सत्यकथा : मायके का प्यार बना कत्ल की साजिश

सत्यकथा

जन्मदिन मनाने के बहाने पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करवा दी। मामला भिण्ड जिले के कोट-पोरसा गांव का है।

प्यार, विश्वासघात और साजिश से भरी यह कहानी भिण्ड जिले के पोरसा क्षेत्र की है। एक तरफ था पति, जिसने शादी के बाद पत्नी को नया जीवन देने का सपना देखा, और दूसरी तरफ थी पत्नी, जो पुराने प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी रही। अंततः जन्मदिन का बहाना बनाकर प्रेमी के साथ मिलकर उसने अपने ही पति की हत्या कर दी।

शादी के बाद भी नहीं टूटा प्रेम संबंध

25 वर्षीय मोनू (परिवर्तित नाम) की शादी मई 2022 में सुधा (परिवर्तित नाम) से हुई थी। परिवार को उम्मीद थी कि शादी के बाद सबकुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन सुधा का रिश्ता शादी से पहले से ही अनुराग नामक युवक से चला आ रहा था। मोनू को जैसे ही इस प्रेम प्रसंग का पता चला, उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की। उसने कहा कि बीती बातें भुलाकर साथ में जिंदगी बिताएं। लेकिन सुधा ने साफ कहा कि वह प्रेमी अनुराग के बिना नहीं रह सकती।

जन्मदिन बना हत्या की साजिश

14 फरवरी को सुधा का जन्मदिन था। उसने फोन करके मोनू को बुलाया। मोनू ट्रेन से ग्वालियर स्टेशन पहुंचा। स्टेशन के बाहर सुधा पहले से खड़ी थी। यहीं से साजिश का दूसरा चेहरा सामने आया। सुधा का प्रेमी अनुराग भी वहां मौजूद था। उसने दोस्ती का नाटक किया और मोनू को अपने साथ कार में बैठा लिया।

pg5_F

कार में रची गई हत्या

कार के अंदर पहले तो बातचीत सामान्य रही, लेकिन अचानक अनुराग और उसके तीन साथियों ने हमला बोल दिया। गमछे से मोनू का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। कार के भीतर हुए इस हत्या कांड के बाद आरोपी घंटों तक शव को कार में लिए चार थानों की सीमाओं में भटकते रहे।

सबूत मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। वे शव को लेकर चंबल नदी के किनारे पहुंचे और वहां पेट्रोल डालकर लाश को जला दिया। घटना को पूरी तरह अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

मोनू के परिजन जब उसे खोजने लगे तो सबसे पहले ग्वालियर स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में साफ दिखा कि मोनू के साथ अनुराग नजर आ रहा है। फुटेज देखते ही सुधा के पिता ने अनुराग को पहचान लिया। पुलिस ने जब अनुराग को पकड़कर पूछताछ की तो उसने पूरा सच कबूल कर लिया।

गिरफ्तारियां और बरामदगी

अनुराग ने पुलिस को बताया कि सुधा ने ही उसे पति की हत्या के लिए उकसाया था। पुलिस ने सुधा, अनुराग और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चंबल किनारे से जली हुई हड्डियां, हत्या में इस्तेमाल गमछा और कार बरामद की गई है। डीएनए जांच के बाद यह पुष्टि हुई कि जली हुई लाश मोनू की ही थी।

समाज को झकझोर देने वाला मामला

यह घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है। जहां एक पति ने पत्नी को नई शुरुआत का मौका देना चाहा, वहीं पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उसकी जिंदगी ही छीन ली। प्यार और विश्वासघात की इस कहानी ने भिण्ड से लेकर पूरे प्रदेश को हिला दिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Sep 2025 By दैनिक जागरण

सत्यकथा : मायके का प्यार बना कत्ल की साजिश

सत्यकथा

प्यार, विश्वासघात और साजिश से भरी यह कहानी भिण्ड जिले के पोरसा क्षेत्र की है। एक तरफ था पति, जिसने शादी के बाद पत्नी को नया जीवन देने का सपना देखा, और दूसरी तरफ थी पत्नी, जो पुराने प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी रही। अंततः जन्मदिन का बहाना बनाकर प्रेमी के साथ मिलकर उसने अपने ही पति की हत्या कर दी।

शादी के बाद भी नहीं टूटा प्रेम संबंध

25 वर्षीय मोनू (परिवर्तित नाम) की शादी मई 2022 में सुधा (परिवर्तित नाम) से हुई थी। परिवार को उम्मीद थी कि शादी के बाद सबकुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन सुधा का रिश्ता शादी से पहले से ही अनुराग नामक युवक से चला आ रहा था। मोनू को जैसे ही इस प्रेम प्रसंग का पता चला, उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की। उसने कहा कि बीती बातें भुलाकर साथ में जिंदगी बिताएं। लेकिन सुधा ने साफ कहा कि वह प्रेमी अनुराग के बिना नहीं रह सकती।

जन्मदिन बना हत्या की साजिश

14 फरवरी को सुधा का जन्मदिन था। उसने फोन करके मोनू को बुलाया। मोनू ट्रेन से ग्वालियर स्टेशन पहुंचा। स्टेशन के बाहर सुधा पहले से खड़ी थी। यहीं से साजिश का दूसरा चेहरा सामने आया। सुधा का प्रेमी अनुराग भी वहां मौजूद था। उसने दोस्ती का नाटक किया और मोनू को अपने साथ कार में बैठा लिया।

pg5_F

कार में रची गई हत्या

कार के अंदर पहले तो बातचीत सामान्य रही, लेकिन अचानक अनुराग और उसके तीन साथियों ने हमला बोल दिया। गमछे से मोनू का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। कार के भीतर हुए इस हत्या कांड के बाद आरोपी घंटों तक शव को कार में लिए चार थानों की सीमाओं में भटकते रहे।

सबूत मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। वे शव को लेकर चंबल नदी के किनारे पहुंचे और वहां पेट्रोल डालकर लाश को जला दिया। घटना को पूरी तरह अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

मोनू के परिजन जब उसे खोजने लगे तो सबसे पहले ग्वालियर स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में साफ दिखा कि मोनू के साथ अनुराग नजर आ रहा है। फुटेज देखते ही सुधा के पिता ने अनुराग को पहचान लिया। पुलिस ने जब अनुराग को पकड़कर पूछताछ की तो उसने पूरा सच कबूल कर लिया।

गिरफ्तारियां और बरामदगी

अनुराग ने पुलिस को बताया कि सुधा ने ही उसे पति की हत्या के लिए उकसाया था। पुलिस ने सुधा, अनुराग और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चंबल किनारे से जली हुई हड्डियां, हत्या में इस्तेमाल गमछा और कार बरामद की गई है। डीएनए जांच के बाद यह पुष्टि हुई कि जली हुई लाश मोनू की ही थी।

समाज को झकझोर देने वाला मामला

यह घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है। जहां एक पति ने पत्नी को नई शुरुआत का मौका देना चाहा, वहीं पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उसकी जिंदगी ही छीन ली। प्यार और विश्वासघात की इस कहानी ने भिण्ड से लेकर पूरे प्रदेश को हिला दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/satyakatha/the-love-of-the-maiden-became-a-conspiracy-to-kill/article-34306

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.