सहायक प्राध्यापक का निलंबन हुआ निरस्त, अदालत ने कहा आदेश दुर्भावनापूर्ण

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शासकीय बृजलाल वर्मा महाविद्यालय, पलारी के राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक कमलेश दुबे का निलंबन रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत ने इसे “प्राकृतिक न्याय का उल्लंघन” बताते हुए अवैध करार दिया।

कमलेश दुबे महाविद्यालय में 23 वर्षों से कार्यरत हैं और उनका सेवा रिकॉर्ड निष्कलंक है। 11 सितंबर 2015 को कंप्यूटर शिक्षक प्रीति साहू की नियुक्ति हुई, जिसके बाद छात्रों ने उनका समर्थन करते हुए आंदोलन किया। 17 सितंबर को छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, लेकिन इसमें सहायक प्राध्यापक के खिलाफ कोई शिकायत नहीं थी।

बाद में एक अखबार में उनके खिलाफ दुर्व्यवहार के आरोप प्रकाशित हुए। इसके आधार पर प्रशासन ने बिना उचित नोटिस या सुनवाई के 23 सितंबर को निलंबन आदेश जारी कर दिया।

अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी ने अदालत में दलील दी कि यह कार्रवाई पूर्व नियोजित और दुर्भावनापूर्ण थी। अदालत ने राज्य शासन के तर्क को खारिज करते हुए कहा कि बिना जांच और सुनवाई के निलंबन न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।

न्यायालय ने निलंबन आदेश को रद्द कर दिया और स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता पहले ही सेवा में बहाल हो चुके हैं। यह फैसला कर्मचारी अधिकारों और प्राकृतिक न्याय की रक्षा की दिशा में अहम माना जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Sep 2025 By दैनिक जागरण

सहायक प्राध्यापक का निलंबन हुआ निरस्त, अदालत ने कहा आदेश दुर्भावनापूर्ण

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शासकीय बृजलाल वर्मा महाविद्यालय, पलारी के राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक कमलेश दुबे का निलंबन रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत ने इसे “प्राकृतिक न्याय का उल्लंघन” बताते हुए अवैध करार दिया।

कमलेश दुबे महाविद्यालय में 23 वर्षों से कार्यरत हैं और उनका सेवा रिकॉर्ड निष्कलंक है। 11 सितंबर 2015 को कंप्यूटर शिक्षक प्रीति साहू की नियुक्ति हुई, जिसके बाद छात्रों ने उनका समर्थन करते हुए आंदोलन किया। 17 सितंबर को छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, लेकिन इसमें सहायक प्राध्यापक के खिलाफ कोई शिकायत नहीं थी।

बाद में एक अखबार में उनके खिलाफ दुर्व्यवहार के आरोप प्रकाशित हुए। इसके आधार पर प्रशासन ने बिना उचित नोटिस या सुनवाई के 23 सितंबर को निलंबन आदेश जारी कर दिया।

अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी ने अदालत में दलील दी कि यह कार्रवाई पूर्व नियोजित और दुर्भावनापूर्ण थी। अदालत ने राज्य शासन के तर्क को खारिज करते हुए कहा कि बिना जांच और सुनवाई के निलंबन न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।

न्यायालय ने निलंबन आदेश को रद्द कर दिया और स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता पहले ही सेवा में बहाल हो चुके हैं। यह फैसला कर्मचारी अधिकारों और प्राकृतिक न्याय की रक्षा की दिशा में अहम माना जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/high-court-canceled-the-suspension-order-of-assistant-professor-is/article-34316

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.