माफी: पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा- किसी समाज को ठेस पहुंची हो तो क्षमा चाहता हूं

Sehore, MP

क्या था विवाद?

14 जून को बीड़ (महाराष्ट्र) में शिवपुराण कथा के दौरान मिश्रा ने अपने प्रवचन में कहा—

"यमराज, तू मुझे पहचानता नहीं है। तेरे साथ तो नहीं जाऊंगा।"
"ए चित्रगुप्त, फालतू की बात मत करना। सबका हिसाब रखना, मेरा मत रखना।"

इस वीडियो के वायरल होते ही देशभर में कायस्थ समाज ने इसे अपने आराध्य देवों का अपमान बताया और विरोध दर्ज कराना शुरू किया।

कायस्थ समाज का आक्रोश, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

  • विदिशा, उज्जैन और अन्य स्थानों पर समाज के लोगों ने प्रशासन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

  • समाज ने 10 दिन के भीतर सार्वजनिक माफी की मांग की और कहा यदि ऐसा नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा।

  • चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद ने तीखा बयान देते हुए कहा:

    "यदि माफी नहीं मांगी गई तो कानूनी कार्रवाई करूंगा और अपने जूते तेरे बचे हुए बालों से साफ करूंगा।"

सीहोर में मांगी सार्वजनिक माफी

बढ़ते विरोध को देखते हुए पंडित मिश्रा ने मंगलवार को सीहोर में प्रेसवार्ता कर सफाई दी और कहा:

"हमारी बात किसी समाज या व्यक्ति विशेष के लिए नहीं थी। शिवमहापुराण के प्रसंग में यमराज, चित्रगुप्त और शिव भक्ति का प्रसंग चल रहा था। यदि किसी को हमारी वाणी से ठेस पहुंची हो तो मैं क्षमा चाहता हूं।"

पहले भी विवादों में आ चुके हैं पं. मिश्रा

यह कोई पहला मौका नहीं है जब पंडित मिश्रा को माफी मांगनी पड़ी हो। ओंकारेश्वर में कथा के दौरान राधा रानी को लेकर दिए बयान पर भी भारी विरोध हुआ था। उस समय भी उन्होंने कहा था कि राधा जी का विवाह हुआ था और वे बरसाना की नहीं, रावल गांव की थीं। इस बयान पर ब्रजधाम के संतों और भक्तों ने नाराजगी जताई थी।

प्रेमानंद महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था:

"राधा रानी के बारे में तुम्हें पता ही क्या है? संतों के चरणों की रज पान किए बिना ऐसी बातें करना अनुचित है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/forgiveness-on-the-controversial-remarks-on-chitragupta-yamraj-pamph-pradeep-mishra/article-24628

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.