रायगढ़ में ट्रक की टक्कर से 4 मवेशियों की मौत, ड्राइवर हिरासत में

Raigarh, CG

रायगढ़ ज़िले के जूटमिल थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया। हादसे में चार मवेशियों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

हादसा कोड़ातराई रोड पर हुआ

जानकारी के अनुसार ट्रक रायगढ़ से चंद्रपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में कोड़ातराई रोड पर सांई बीज भंडार के सामने यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार तेज़ थी और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर के बाद मवेशी ट्रक के नीचे फंस गए, जिससे कुछ की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने ड्राइवर की पिटाई की

ग्राम कोड़ातराई निवासी हरीशंकर साव ने पुलिस को बताया कि हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने ट्रक रोक लिया। गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी पिटाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। मृत मवेशियों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया और घायल मवेशियों का प्राथमिक उपचार किया गया।
डीएसपी सुशांत बनर्जी ने बताया कि हादसे में चार मवेशियों की मौत और तीन घायल हुए हैं। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रायगढ़ में ट्रक की टक्कर से 4 मवेशियों की मौत, ड्राइवर हिरासत में

Raigarh, CG

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

हादसा कोड़ातराई रोड पर हुआ

जानकारी के अनुसार ट्रक रायगढ़ से चंद्रपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में कोड़ातराई रोड पर सांई बीज भंडार के सामने यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार तेज़ थी और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर के बाद मवेशी ट्रक के नीचे फंस गए, जिससे कुछ की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने ड्राइवर की पिटाई की

ग्राम कोड़ातराई निवासी हरीशंकर साव ने पुलिस को बताया कि हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने ट्रक रोक लिया। गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी पिटाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। मृत मवेशियों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया और घायल मवेशियों का प्राथमिक उपचार किया गया।
डीएसपी सुशांत बनर्जी ने बताया कि हादसे में चार मवेशियों की मौत और तीन घायल हुए हैं। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/driver-died-due-to-truck-collision-in-raigad-driver-detained/article-31151

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.