बिहार को मिला नया पुल, बदलेगा कनेक्टिविटी का नक्शा: पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वे गंगा नदी पर बने 1.865 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले आधुनिक पुल का उद्घाटन करेंगे।

 यह पुल मोकामा के औंटा से बेगूसराय के सिमरिया तक फैला है और करीब 1,870 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है।

राजेंद्र सेतु का विकल्प

यह नया पुल सात दशक पुराने राजेंद्र सेतु के समानांतर बनाया गया है। पुराने पुल की जर्जर स्थिति के कारण भारी वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ता था, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती थी। नया पुल इस समस्या को खत्म करेगा और लोगों को सीधी व सुरक्षित सुविधा प्रदान करेगा।

बेहतर कनेक्टिविटी की सौगात

इस पुल से उत्तर बिहार के बेगूसराय, मधुबनी, सुपौल और अररिया जैसे जिलों को दक्षिण बिहार के पटना, शेखपुरा, लखीसराय और नवादा से सीधा जोड़ मिलेगा। साथ ही यह पुल धार्मिक स्थल सिमरिया धाम तक पहुंचना भी आसान बनाएगा।

आर्थिक विकास को मिलेगा बल

नया पुल बिहार की अर्थव्यवस्था को गति देने में अहम साबित होगा। खासकर उत्तर बिहार के किसान और व्यापारी अब आसानी से अपने उत्पाद दक्षिण बिहार और झारखंड के बाजारों तक पहुंचा सकेंगे। पुराने राजेंद्र सेतु की हालत खराब होने की वजह से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था।

जनता में उत्साह

स्थानीय लोगों में पुल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बेगूसराय के रहने वाले रामकुमार सिंह ने कहा, “यह पुल आम आदमी के लिए बड़ी राहत है, अब पटना और बेगूसराय के बीच की दूरी कम होगी।” वहीं मोनू राज ने बताया कि जहां पहले बेगूसराय से पटना पहुंचने में 3 घंटे लगते थे, अब 1.5 घंटे में सफर पूरा होगा।

निर्माण के दौरान चुनौतियां

एनएचएआई अधिकारी एमएल योटकर के अनुसार, इस पुल के निर्माण में कई चुनौतियां आईं। यह इलाका निचला होने के कारण हर साल बाढ़ से प्रभावित होता है। बाढ़ की वजह से साल में सिर्फ 7-8 महीने ही काम किया जा सका। बावजूद इसके इंजीनियरों और मजदूरों की मेहनत से यह पुल अब बिहार की जनता को समर्पित किया जा रहा है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बिहार को मिला नया पुल, बदलेगा कनेक्टिविटी का नक्शा: पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Jagran Desk

 यह पुल मोकामा के औंटा से बेगूसराय के सिमरिया तक फैला है और करीब 1,870 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है।

राजेंद्र सेतु का विकल्प

यह नया पुल सात दशक पुराने राजेंद्र सेतु के समानांतर बनाया गया है। पुराने पुल की जर्जर स्थिति के कारण भारी वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ता था, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती थी। नया पुल इस समस्या को खत्म करेगा और लोगों को सीधी व सुरक्षित सुविधा प्रदान करेगा।

बेहतर कनेक्टिविटी की सौगात

इस पुल से उत्तर बिहार के बेगूसराय, मधुबनी, सुपौल और अररिया जैसे जिलों को दक्षिण बिहार के पटना, शेखपुरा, लखीसराय और नवादा से सीधा जोड़ मिलेगा। साथ ही यह पुल धार्मिक स्थल सिमरिया धाम तक पहुंचना भी आसान बनाएगा।

आर्थिक विकास को मिलेगा बल

नया पुल बिहार की अर्थव्यवस्था को गति देने में अहम साबित होगा। खासकर उत्तर बिहार के किसान और व्यापारी अब आसानी से अपने उत्पाद दक्षिण बिहार और झारखंड के बाजारों तक पहुंचा सकेंगे। पुराने राजेंद्र सेतु की हालत खराब होने की वजह से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था।

जनता में उत्साह

स्थानीय लोगों में पुल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बेगूसराय के रहने वाले रामकुमार सिंह ने कहा, “यह पुल आम आदमी के लिए बड़ी राहत है, अब पटना और बेगूसराय के बीच की दूरी कम होगी।” वहीं मोनू राज ने बताया कि जहां पहले बेगूसराय से पटना पहुंचने में 3 घंटे लगते थे, अब 1.5 घंटे में सफर पूरा होगा।

निर्माण के दौरान चुनौतियां

एनएचएआई अधिकारी एमएल योटकर के अनुसार, इस पुल के निर्माण में कई चुनौतियां आईं। यह इलाका निचला होने के कारण हर साल बाढ़ से प्रभावित होता है। बाढ़ की वजह से साल में सिर्फ 7-8 महीने ही काम किया जा सका। बावजूद इसके इंजीनियरों और मजदूरों की मेहनत से यह पुल अब बिहार की जनता को समर्पित किया जा रहा है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/bihar-gets-new-bridge-will-change-connectivity-map-pm-modi/article-31130

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.