कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद: कुत्ते की तस्वीर के साथ RSS जैसा शब्द, भाजपा बोली- आपत्तिजनक

Digital Desk

कॉमेडियन कुणाल कामरा फिर से विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। टी-शर्ट पर कुत्ते की फोटो और ‘RSS’ जैसा दिखने वाला अक्षर छपा है। हालांकि ‘R’ पूरी तरह साफ नहीं है, जिससे कुछ लोगों ने इसे ‘PSS’ भी पढ़ा।

कामरा ने यह तस्वीर 24 नवंबर को अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट की थी। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “यह फोटो किसी कॉमेडी क्लब की नहीं है।” मार्च 2025 में कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पर पैरोडी सॉन्ग किया था, जिसके बाद हैबिटेट कॉमेडी क्लब में शिवसेना समर्थकों ने तोड़फोड़ की थी।

राजनीतिक प्रतिक्रिया
टी-शर्ट पर बनी लिखावट और डिजाइन पर भाजपा और शिवसेना नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। आरोप है कि कामरा ने इसके जरिए RSS का मजाक उड़ाया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

शिवसेना (शिंदे गुट) के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि RSS को इस पर कड़ा जवाब देना चाहिए। कामरा पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कई बार तीखी टिप्पणियां कर चुके हैं।

पहले भी विवाद में रहे कामरा
36 साल के स्टैंडअप कॉमेडियन कामरा मार्च 2025 में अपने शो में शिंदे के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष कर चुके थे। उन्होंने फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गाने की पैरोडी में शिंदे को गद्दार कहा और शिवसेना-एनसीपी के विभाजन पर मजाकिया कमेंट किया।

इस वीडियो के सामने आने के बाद 23 मार्च की रात, शिवसेना शिंदे गुट के समर्थकों ने मुंबई के खार स्थित हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ की थी। इसके अलावा कामरा के खिलाफ मुंबई के कई थानों में केस भी दर्ज किए गए थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Nov 2025 By दैनिक जागरण

कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद: कुत्ते की तस्वीर के साथ RSS जैसा शब्द, भाजपा बोली- आपत्तिजनक

Digital Desk

कामरा ने यह तस्वीर 24 नवंबर को अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट की थी। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “यह फोटो किसी कॉमेडी क्लब की नहीं है।” मार्च 2025 में कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पर पैरोडी सॉन्ग किया था, जिसके बाद हैबिटेट कॉमेडी क्लब में शिवसेना समर्थकों ने तोड़फोड़ की थी।

राजनीतिक प्रतिक्रिया
टी-शर्ट पर बनी लिखावट और डिजाइन पर भाजपा और शिवसेना नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। आरोप है कि कामरा ने इसके जरिए RSS का मजाक उड़ाया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

शिवसेना (शिंदे गुट) के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि RSS को इस पर कड़ा जवाब देना चाहिए। कामरा पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कई बार तीखी टिप्पणियां कर चुके हैं।

पहले भी विवाद में रहे कामरा
36 साल के स्टैंडअप कॉमेडियन कामरा मार्च 2025 में अपने शो में शिंदे के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष कर चुके थे। उन्होंने फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गाने की पैरोडी में शिंदे को गद्दार कहा और शिवसेना-एनसीपी के विभाजन पर मजाकिया कमेंट किया।

इस वीडियो के सामने आने के बाद 23 मार्च की रात, शिवसेना शिंदे गुट के समर्थकों ने मुंबई के खार स्थित हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ की थी। इसके अलावा कामरा के खिलाफ मुंबई के कई थानों में केस भी दर्ज किए गए थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/controversy-over-comedian-kunal-kamras-t-shirt-with-dogs-picture-word/article-38653

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.