Tata Capital IPO: 6 अक्टूबर से खुलेगा आईपीओ, जानें प्राइस रेंज और अन्य जरूरी डिटेल्स

BUSINESS NEWS

भारत की प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी टाटा कैपिटल अपने 15,512 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए तैयार है। कंपनी ने प्रत्येक शेयर की प्राइस रेंज 310-326 रुपये तय की है। यह साल 2025 का सबसे बड़ा आईपीओ माना जा रहा है और टाटा ग्रुप का हाल के वर्षों में दूसरा बड़ा आईपीओ होगा, पिछला टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ नवंबर 2023 में आया था।

आईपीओ की अहम तिथियां

  • एंकर निवेशकों के लिए बिडिंग: 3 अक्टूबर 2025

  • आईपीओ ओपन: 6 अक्टूबर 2025

  • आईपीओ क्लोज: 8 अक्टूबर 2025

  • शेयर लिस्टिंग की संभावना: 13 अक्टूबर 2025

कुल 47.58 करोड़ शेयरों के आईपीओ में से 21 करोड़ शेयर नए इश्यू के तहत जारी होंगे और 26.58 करोड़ शेयर ओएफएस (ऑफर फॉर सेल) के माध्यम से पेश किए जाएंगे।

टाटा कैपिटल में हिस्सेदारी

टाटा संस के पास 88.6% हिस्सेदारी है, जबकि आईएफसी के पास 1.8% हिस्सेदारी है।

आईपीओ का उद्देश्य

आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी के टियर-1 पूंजी आधार को मजबूत करने और भविष्य में उधारी तथा अन्य पूंजी आवश्यकताओं के लिए किया जाएगा। टाटा कैपिटल के एमडी और सीईओ राजीव सभरवाल के अनुसार, कंपनी का विकास दर 17-18% है, जो उद्योग के औसत 11% से अधिक है।

वित्तीय सेक्टर का सबसे बड़ा आईपीओ

इस आईपीओ के बाद यह भारत के वित्तीय क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन जाएगा। RBI के नियमों के अनुसार, उच्च-स्तरीय एनबीएफसी को तीन साल के भीतर लिस्ट करना अनिवार्य है। टाटा कैपिटल को सितंबर 2022 में उच्च-स्तरीय एनबीएफसी घोषित किया गया था।

टाटा कैपिटल क्या करती है?

टाटा कैपिटल लोन देने के अलावा इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड, एसेट मैनेजमेंट और प्राइवेट इक्विटी फंड के लिए प्रायोजन व निवेश प्रबंधन जैसी सेवाएं भी प्रदान करती है। कंपनी विशेष रूप से वाणिज्यिक वाहन बाजार में सक्रिय है, जो 10 लाख करोड़ रुपये का बड़ा बाजार है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Sep 2025 By दैनिक जागरण

Tata Capital IPO: 6 अक्टूबर से खुलेगा आईपीओ, जानें प्राइस रेंज और अन्य जरूरी डिटेल्स

BUSINESS NEWS

भारत की प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी टाटा कैपिटल अपने 15,512 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए तैयार है। कंपनी ने प्रत्येक शेयर की प्राइस रेंज 310-326 रुपये तय की है। यह साल 2025 का सबसे बड़ा आईपीओ माना जा रहा है और टाटा ग्रुप का हाल के वर्षों में दूसरा बड़ा आईपीओ होगा, पिछला टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ नवंबर 2023 में आया था।

आईपीओ की अहम तिथियां

  • एंकर निवेशकों के लिए बिडिंग: 3 अक्टूबर 2025

  • आईपीओ ओपन: 6 अक्टूबर 2025

  • आईपीओ क्लोज: 8 अक्टूबर 2025

  • शेयर लिस्टिंग की संभावना: 13 अक्टूबर 2025

कुल 47.58 करोड़ शेयरों के आईपीओ में से 21 करोड़ शेयर नए इश्यू के तहत जारी होंगे और 26.58 करोड़ शेयर ओएफएस (ऑफर फॉर सेल) के माध्यम से पेश किए जाएंगे।

टाटा कैपिटल में हिस्सेदारी

टाटा संस के पास 88.6% हिस्सेदारी है, जबकि आईएफसी के पास 1.8% हिस्सेदारी है।

आईपीओ का उद्देश्य

आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी के टियर-1 पूंजी आधार को मजबूत करने और भविष्य में उधारी तथा अन्य पूंजी आवश्यकताओं के लिए किया जाएगा। टाटा कैपिटल के एमडी और सीईओ राजीव सभरवाल के अनुसार, कंपनी का विकास दर 17-18% है, जो उद्योग के औसत 11% से अधिक है।

वित्तीय सेक्टर का सबसे बड़ा आईपीओ

इस आईपीओ के बाद यह भारत के वित्तीय क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन जाएगा। RBI के नियमों के अनुसार, उच्च-स्तरीय एनबीएफसी को तीन साल के भीतर लिस्ट करना अनिवार्य है। टाटा कैपिटल को सितंबर 2022 में उच्च-स्तरीय एनबीएफसी घोषित किया गया था।

टाटा कैपिटल क्या करती है?

टाटा कैपिटल लोन देने के अलावा इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड, एसेट मैनेजमेंट और प्राइवेट इक्विटी फंड के लिए प्रायोजन व निवेश प्रबंधन जैसी सेवाएं भी प्रदान करती है। कंपनी विशेष रूप से वाणिज्यिक वाहन बाजार में सक्रिय है, जो 10 लाख करोड़ रुपये का बड़ा बाजार है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/tata-capital-ipo-will-open-ipo-from-october-6-the/article-34292

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.