इंदौर IET हॉस्टल में मारपीट का मामला: छात्र ने पलटा बयान, प्रबंधन ने 6 सीनियर्स को किया निष्कासित

Indore, MP

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) के हॉस्टल में जूनियर्स के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) के हॉस्टल में जूनियर्स के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। शुरुआत में एक छात्र ने आरोप लगाया था कि सीनियर्स ने उसका मुंह कमोड में डालकर फ्लश चलाया, लेकिन बाद में उसने पुलिस को दिए बयान में इस घटना से इनकार कर दिया।

भंवरकुआं पुलिस को दी गई शिकायत में छात्र ने मारपीट की बात स्वीकार की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और कुछ सीनियर्स की पहचान भी हो चुकी है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

पहले भी हो चुका था विवाद

जानकारी के अनुसार, 18 और 19 अगस्त की रात भी हॉस्टल में जूनियर्स से सीनियर्स द्वारा दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था। इस पर IET प्रबंधन ने जांच कर 6 छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया था। इनमें से तीन छात्रों ने हॉस्टल खाली कर दिया है, जबकि बाकी से भी कमरा खाली करवाया जा रहा है।

प्रबंधन ने माना- रैगिंग नहीं, लेकिन अनुशासनहीनता जरूर

IET के प्रभारी डायरेक्टर डॉ. प्रतोष बंसल ने कहा कि यह घटना रैगिंग की श्रेणी में नहीं आती, लेकिन सीनियर्स ने अनुशासनहीनता की है। उन्होंने बताया कि एक आंतरिक समिति बनाई गई है और सोमवार तक रिपोर्ट प्रॉक्टोरियल बोर्ड को भेज दी जाएगी। यदि शिकायत सही पाई जाती है तो दोषी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

पीड़ित छात्र का डर

सूत्रों के अनुसार, पीड़ित छात्र रीवा का रहने वाला है। घटना के बाद वह काफी घबराया हुआ है। पहले उसने गंभीर आरोप लगाए, लेकिन बाद में बयान बदल दिया। वहीं, अन्य जूनियर छात्र भी मामले पर खुलकर सामने आने से बच रहे हैं।

हॉस्टल में सन्नाटा

घटना के बाद से खंडवा रोड स्थित IET हॉस्टल में सन्नाटा पसरा हुआ है। ज्यादातर छात्र बातचीत से बच रहे हैं। सीनियर्स से पूछने पर उन्होंने केवल इतना कहा कि “हॉस्टल में कोई बोर्ड नहीं है

.............................................................................

दैनिक जागरण डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Sep 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/case-of-assault-in-indore-iet-hostel-student-reversed-statement/article-34312

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.