सेंसेक्स 82,001 पर बंद, निफ्टी 25,100 के करीब; फार्मा और रियल्टी शेयरों में उछाल

Business

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार (21 अगस्त) को शेयर बाजार में हल्की बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 143 अंक मजबूत होकर 82,001 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 33 अंकों की तेजी के साथ 25,084 के स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट रही। बजाज फिनसर्व और ICICI बैंक जैसे दिग्गज स्टॉक्स में 1% तक का उछाल देखा गया, जबकि HUL, पावर ग्रिड और जोमैटो में कमजोरी दर्ज की गई।

निफ्टी के 50 शेयरों में 22 बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 28 लाल निशान पर रहे। सेक्टोरियल इंडेक्स में मेटल, बैंकिंग, FMCG और ऑटो हल्की गिरावट में रहे, वहीं फार्मा, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स ने बाजार को संभालने का काम किया।

IPO बाजार में रौनक

इस समय निवेशकों के लिए 5 IPO खुले हैं, जिनसे कंपनियां लगभग 3,585 करोड़ रुपये जुटाना चाहती हैं। इनमें से 4 IPO 19 अगस्त को खुले थे और 21 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी।
मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का इश्यू 20 अगस्त से खुला है, जिसमें निवेश 22 अगस्त तक किया जा सकता है। कंपनी 400 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। प्राइस बैंड ₹533-₹561 रखा गया है और एक लॉट में 26 शेयर होंगे।

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। जापान का निक्केई 0.65% टूटकर 42,610 पर बंद हुआ, जबकि कोरिया का कोस्पी 0.37% की बढ़त के साथ 3,142 पर बंद हुआ।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.24% गिरकर 25,105 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.13% बढ़कर 3,771 पर रहा।
अमेरिकी बाजारों में डाउ जोन्स 0.036% की मामूली तेजी के साथ 44,938 पर बंद हुआ। नैस्डेक 0.67% गिरकर 21,173 पर और S&P 500 0.24% टूटकर 6,396 पर बंद हुआ।

FII और DII का मूवमेंट

20 अगस्त को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,100.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 1,806.34 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी की।
अगस्त में अब तक FIIs ने 25,375 करोड़ रुपये की बिकवाली की है, जबकि DIIs ने 63,966 करोड़ रुपये की जोरदार खरीदारी की। जुलाई में FIIs ने 47,666 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे और DIIs ने 60,939 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सेंसेक्स 82,001 पर बंद, निफ्टी 25,100 के करीब; फार्मा और रियल्टी शेयरों में उछाल

Business

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट रही। बजाज फिनसर्व और ICICI बैंक जैसे दिग्गज स्टॉक्स में 1% तक का उछाल देखा गया, जबकि HUL, पावर ग्रिड और जोमैटो में कमजोरी दर्ज की गई।

निफ्टी के 50 शेयरों में 22 बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 28 लाल निशान पर रहे। सेक्टोरियल इंडेक्स में मेटल, बैंकिंग, FMCG और ऑटो हल्की गिरावट में रहे, वहीं फार्मा, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स ने बाजार को संभालने का काम किया।

IPO बाजार में रौनक

इस समय निवेशकों के लिए 5 IPO खुले हैं, जिनसे कंपनियां लगभग 3,585 करोड़ रुपये जुटाना चाहती हैं। इनमें से 4 IPO 19 अगस्त को खुले थे और 21 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी।
मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का इश्यू 20 अगस्त से खुला है, जिसमें निवेश 22 अगस्त तक किया जा सकता है। कंपनी 400 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। प्राइस बैंड ₹533-₹561 रखा गया है और एक लॉट में 26 शेयर होंगे।

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। जापान का निक्केई 0.65% टूटकर 42,610 पर बंद हुआ, जबकि कोरिया का कोस्पी 0.37% की बढ़त के साथ 3,142 पर बंद हुआ।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.24% गिरकर 25,105 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.13% बढ़कर 3,771 पर रहा।
अमेरिकी बाजारों में डाउ जोन्स 0.036% की मामूली तेजी के साथ 44,938 पर बंद हुआ। नैस्डेक 0.67% गिरकर 21,173 पर और S&P 500 0.24% टूटकर 6,396 पर बंद हुआ।

FII और DII का मूवमेंट

20 अगस्त को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,100.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 1,806.34 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी की।
अगस्त में अब तक FIIs ने 25,375 करोड़ रुपये की बिकवाली की है, जबकि DIIs ने 63,966 करोड़ रुपये की जोरदार खरीदारी की। जुलाई में FIIs ने 47,666 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे और DIIs ने 60,939 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-closed-at-82001-nifty-25100-pharma-and-realty-shares/article-31134

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.