महंगाई से राहत: 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंची थोक महंगाई, खाने-पीने की चीजें सस्ती हुईं

Business

महंगाई से जूझ रही आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। देश में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर मई 2025 में घटकर 0.39 प्रतिशत पर आ गई है, जो पिछले 14 महीनों में सबसे निचला स्तर है। इससे पहले अप्रैल में यह दर 0.85 प्रतिशत दर्ज की गई थी। खाने-पीने के सामानों और ईंधन की कीमतों में आई गिरावट को इस कमी का मुख्य कारण माना जा रहा है।

खाद्य वस्तुओं में गिरावट, ईंधन में भी राहत
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, फूड इंडेक्स आधारित थोक महंगाई दर 2.55% से घटकर 1.72% पर आ गई है। वहीं ईंधन और ऊर्जा समूह की महंगाई दर माइनस 2.18% से घटकर माइनस 2.27% हो गई है। मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की महंगाई दर भी 2.62% से घटकर 2.04% दर्ज की गई है। इन सभी घटकों की कीमतों में कमी का सीधा लाभ आम उपभोक्ताओं को मिल रहा है।

थोक महंगाई में गिरावट का सिलसिला जारी
मार्च 2024 में थोक महंगाई 0.26 प्रतिशत रही थी। अप्रैल 2025 में यह बढ़कर 0.85 प्रतिशत हुई, लेकिन मई में फिर गिरावट दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू उत्पादन में स्थिरता से यह गिरावट संभव हो सकी है।

रिटेल महंगाई भी 6 साल के न्यूनतम स्तर पर
थोक महंगाई से पहले जारी हुए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित आंकड़ों के अनुसार, मई 2025 में रिटेल महंगाई दर घटकर 2.82% पर पहुंच गई है, जो मार्च 2019 के बाद सबसे निचला स्तर है। अप्रैल में यह दर 3.16% और मार्च में 3.34% रही थी। यह लगातार तीसरा महीना है जब रिटेल महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक के निर्धारित 4% के लक्ष्य से नीचे बनी हुई है।

कैसे तय होती है महंगाई?
थोक महंगाई दर (WPI) मापने के लिए तीन प्रमुख घटकों को आधार बनाया जाता है: मैन्युफैक्चर्ड उत्पाद (63.75%), प्राथमिक वस्तुएं जैसे खाद्य पदार्थ (22.62%), और ईंधन व ऊर्जा (13.15%)। वहीं रिटेल महंगाई (CPI) में खाद्य वस्तुओं की हिस्सेदारी 45.86%, आवास की 10.07% और अन्य सेवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी होती है।

नीति निर्धारकों के लिए संकेत
महंगाई दर में इस गिरावट को रिजर्व बैंक और नीति निर्माताओं के लिए भी एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। इससे नीतिगत ब्याज दरों को स्थिर रखने या कम करने की संभावना बन सकती है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को और गति मिलेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jun 2025 By दैनिक जागरण

महंगाई से राहत: 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंची थोक महंगाई, खाने-पीने की चीजें सस्ती हुईं

Business

खाद्य वस्तुओं में गिरावट, ईंधन में भी राहत
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, फूड इंडेक्स आधारित थोक महंगाई दर 2.55% से घटकर 1.72% पर आ गई है। वहीं ईंधन और ऊर्जा समूह की महंगाई दर माइनस 2.18% से घटकर माइनस 2.27% हो गई है। मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की महंगाई दर भी 2.62% से घटकर 2.04% दर्ज की गई है। इन सभी घटकों की कीमतों में कमी का सीधा लाभ आम उपभोक्ताओं को मिल रहा है।

थोक महंगाई में गिरावट का सिलसिला जारी
मार्च 2024 में थोक महंगाई 0.26 प्रतिशत रही थी। अप्रैल 2025 में यह बढ़कर 0.85 प्रतिशत हुई, लेकिन मई में फिर गिरावट दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू उत्पादन में स्थिरता से यह गिरावट संभव हो सकी है।

रिटेल महंगाई भी 6 साल के न्यूनतम स्तर पर
थोक महंगाई से पहले जारी हुए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित आंकड़ों के अनुसार, मई 2025 में रिटेल महंगाई दर घटकर 2.82% पर पहुंच गई है, जो मार्च 2019 के बाद सबसे निचला स्तर है। अप्रैल में यह दर 3.16% और मार्च में 3.34% रही थी। यह लगातार तीसरा महीना है जब रिटेल महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक के निर्धारित 4% के लक्ष्य से नीचे बनी हुई है।

कैसे तय होती है महंगाई?
थोक महंगाई दर (WPI) मापने के लिए तीन प्रमुख घटकों को आधार बनाया जाता है: मैन्युफैक्चर्ड उत्पाद (63.75%), प्राथमिक वस्तुएं जैसे खाद्य पदार्थ (22.62%), और ईंधन व ऊर्जा (13.15%)। वहीं रिटेल महंगाई (CPI) में खाद्य वस्तुओं की हिस्सेदारी 45.86%, आवास की 10.07% और अन्य सेवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी होती है।

नीति निर्धारकों के लिए संकेत
महंगाई दर में इस गिरावट को रिजर्व बैंक और नीति निर्माताओं के लिए भी एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। इससे नीतिगत ब्याज दरों को स्थिर रखने या कम करने की संभावना बन सकती है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को और गति मिलेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/relief-from-inflation-reached-14-months-low-wholesale-inflation-was/article-24489

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.